-->

Mar 23, 2018

Daily Current Affairs - 23 March 2018 (Hindi)


23 March Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय
1.राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का बीमा कवर दिया जायेगा. इसका लाभ 10 करोड़ लोगों को मिलेगा |

2.आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) को 01 अप्रैल, 2017 से 31 मार्च, 2020 तक जारी रखने को मंजूरी दी है

3.संसद ने 'टैक्स फ्री ग्रेच्युटी' की सीमा की दोगुनी करके  20 लाख रुपये किया अब इस रकम तक कोई कर नहीं देना होगा |

4.दिल्ली सरकार ने 13997 करोड़ का शिक्षा बजट प्रस्तावित किया. कक्षा एक से आठवीं के बच्चों के लिए मिशन बुनियाद की शुरुआत की जाएगी |

5.सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने पुणे में डीजल की घर तक आपूर्ति (होम डिलिवरी) की प्रायोगिक शुरुआत की है |

6.जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख के चीफ ने परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं पर एक किताब जारी की है - 20 मार्च 2018 को 'परमवीर परवेन'। पुस्तक 1947 से 1965 तक परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की बहादुरी को दर्शाती है |

7.भारत सरकार ने 1961 के आयकर अधिनियम की समीक्षा करने और देश की आर्थिक आवश्यकताओं के अनुपालन में एक नए प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए नवंबर 2017 में सीबीडीटी सदस्य अरविंद मोदी के तहत 8 सदस्यीय कार्य बल का गठन किया था।

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत देश में 10 करोड़ लोगों को कितनी राशि का स्वास्थ्य बीमा प्रतिवर्ष मुफ्त दिया जायेगा ?
उत्तर- पांच लाख |

ii).राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा के लिए आरंभ किये गये किस अभियान को हाल ही में 2020 तक के लिए जारी रखने की स्वीकृति दी गई ?
उत्तर- उच्चतर शिक्षा अभियान |

iii).संसद ने 'टैक्स फ्री ग्रेच्युटी' की सीमा में वृद्धि कर कितनी करनें की घोषणा की ?
उत्तर- 20 लाख |

iv). दिल्ली सरकार द्वारा पेश किये गये 2018-19 बजट में कितनी राशि शिक्षा के लिए आवंटित की गई ?
उत्तर- 13997 करोड़ |

v).सार्वजनिक क्षेत्र की किस तेल कंपनी ने पुणे में डीजल की घर तक आपूर्ति  की प्रायोगिक शुरुआत की ?
उत्तर- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन |

vi). हाल ही में परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं पर 'परमवीर परवेने' नामक पुस्तक की रचना किसने की ?
उत्तर- प्रभाकर जैन |

vii).केंद्र सरकार ने नए प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए किसके अंतर्गत 8 सदस्यीय कार्य बल का गठन किया ?
उत्तर- अरविंद मोदी |

Read: IAS Preparation Tips For Beginners

अन्तराष्ट्रीय
1.इज़रायल ने पहली बार स्वीकार किया कि उसने 2007 में सीरिया के एक संदिग्ध परमाणु रिएक्टर पर हमला किया था |

2.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लगभग 5 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियों के लीक होने की घटना चर्चा में बनी हुई है |

3.गूगल ने 21 मार्च को जापानी जिओकेमिस्ट “काटसुको सरूहाशी” की जन्मतिथि के अवसर पर उन्हें सम्मानित करने के लिए उनका डूडल बनाया।

4.जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमेयर, अपने पांच दिवसीय भारतीय दौरे पर 22 मार्च को नई दिल्ली पहुंचे।

5.मतों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से जूझ रहे पेरू के राष्ट्रपति पेद्रो  पाब्लो कूज़िन्स्की ने हाल ही में कांग्रेस को अपना इस्तीफा सौंप दिया |

Read: Last Minute Tips For प्रतियोगी परीक्षा

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में किस देश स्वीकार किया, कि उसने 2007 में सीरिया के एक संदिग्ध परमाणु रिएक्टर पर हमला किया था ?
उत्तर- इज़रायल |

ii).किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा 5 करोड़ यूज़र्स का डाटा लीक होने की जानकारी सार्वजनिक की गई ?
उत्तर- फेसबुक |

iii).गूगल ने 21 मार्च को किस जापानी जिओकेमिस्ट की जन्मतिथि पर सम्मानित करने के लिए उनका डूडल बनाया ?
उत्तर- “काटसुको सरूहाशी” |

iv).हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमेयर पांच दिवसीय भारत यात्रा पर है ?
उत्तर- जर्मनी |

v).पेरू के राष्ट्रपति का क्या नाम है, जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया ?
उत्तर- पाब्लो कूज़िन्स्की |

Read: कैसे करे बिना कोचिंग के Competition Exam की तैयारी - जानिये

बैंकिंग एवं वित्त
1.प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च, 2020 तक 3000 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ उत्तर पूर्व औद्योगिक विकास योजना (एनईआईडीएस), 2017 को मंजूरी दे दी है ।

2.केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर अधिनियम, 1961 की समीक्षा करने और देश की आर्थिक आवश्यकताओं के अनुरूप नए प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है।

बैंकिंग एवं वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मार्च 2020 तक की राशि के वित्तीय परिव्यय के साथ उत्तर-पूर्व औद्योगिक विकास योजना  2017 को स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- 3000 करोड़ रुपये |

ii).देश की आर्थिक आवश्यकताओं के अनुरूप नए प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए सरकार द्वारा किसका गठन किया  गया ?
उत्तर- टास्क फोर्स |

Read: PCS परीक्षा कैसे Qualify करे - PCS टॉपर की जुबानी


Advertisement