-->

Feb 27, 2018

Daily Current Affairs - 27 February 2018 (Hindi)


27 February Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय
1.बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में प्रसिद्ध श्रीदेवी का दुबई में हृदयघात के कारण निधन हो गया. वे 54 वर्ष की थी |

2.भारत सरकार द्वारा हैदराबाद में ई-गवर्नेंस पर 21वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है |

3.सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कारखानों के उत्पादन बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान करने वाली तीन महिलाओं समेत 50 श्रमिकों को वर्ष 2016 के प्रधानमंत्री श्रम पुरस्का्र से सम्मानित किया.|

4.भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित अपने परीक्षण केंद्र से स्वदेश निर्मित ड्रोन रुस्तम-2 का सफल परीक्षण किया |

5.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 फरवरी 2018 को दो दिन के रसोत्सव का उद्घाटन किया. इसके आयोजन में स्थानीय सांसद और फिल्म अदाकार हेमा मालिनी खास भूमिका निभा रही हैं|

6.केरल सरकार ने नई मसौदा स्वास्थ्य नीति पेश की है जिसमें स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए टीकाकरण का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव है |

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).भारत की पहली महिला सुपरस्टार के नाम से पहचानी जाने  वाली किस अभिनेत्री का निधन हो गया ?
उत्तर- श्रीदेवी |

ii). ई-गवर्नेंस पर 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित किया गया ?
उत्तर- हैदराबाद |

iii).हाल ही में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा कितने श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार प्रदान किये गये?
उत्तर- 50 श्रमिकों |

iv).भारत के सबसे बड़े एवं स्वदेश निर्मित ड्रोन का क्या नाम है, जिसका हाल ही में डीआरडीओ द्वारा सफल परीक्षण किया गया ?
उत्तर- रुस्तम-2 |

v).उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन के 'रसोत्सव' का उदघाटन किस शहर में किया ?
उत्तर- मथुरा |

vi).हाल ही में किस राज्य ने स्कूल में प्रवेश के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया ?
उत्तर- केरल |
 Read: IAS Preparation Tips For Beginners

अन्तराष्ट्रीय
1.डोकलाम विवाद के सुलझने के बाद भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने हाल ही में पेइचिंग का दौरा किया |

2.भारत और कनाडा ने परमाणु विज्ञान, ऊर्जा सहयोग और सूचना संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

3.मालदीव के राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गय्यूम ने 15 दिन के लिए मालदीव में इमरजेंसी लागू की है| गय्यूम ने कहा कि विपक्षी नेताओं की रिहाई के आदेश देकर कोर्ट ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है।

Read: Last Minute Tips For प्रतियोगी परीक्षा

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में किस भारतीय विदेश सचिव नें चीन का दौरा किया ?
उत्तर- विजय गोखले |

ii).भारत और कनाडा ने परमाणु विज्ञान, ऊर्जा सहयोग और सूचना संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कितने  समझौतों पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर- छह |

iii).हाल ही में किस देश में इमरजेंसी लागू हुई ?
उत्तर- मालदीव |

खेल
1.एशियाई चैंपियन गोपी थानाकेल का शासनकाल 26 फरवरी को नई दिल्ली में आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन में अपने खिताब को बरकरार रखा। गोपी जो भारतीय सेना में हैं, ने 2 घंटे, 15 मिनट और 16 सेकंड के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

2.भारत की जिमनास्ट अरुणा रेड्डी ने जिमनास्टिक विश्व कप में एकल पदक जीत कर इतिहास रचा. अरुणा रेड्डी जिमनास्टिक विश्व कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं |

3.दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख तेज गेंदबाज 33 वर्षीय मार्केल ने अब तक अपने 12 साल के करियर में 83 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी-20 मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार को डरबन में शुरू होगी |

4.दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के चाहने वालों के लिए खुश खबरी है। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए कप्तान बनाया गया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन 2018 में पुरुषों के आयोजन में स्वर्ण पदक किसने जीता ?
उत्तर- गोपी थानाकेल |

ii).किस भारतीय महिला जिमनास्ट नें जिम्नास्टिक विश्व कप में भारत की ओर से पहली बार पदक जीतकर इतिहास बनाया ?
उत्तर- अरुणा रेड्डी |

iii).दक्षिण अफ्रीका के किस  तेज गेंदबाज ने आरॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की ?
उत्तर- मोर्ने मोर्केल |

iv).इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए कप्तान के रूप में किसे चयनित किया गया ?
उत्तर- रविचंद्रन अश्विन |

Read: PCS परीक्षा कैसे Qualify करे - PCS टॉपर की जुबानी

नियुक्ति
1.माइकल मैककोरमैक को देश के नेशनल पार्टी के नेता के रूप में चुना जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के नए उप प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है।

नियुक्तिकरंट अफेयर्स क्विज
i).ऑस्ट्रेलिया के नए उप प्रधान मंत्री के रूप में किसे चयनित किया गया ?
उत्तर- माइकल मैककोरमैक |
 Read: कैसे करे बिना कोचिंग के Competition Exam की तैयारी - जानिये


Advertisement