-->

Apr 21, 2016

Current Affairs 21st Apr 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 21st Apr 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.इंग्लैंड के किस स्नूकर खिलाड़ी ने 38 वर्षों के करियर के पश्चात् 17 अप्रैल 2016 को करियर से संन्यास लेने की घोषणा की?
उत्तर - स्टीव डेविस |

2.मास्को में किन तीन देशों के मंत्रियों की 14 वीं बैठक आयोजित की गयी ?
उत्तर - भारत, रूस और चीन |

3.किस व्यक्ति को सिलिकन वैली के कोच और संरक्षक के रूप में जाना जाता है जिनका 18 अप्रैल 2016 को निधन हो गया ?
उत्तर - विलियम बिल कैम्पबेल |


4.हिंदी को प्रोत्साहित करने हेतु जार्ज ग्रियर्सन पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है ?
उत्तर - प्रोफेसर जी फुपिंग |

5.केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 19 अप्रैल 2016 को औपचारिक रूप से कितने अतिरिक्त जिलों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ किया ?
उत्तर - 61 |

6.भारत और मॉरिशस ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किस चिकित्सा पद्धति के तहत सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर - होम्योपैथी |


7.लारेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स-2016 के विश्व खेल पुरस्कार विजेता नोवाक जोकोविच और सेरेना विलियम्स रहे, ये किस खेल से संबंध रखते है?
उत्तर - टेनिस |

8. 16 अप्रैल 2016 को इक्वाडोर में कितने तीव्रता का भूकंप आया जिसमें सैंकड़ों लोग बेघर हो गये?
उत्तर - 7.8 |

9. 19 अप्रैल 2016 को पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर किस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए?
उत्तर - पेरिस समझौता |


10.हिंदी सेवी सम्मान के तहत किसे वर्ष 2014 का सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार दिया गया ?
उत्तर - प्रो. श्योराज सिंह ‘बेचैन’ |

11.विश्व बैंक द्वारा जारी प्रवासन और विकास संबंधी संक्षेप रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 में किस देश के प्रवासी नागरिकों द्वारा अपने देश में सबसे अधिक 69 बिलियन डॉलर का विदेशी भुगतान किया गया ?
उत्तर - भारत |

12. 17 अप्रैल 2016 को अभिनेत्री डोरिस रॉबर्ट्स का निधन हो गया वह कितने बार एमी विजेता रही?
उत्तर - पांच |


13. किसे 19 अप्रैल 2016 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंपायर पद पर पद्दोनत किया गया ?
उत्तर - दुर्गा ठाकुर |

14.अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा किस वर्ष से अंतरराष्ट्रीय घरेलू एवं विश्व लीग शुरू करने की घोषणा की गयी ?
उत्तर - 2019

15.संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने निम्नलिखित में से किसे चाड की राजदूत नियुक्त किया?
उत्तर - गीता पासी |







Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box