1.भारत के किस स्थान पर एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी
से एक बार फिर से राख और लावा निकलना शुरू हो गया है ?
उत्तर - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में |
2.भारत ने किस देश को विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं
के लिए 34 करोड़ डॉलर का सस्ता कर्ज देने की प्रतिबद्धता जताई ?
उत्तर - नेपाल को |
3.राज्य विधायकों द्वारा आंदोलनरत आदिवासी समूहों
और सरकार के बीच गतिरोध खत्म करने के लिये समर्थन वापिस लिये जाने के बाद कहाँ के मुख्यमंत्री
टी.आर. जेलियांग ने इस्तीफा दे दिया ?
उत्तर - नागालैंड के
|
4.अपने 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर किस बैंक
ने मोबाइल वॉलेट ‘ओरिएंटल बटुआ’ सहित कई डिजिटल पेशकश की है ?
उत्तर - ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने |
5.भारत की किन दो फिल्मो को बर्लिन में सम्मान
दिया गया ?
उत्तर - ‘न्यूटन’ व ‘आबा’ |
6.पाकिस्तान के किस खिलाडी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट
से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही 21 साल का शानदार करियर खत्म हो गया
?
उत्तर - ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने |
7.भारतीय महिला टीम ने लाओस के वियंतियाने में
चल रही एशियाई रग्बी सेवंस ट्रॉफी में पांच जीत व एक हार के साथ कौन-सा पदक हासिल किया
?
उत्तर - रजत पदक |
8.भारत के सर्वश्रेष्ठ जजों में से एक माने जाने
वाले किस जज का निधन हो गया, वह 68 वर्ष के थे ?
उत्तर - पूर्व चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर का |
9.इस साल अक्टुबर में किस अभिनेत्री के 69वें जन्मदिन
के अवसर पर एक अभिनेत्री, एक नृत्यांगना, एक फिल्मकार से लेकर एक राजनीतिज्ञ तक की
उनकी यात्रा पर एक पुस्तक जारी की जायेगी ?
उत्तर - हेमा मालिनी के |
10.नौवहन गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के
लिए किस समुद्री नौका को भारत में शामिल किया गया ?
उत्तर - तारिणी |
11.किस संस्था ने अध्ययन में पाया कि भारत में
प्रत्येक मिनट दो लोग वायु प्रदूषण के कारण मरते है ?
उत्तर - द लासेंट ने |
12. 20 फरवरी को मनाये गए विश्व समाजिक दिवस का
विषय क्या था ?
उत्तर - सभ्य कार्यों द्वारा शांति कायम करना |
13.रिजर्व बैंक ने बचत बैंक खातों से नकदी निकासी
की सीमा 24 हजार से बढ़कर कितनी कर दी ?
उत्तर - 50 हजार |
14.दक्षिण पूर्व एशियाई देशो के आसियान के साथ
भारत के सम्बन्धो के कितने वर्ष पुरे होने पर नई दिल्ली में भारत और आसियान देशो के
दूरसंचार मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई ?
उत्तर - 25 |
15.ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट यानि 'मोमेंट्स झारखण्ड'
रांची में निवेशकों ने लगभग कितने लाख करोड़ प्रस्ताव हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किये
?
उत्तर - तीन लाख करोड़ |
16.किस राज्य पर्यटन ने वरिष्ठ नागरिको के लिए
तीर्थ दर्शन योजना शुरू की ?
उत्तर - हरियाणा |
17.किस देश ने यूक्रेन विद्रोहियों द्वारा जारी
पास पोर्ट को स्वीकार किया है ?
उत्तर - रूस |
18.किस खिलाडी ने 50 किलोमीटर पैदल चाल में अपना
रिकॉर्ड तोडा ?
उत्तर - संदीप कुमार ने |
19.पेले की फ्री किक रोककर सुखियां बटोरने वाले
मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर का क्या नाम है जिनका दौड़ा पड़ने से हाल ही में निधन हो
गया ?
उत्तर - शिबाजी बनर्जी |
20.भारत की अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष एवं
अनुसंधान संगठन ने 15 फरवरी 2017 को एक उल्लेखनीय सफलता हासिल की जब उसने एक ही प्रक्षेपण
से 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में प्रक्षेपित तथा स्थापित कर दिया। यह एक साथ
इतने उपग्रहों के प्रक्षेपण का विश्व-कीर्तिमान था। इस प्रक्षेपण में भेजे गए सबसे
अधिक उपग्रह किस देश के थे?
उत्तर - अमेरिका |
21.एक वैश्विक आकार के बैंक की स्थापना के उद्देश्य
से केन्द्रीय कैबिनेट ने 15 फरवरी 2017 को देश के सबसे बड़े बैंक – भारतीय स्टेट बैंक
तथा उसके पाँच सहयोगी बैंकों का विलय करने के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर
दी। एसबीआई के ये 5 पाँच सहयोगी बैंक कौन से हैं?
उत्तर - स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर (SBBJ), स्टेट
बैंक ऑफ मैसूर (SBM), स्टेट बैंक ऑफ ट्रावणकोर (SBT), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP)
और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH) |
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, Write in Comment Box