-->

Jan 4, 2016

Current Affairs 3 rd Jan 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 3 rd Jan 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


1.लाइनक्स डिस्ट्रीब्यूशन के प्रसिद्ध व्यक्ति जिनका 28 दिसंबर 2015 को सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया ?
उत्तर -  इयान मर्डोक |

2.आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन के तहत सौर पैनल योजना की राशि को 600 करोड़ रुपए से बढाकर कितना करने का निर्णय लिया गया ?
उत्तर -  5000 करोड़ |

4.आन्ध्र प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतनमान 4200 रूपये से बढ़ाकर कितना करने का निर्णय लिया ? 
उत्तर -  7000 रुपये |

5.भारतीय सैन्य कर्मियों ने 1 जनवरी 2016 को किस देश की सीमा के सैनिकों के साथ बैठक करके वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति एवं सौहार्द बनाये रखने का संकल्प लिया ?
उत्तर -  चीन |

6.भारतीय वायुसेना का कौन सा लड़ाकू विमान बहरीन एयर-शो भाग लेगा?
उत्तर -  तेजस |

7.किस राष्ट्रीय राजनैतिक दल ने 1 जनवरी 2016 को 18 वर्ष पूरे किये ?
उत्तर -   तृणमूल कांग्रेस |

8.प्रीमियर बैडमिण्टन के दूसरे संस्करण का आगाज़ 2 जनवरी 2016 को हुआ। PBL, जोकि भारत का सबसे बड़ा प्रोफेशनल बैडमिण्टन आयोजन है, के इस दूसरे संस्करण में कुल कितनी टीमें भाग ले रही है?
उत्तर -  छह |

9.वाणिज्य विभाग की किस परियोजना ने व्यापार सुविधा श्रेणी के अंतर्गत 31 दिसंबर 2015 को ई-एशिया पुरस्कार जीता ?
उत्तर -  दवा |

10.किस देश में बन रहे त्रिपक्षीय राजमार्ग पर 69 पुलों के निर्माण हेतु केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 दिसम्बर 2015 को मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर -  म्यांमार |

11.किस कलाकार को 1 जनवरी 2016 को वर्ष 2015 के संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर -  संजय सुब्रह्मण्यम |

 12.हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड  की नई हैलीकॉप्टर निर्माण इकाई की आधारशिला 3 जनवरी 2016 को किस स्थान पर रखी गई जहाँ केन्द्र सरकार 5,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से यह नई इकाई स्थापित कर रही है?
उत्तर -  टुमकुरु (कर्नाटक) |

13.भारतीय वायुसेना के पंजाब स्थित किस एयरबेस पर 2 जनवरी 2016 को पाकिस्तान के आतंकियों ने एक बड़ा हमला किया जिसके चलते भारत के सुरक्षाबलों के सात जवान शहीद हो गए ?
उत्तर -  पठानकोट |

14.केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 1 जनवरी 2016 को किसकी अध्यक्षता में सेंसर बोर्ड में सुधार हेतु समिति का गठन किया गया ?

उत्तर -  श्याम बेनेगल |

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box