-->

Mar 27, 2017

Current Affairs 25th Mar 2017 - Read In Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 25 March 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


1.कौन-सा दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है ?
उत्तर - विश्व क्षय (तपेदिक) दिवस |

2.विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रत्येक वर्ष कब आयोजित किया जाता है ?
उत्तर - 23 मार्च को |

3.एक सर्वेक्षण में दिखाया गया है कि वैश्विक एनर्जी आर्किटेक्चर पर्फोर्मेंस सूचकांक में भारत ने किस स्थान पर रहते  हुए अपनी स्थिति में मामूली रूप से सुधार किया है ?
उत्तर - 87 वें |

4.प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कितने और किफायती घरों को मंजूरी प्रदान की गई ?
उत्तर - 1.17 लाख |

5.‘सीमेंट उद्योग में वैकल्पिक ईंधन एवं कच्चा माल -स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कदम पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का कहाँ पर उद्घाटन किया गया ?
उत्तर - नई दिल्ली में |

6.जन धन खातों को आधार से लिंक करने में सबसे ऊपर कौन-सा राज्य है ?
उत्तर - आंध्रप्रदेश |


7.हाल ही में किसने टी एस अनंतरामन की कैथोलिक सीरियन बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है ?
उत्तर - भारतीय रिजर्व बैंक ने |

8.पहला कुलदीप नायर पत्रकारिता पुरस्कार एनडीटीवी के किस व्यक्ति को दिया गया है ?
उत्तर - रविश कुमार को |

9.आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मैक्सिको में डबल ट्रैप गोल्ड जीता किसने जीता ?
उत्तर - अंकुर मित्तल ने |

10.किस प्रसिद्ध तमिल साहित्यकार का निधन 85 वर्ष की आयु में एक संक्षिप्त बीमारी के बाद हुआ ?
उत्तर - अशोकमित्रन का |

11.भारत के किस द्वीप से भारत का पहला कार्बन तथस्ट जिला घोषित किया गया ?
उत्तर - माजुली |


12.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लड़कियों की सुरक्षा हेतु किस स्क्वाड के गठन का आदेश दिया ?
उत्तर - एंटी रोमियों स्क्वाड |

13.केंद्रीय मंत्रिमंडल में की बैठक में हाल ही में कितने जीएसटी विधयकों को मंजूरी प्रदान की गई ?
उत्तर - चार |

14.डॉनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष रखे गए बजट प्रस्ताव में रक्षा बजट के लिए कितनी बढोत्तरी की गई ?
उत्तर - 52% |

15.हाल ही में भारतीय संसद के किस सदन में एचआईवी एड्स विधेयक पारित किया गया ?
उत्तर - राज्यसभा |

16.आईसीसी का मुख्य वित्तीय अधिकारी किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - अंकुर खन्ना को |


17.राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये गए वीरता पुरस्कारों में किसे कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया ?
उत्तर - मजोर रोहित सूरी को |

18.ट्रम्प ने किस भारतीय अमेरिकी को अमेरिका के शीर्ष न्यायिक पद हेतु नामित किया ?
उत्तर - अमूल थापर |

19.आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप शीर्ष पर किस भारतीय गेंदबाज को स्थान मिला ?
उत्तर - रविन्द्र जडेजा |

20.भारतीय महिला बैंक का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 96वीं जयंती पर कब किया था ?
उत्तर - 19 नवम्बर 2013 को |

21.जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई गई देश की सबसे लम्बी सड़क सुरंग  का ट्राइयल-रन मार्च 2017 के दौरान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह सुरंग किन दो स्थानों को जोड़ती है?
उत्तर - चेनानी  और नशरी |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box