-->

Jan 7, 2018

Current Affairs 7 January 2018 Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 7 January 2018 Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स(

1.उत्तर अमेरिका में जनवरी 2018 में आए उस भयंकर बर्फीले तूफान को अनाधिकृत रूप से क्या नाम दिया गया जिसके चलते संयुक्त राज्य अमेरिका  के पूर्वी क्षेत्र में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा ?
उत्तर- बॉम्ब साइक्लोन |

2.सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने 6 जनवरी 2018 को अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे किए
उत्तर- यूको बैंक |

3.आसियान-भारत प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2018   का आयोजन 6 व 7 जनवरी 2018 को किस स्थान पर हुआ ?
उत्तर- सिंगापुर |

4. मानव संसाधन विकास मंत्रालय  द्वारा जारी किए गए वर्ष 2016 -17 के अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वे  में उक्त वर्ष का सकल नामांकन अनुपात  कितना रहा ?
उत्तर- 25.2%|

5.केन्द्रीय कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर नया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  स्थापित करने के लिए अपनी स्वीकृति 4 जनवरी 2018 को प्रदान की ?
उत्तर- बिलासपुर |


6.किस देश ने 6 जनवरी 2018 को टेनिस जगत के प्रतिष्ठित टूर्नामेण्ट हॉपमैन कप  का वर्ष 2018 का संस्करण जीता ?
उत्तर- स्विट्ज़रलैण्ड |

7.सरकारी बैंकों की सेहत सुधारने के लिए सरकार द्वारा बनाये गये मेगाप्लान में कितनी राशि के बांड की व्यवस्था की जाएगी ?
उत्तर- 80,000 करोड़ रुपये |

8.हाल ही में किस देश द्वारा पाकिस्तान में दूसरा सैन्य अड्डा बनाये जाने की जानकारी मीडिया में प्रकाशित हुई ?
उत्तर- चीन |

9.किस खाद्य वस्तु को ककाओ नामक पौधे से तैयार किया जाता है तथा इसके 2050 में विलुप्त होने का अनुमान लगाया  गया ?
उत्तर- चॉकलेट |

10.हाल ही में मंजूर की गयी नमामि गंगे परियोजना के तहत किस राज्य में 4.68 करोड़ रुपये की एक परियोजना जल-मल प्रबंधन से संबंधित है ?
उत्तर- उत्तराखंड |


11.हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने फैसला दिया कि प्रादेशिक सेनाओं में महिलाएं भी भर्ती हो सकती हैं ?
उत्तर- दिल्ली उच्च न्यायालय |

12.हाल ही में भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- नरिंदर बत्रा |

13.किस देश ने हाल ही में भूमि-खदान प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर- श्रीलंका |

14.हाल ही में वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप का पुरुष सिंगल्स का खिताब किसने जीता ?
उत्तर- मोहम्मद अलशोरबगी |

15.किस देश ने हाल ही में मिसाइल परीक्षण के दौरान गलती से अपने ही देश पर मिसाइल दाग दी?
उत्तर- उत्तर कोरिया |


16.हाल ही में किस भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन  के साथ 39 वीं राष्ट्रीय खेलों 2022 की मेजबानी करने के लिए "होस्ट सिटी कॉन्ट्रैक्ट" पर हस्ताक्षर हुए ?
उत्तर- मेघालय |

17.हाल ही में एचआरडी मंत्रालय ने वर्ष 2016-17 के लिए उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण जारी हुआ , सर्वेक्षण के अनुसार  भारत में उच्च शिक्षा हेतु प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या में 2016-17 में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई ?
उत्तर- 0.7 प्रतिशत |

18.भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में महात्मा गांधी नई सीरीज़ के अंतर्गत जारी हुए 10 रुपये के नए नोट में किसकी आकृति उपस्थित है ?
उत्तर- सूर्य मंदिर, कोणार्क |

19.राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई पश्चिम बंगाल के आधिकारिक प्रतीक का विषय क्या है ?
उत्तर- बिस्वा बांग्ला |

20.कौन सा प्लेटफार्म भारत सरकार द्वारा नागरिक-सरकारी अंतरफलक के लिए लोगों के विचारों और सुझावों को जीवित रहने के लिए आसानी से लॉन्च किया गया ?
उत्तर- माइगोव |



  

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box