-->

Nov 4, 2018

UP 12460 Sahayak Teacher Online Form 2018 Exam Date

UP 12460 Sahayak Teacher Online Form

उत्तर प्रदेश 15 दिसंबर 2016 को 12,460 सहायक अध्यापकों की भर्ती करने का निर्णय लिया था | बेसिक शिक्षा परिषद ने 16 दिसंबर 2016 को भर्ती का प्रकाशन किया | इसके बाद 26 दिसंबर 2016 विभाग के द्वारा भर्ती की गाइडलाइन जारी की गयी थी | इस भर्ती प्रक्रिया में सभी अभ्यर्थियों बड़ी संख्या में आवेदन किया था | इस नियुक्ति प्रक्रिया को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रद्द कर दिया है | इस पेज पर सहायक शिक्षक ऑनलाइन फॉर्म परीक्षा तिथि के विषय में बताया जा रहा है |

Read: Online Test Series

तीन महीने में पूरी करे भर्ती प्रक्रिया : इलाहाबाद हाईकोर्ट 
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा दिसम्‍बर 2016 में सहायक अध्‍यापक के 12460 पदों पर की गई भर्ती को नियम विरुद्ध करार देते हुए निरस्‍त कर दिया है |

हाईकोर्ट ने कहा है, कि विज्ञापन के आधार पर की गई सहायक अध्‍यापकों की भर्ती उत्‍तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (शिक्षक) सेवा नियमावली 1981 के विरुद्ध पायी गयी है, इसलिए यह नियुक्तियां रद्द की जाती है | सरकार पुनः इन पदों की भर्ती तीन महीने के अंदर पूरी करे |

Read: UP Assistant Teacher Syllabus 2018 {सहायक अध्यापक }

Read: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा पास करनी हो तो जान ले- क्या है मेरिट का आधार

Read: कैसे बनाये Teaching में अपना करियर

निर्णय का आधार 
1.हाईकोर्ट ने कहा की सरकार ने जो भी विज्ञापन निकाला है, उसके अनुसार शून्य अभ्यर्थियों वाले जिलों को आवेदन करने की अनुमति नहीं थी | भर्ती सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार होनी चाहिए थी | इसके बाद कोई भी अधिकारी नए प्रावधान को सम्मिलित नहीं कर सकता था |

2.हाईकोर्ट ने कहा है, कि उत्‍तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (शिक्षक) सेवा नियमावली 1981 के नियम 14 अंतर्गत जो अभ्यर्थी पात्र नहीं थे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा सकता था | ऐसा करना कानून का उलंघन है | सरकार ने इस प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन तक किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया था | बोर्ड के परिषद सचिव को भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करने का अधिकार नहीं था, इसलिए यह भर्ती निरस्त की जाती है |

3.शून्य रिक्तियों वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में सम्मिलित करने से समस्त प्रक्रिया प्रभावित है, जिससे मेरिट लिस्ट पर असर हुआ है, कोर्ट को यह मानने में कोई भी संकोच नहीं है, कि यह भर्ती प्रक्रिया नियमों का उलंघन करके पूरी की गयी है |

Read: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का सिलेबस

Read: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का पैटर्न क्या होगा- आप भी जान ले

Read: UP Assistant Teacher Exam 2018: एडमिट कार्ड

12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में अभी तक की गयी कार्यवाही
क्र०सं० कार्यवाही तिथि
1. सहायक अध्यापक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया 16 दिसम्बर 2016
2. अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन की संख्या 35000 लगभग
3. कॉउंसलिंग का आयोजन 18 से 20 मार्च 2017
4. भर्ती पर रोक 22 मार्च 2017
5. हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों के पक्ष में निर्णय जनवरी 2018
6. मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश 16 मार्च 2018
7. अब तक अभ्यर्थियों की नियुक्ति 7 हजार से अधिक
8. सहायक अध्यापक भर्ती रद्द 1 नवम्बर 2018
9. पुनः भर्ती का विज्ञापन जल्द ही जारी किया जायेगा
10. अधिकारिक वेबसाइट Click Here

Read: UP 68,500 Assistant Teacher Bharti


Read: UP Assistant Teacher Exam Postponed

यहाँ आपको हमनें UP 12460 पर सहायक शिक्षक ऑनलाइन फॉर्म के बारें में बताया, यदि आपके मन में इससे सम्बंधित कोई प्रश्न आ रहा है, तो आप हमसे कमेंट बाक्स के माध्यम से पूछ सकते है | हमें आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया का इंतजार है |

ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |

Read: Check out All List of Teaching Jobs for All States

Read: Latest Update Teaching Jobs


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box