-->

Mar 10, 2018

Daily Current Affairs - 10 March 2018 (Hindi)

10 March Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय

1.हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला पर्वतारोही अनीता कुंडू को कल्पना चावला ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया गया |

2.गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले एशियाई शेरों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. हाल ही में की गई गणना के अनुसार एशियाई शेरों की जनसंख्या बढ़कर 600 से अधिक हो गई है |

3.केंद्र सरकार में टीडीपी के दोनों मंत्रियों अशोक गजपति राजू और वाई एस चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है |

4.सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने 08 मार्च 2018 को महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए ‘उद्यम सखी’ पोर्टल का शुभारंभ किया |

5.केंद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को राहत देते हुए स्पेक्ट्रम भुगतान की अवधि मौजूदा 10 वर्ष से बढ़ाकर 16 वर्ष करने की मंज़ूरी दे दी है |

6.बॉम्बे हाईकोर्ट ने मध्यस्थता ट्रिब्यूनल के आदेश को चुनौती देने वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) की याचिका खारिज कर दी है |


राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज

i).हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा किस महिला पर्वतारोही को कल्पना चावला पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- अनिता कुंडू |

ii).गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले एशियाई शेरों की संख्या में वृद्धि होने पर वर्तमान में इनकी संख्या कितनी पाई गई ?
उत्तर- 600 |

iii).किस पार्टी के दो मंत्रियों अशोक गजपति राजू और वाई एस चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफ़ा सौंप दिया ?
उत्तर- टीडीपी |

iv). 08 मार्च 2018 को सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए किस पोर्टल का शुभारंभ किया ?
उत्तर- उद्यम सखी |

v).केंद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को राहत देते हुए स्पेक्ट्रम भुगतान की अवधि 10 वर्ष से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी गई ?
उत्तर- 16 वर्ष |

vi).हाल ही में किस हाईकोर्ट ने मध्यस्थता ट्रिब्यूनल के आदेश को चुनौती देने वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस की याचिका खारिज कर दी ?
उत्तर- बॉम्बे हाईकोर्ट |



अन्तराष्ट्रीय

1.श्रीलंका में आपातकाल लागू होने के बावजूद मुस्लिमों पर हुए हमलों के बाद राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कानून मंत्री के पद से हटा दिया है |

2.फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज पहली बार भारत यात्रा पर आ रहे हैं. वैश्विक राजनीति की दृष्टि से यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है |

3.अमेरिका स्थित हॉलोकास्ट म्यूज़ियम ने म्यांमार की नेता आंग सान सू की को दिए गये प्रतिष्ठित मानवाधिकार सम्मान को वापिस लेने की घोषणा की है |


अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज

i).श्रीलंका में आपातकाल लागू होने के बावजूद मुस्लिमों पर हुए हमलों के बाद राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को किस पद से हटा दिया गया ?
उत्तर- कानून मंत्री |

ii).हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति पहली बार भारत यात्रा पर आ रहे हैं ?
उत्तर- फ़्रांस |

iii).हाल ही में हॉलोकास्ट म्यूज़ियम द्वारा किस पूर्व नोबल शांति पुरस्कार विजेता को दिया गया मानवाधिकार सम्मान वापिस लेने की घोषणा हुई  ?
उत्तर- आंग सान सू |

बैंकिंग एवं वित्त

1.नेपाल में 2015 के भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए करीब 50,000 मकानों के पुनर्निर्माण के लिए भारत करीब 1 अरब रुपये की मदद देगा |

बैंकिंग एवं वित्त करंट अफेयर्स क्विज

i).नेपाल में वर्ष 2015 के भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए करीब 50,000 मकानों के पुनर्निर्माण के लिए कौन सा देश करीब 1 अरब रुपये की मदद देगा ?
उत्तर- भारत |


खेल

1.बैंकॉक में आयोजित एशियन आर्चरी चैंपियनशिप के टीम इवेंट में भारतीय पुरुष आर्चरी टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है. विजेता टीम में सरायकेला-खरसावां जिला निवासी गोरा हो शामिल हैं |

2.ऑल-राउंडर सुरेश रैना गुरुवार को त्रिकोणीय टी-20 सीरीज़ के दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए |

खेल करंट अफेयर्स क्विज

i).एशिया कप तीरंदाजी में राजनगर के किस तीरंदाज को स्वर्ण पदक प्राप्त  हुआ ?
उत्तर- गोरा हो |

ii).हाल ही में किस ऑल-राउंडर ने त्रिकोणीय टी-20 सीरीज़ के दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये ?
उत्तर- सुरेश रैना |



नियुक्ति
1.जिष्णु देबबर्मा ने उपमुख्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही, भाजपा ने 59 सीटों में से 35 सीटें जीतकर राज्य में 25 साल के वाम मोर्चा का शासन समाप्त कर दिया।

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज

i). हाल ही में त्रिपुरा के 10 वें मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया ?
उत्तर- विप्लब देव 




Advertisement