-->

Jan 4, 2016

Current Affairs 4th Jan 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 4th Jan 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


1.किस राज्य की हाई कोर्ट ने सरकारी इमारतों एवं गाड़ियों पर 1 जनवरी 2016 को राज्य का झंडा लगाने के आदेश पर रोक लगा दी ?
उत्तर -  जम्मू-कश्मीर |

2.समाजवादी पार्टी में किस विधयाक के निष्कासन को समाप्त कर दिया गया ?
उत्तर -  सुनील यादव |

3. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा किन दो मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई आरंभ किया गया है ?
उत्तर -  राजीव चौक एवं कश्मीरी गेट |

4.भारत में कम्यूनिस्ट आंदोलन के प्रमुख स्तंभों में से एक ए.बी. बर्द्धन का 2 जनवरी 2016 को 91 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। वे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी  से जुड़े थे तथा उन्हें लगभग सभी राजनीतिक दलों से सम्मान प्राप्त था। वे कितने वर्षों तक CPI के महासचिव रहे थे?
उत्तर -  16 वर्ष |

5.सऊदी अरब की सरकार ने 2 जनवरी 2016 को आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोपों में लिप्त रहने के आरोपों के चलते देश के सबसे प्रख्यात शिया धर्मगुरू को 46 अन्य लोगों के साथ फाँसी पर चढ़ा दिया । यह शिया धर्मगुरू कौन था जिसको मृत्युदण्ड दिए जाने के बाद शिया-बहुल ईरान और सऊदी अरब में तनातनी बढ़ गई ?
उत्तर -  शेख निम्र अल-निम्र |

6.केंद्र सरकार ने किस वस्तु को भी डीबीटी योजना के अंतर्गत लाने का फैसला किया है ?
उत्तर -  मिट्टी का तेल |

7.शंकर प्रसाद जायसवाल का सम्बन्ध किस पार्टी से था ?
उत्तर -  भाजपा |

8.ई-रिक्शा किस स्थान पर मोटर वाहनों की श्रेणी में शामिल होगा ?
उत्तर -  चंडीगढ़ |

9.भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 103वें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 जनवरी 2016 को किया । इस वर्ष के विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किस विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है?
उत्तर -  मैसूर विश्वविद्यालय |

10. किस राज्य के तमाम मंदिरों में प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड को 1 जनवरी 2016 से लागू कर दिया गया?
उत्तर -  तमिलनाडु |

11.ससेक्स काउंटी क्रिकेट टीम के किस खिलाडी की 22 साल की उम्र में मौत हो गयी ?
उत्तर -  क्रिकेटर मैथ्यू होबडन |

12.किस देश में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले में तीन आतंकी ढेर ?
उत्तर -  अफगानिस्तान |

13.दिल्ली  में वायु प्रदूषण को कम करने के एक महात्वाकांक्षी प्रयोग के तहत कारों के प्रयोग के सम्बन्ध में सम-विषम फार्मूले को 1 जनवरी 2016 से लागू कर दिया गया। इसके तहत कार की नंबर प्लेट के नंबर तथा माह की तिथि के अनुसार कार का प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की जायेगी । यह प्रयोग कितने दिन के लिए लागू किया गया है? 
उत्तर -  15 दिन |

14.वर्ष 2011 की जनगणना  से सम्बन्धित हाल ही में जारी अतिरिक्त आंकड़ों के अनुसार देश के किस समुदाय में सबसे कम लिंगानुपात पाया गया है?
उत्तर -  सिख |





Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box