-->

Apr 29, 2016

Current Affairs 29nd April 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 29nd April 2016
1.किस देश में अप्रैल 2016 में गंभीर बिजली संकट के कारण
सप्ताह में 2 दिन काम और 5 दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया गया?
उत्तर - वेनेजुएला |

2.कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व वाली हरियाणा से संबंधित किस पार्टी ने 28 अप्रैल 2016 को कांग्रेस पार्टी में विलय किया?
उत्तर - जनहित कांग्रेस |

3.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने 28 अप्रैल 2016 को पीएसएलवी-सी 33 से IRNSS-1G को लॉन्च किया. यह किस श्रेणी का उपग्रह है?
उत्तर - नेविगेशन |

4. 27 अप्रैल 2016 को चीन ने किस रॉकेट का प्रक्षेपण किया?
उत्तर - साउंडिंग (कुनपेंग-1बी) रॉकेट |

5.भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने मास्को चैम्पियनशिप में कौन सा पदक जीता?
उत्तर - स्वर्ण पदक |

6. 26 अप्रैल 2016 को दिल्ली स्थित कौन सी संग्रहालय आग से नष्ट हो गयी?
उत्तर - राष्ट्रीय प्राकतिक इतिहास संग्रहालय |

7.भारतीय नौसेना ने किस देश में अप्रैल 2016 में एएलएच हैलीकॉप्टर तैनात किया?
उत्तर - मालदीव |

8.वर्ष 2020 का ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक किस देश मे आयोजित किया जाएगा?
उत्तर - जापान |

9. 27 अप्रैल 2016 को प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट वीटी थॉमस का निधन हो गया. वे किस राज्य से संबंधित थे?
उत्तर - केरल |

10. 28 अप्रैल 2016 को मनाये गये कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्यदिवस का इस वर्ष का मुख्य विषय क्या था?
उत्तर - कार्यस्थल पर तनाव: एक सामूहिक चुनौती |

11.किस भारतीय तीरंदाज ने चीन के शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में 27 अप्रैल 2016 को महिला रिकर्व स्पर्धा में विश्व रिकार्ड की बराबरी की?
उत्तर - दीपिका कुमारी |

12.राज्यों और शहरी स्थानीय निकायों के क्षमता सृजन के लिए नीति आयोग द्वारा 27 अप्रैल, 2016 को किस कार्यक्रम को लॉन्च किया गया?
उत्तर - शहरी प्रबंधन कार्यक्रम |

13.तिब्बत की निर्वासित सरकार के चुनावों में किसे 27 अप्रैल 2016 को घोषित परिणामों के आधार पर प्रधानमंत्री चुना गया?
उत्तर - लोबसांग सांगे |

14.किस राज्य के मंत्रिमंडल द्वारा 2014 में आई बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों के व्यापारियों को पांच प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की गयी?
उत्तर - जम्मू एवं कश्मीर |

15.डोमिनिकन गणराज्य की ओर से ओलंपिक खेलों के 400 मीटर बाधा दौड़ में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले उस खिलाड़ी का क्या नाम है, जिन्होंने 26 अप्रैल 2016 संन्यास की घोषणा की?
उत्तर - फेलिक्स सांचेज़ |


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box