-->

Apr 28, 2017

Current Affairs 28 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 28 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.विश्व बौद्धिक संपदा दिवस हर वर्ष कब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है ?
उत्तर - 26 अप्रैल को |

2.अंतर्राष्ट्रीय रोड फेडरेशन (आईआरएफ) ने कहा है कि 13 नवंबर को कौन-सा देश 18 वीं विश्व रोड मीटिंग (डब्ल्यूआरएम 2017) की मेजबानी करेगा ?
उत्तर - भारत |

3. 27 अप्रैल, 2017 को किसने ‘उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) नामक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत शिमला-दिल्‍ली रूट पर प्रथम उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया ?
उत्तर - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने |

4.पश्चिम बंगाल सरकार ने “प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना” से “प्रधान मंत्री” टैग को हटाने और इसे किस नाम से नामित करने का निर्णय लिया है ?
उत्तर - “बांग्ला फसल बीमा योजना”  |

5.बाजार नियामक सेबी ने निवासी और अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को किसके माध्यम से निवेश करने से रोक दिया है ?
उत्तर - पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी नोट्स) के |

6.बेल्जियम गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में एक मानद वाणिज्य दूतावास कार्यालय खोलने वाला कौन -सा देश बन गया है ?
उत्तर - पहला देश बना |


7.किस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का नया महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - राजीव राय भटनागर को |

8.ब्रिटेन के एक प्रमुख भारतीय व्यवसायी के खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र ने ब्रिटेन के व्यापार, उद्योग और अर्थव्यवस्था में असाधारण योगदान के लिए कौन-सा प्रतिष्ठित अवार्ड जीता है ?
उत्तर - क्वींस एंटरप्राइज अवार्ड 2017 |

9.भारत की किस महिला ने दुनिया भर के 25 प्रतियोगियों को हराते हुए वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस टीन यूनिवर्स 2017 का ताज जीता है ?
उत्तर - सृष्टि कौर ने |

10. 2016-17 के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उपकरणों का उपयोग कर पंचायतों को सशक्त बनाने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग (डीडीपीआर) को कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया गया है ?
उत्तर - ई-पुरस्कार |

11.वयोवृद्ध अभिनेता और वर्तमान भाजपा सांसद विनोद खन्ना का कैंसर के साथ लंबी लड़ाई के बाद कितनी उम्र में निधन हो गया ?
उत्तर - 70 साल की उम्र में |


12.बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 26 अप्रैल 2017 को कौन सा अहम मुकाम हासिल किया?
उत्तर - यह सूचकांक पहली बार 30,000 अंकों के ऊपर बंद हुआ |

13.अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के उस अंतरिक्ष-यान का क्या नाम है जिसने शनि ग्रह के चन्द्रमा “टाइटन” की फ्लाई-बाई 26 अप्रैल 2017 को पूरी करते हुए इस ग्रह के अभियान की अपनी यात्रा को शुरू कर दिया?
उत्तर - कैसिनी |

14.नेहरू परिवार की सबसे वृद्ध जीवित सदस्य 109-वर्षीया फोरी नेहरू का 25 अप्रैल 2017 को निधन हो गया। वे जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बी.के. नेहरू की पत्नी थी। वे मूल रूप से किस देश की नागरिक थीं?
उत्तर - हंगरी |

15. अप्रैल 2017 के दौरान चीन के किस प्रांत में मुस्लिम बच्चों के लिए धार्मिक नाम रखने पर पाबंदी लगाने का नियम लागू कर दिया गया?
उत्तर - शिनजियांग |

16.अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज नैसडैक के कम्पोज़िट इंडेक्स ने 25 अप्रैल 2017 को कौन सा बड़ा मुकाम हासिल किया?
उत्तर - इस सूचकांक ने इस दिन पहली बार 6,000 अंक के स्तर को पार किया |

17. 27 अप्रैल 2017 को कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन (EPFO) ने अपने खाताधारकों के लिए क्या बेहद महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किया?
उत्तर - उसने मेडिकल सम्बन्धित खर्चों के लिए भविष्यनिधि खाते से धन निकालने के लिए खाताधारकों को अपने सेवायोजक की स्वीकृति प्राप्त करने अथवा किसी डॉक्टर का प्रमाणपत्र दिखाने की शर्त को समाप्त कर दिया है |


18.भारतीय प्रबन्धन संस्थान, अहमदाबाद के निदेशक ने 26 अप्रैल 2017 को एकाएक अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी। उनका नाम क्या है?
उत्तर - आशीष नंदा |

19.लम्बे समय से भारतीय सशस्त्र सेना में भूमिका निभा रही मारुति सुजुकी जिप्सी के स्थान पर किस वाहन का चयन रक्षा मंत्रालय ने किया है?
उत्तर - टाटा साफारी स्टॉर्म |

20.मुम्बई पोर्ट ट्रस्ट भारत के पहले तथा सबसे लम्बे समुद्री रोपवे की स्थापना मुम्बई और इसी के पास अरब सागर में स्थित सुप्रसिद्ध एलीफेंटा द्वीप के बीच करेगा। MPT ने यह घोषणा कब की ?
उत्तर - 24 अप्रैल 2017 को |

21.कब नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन ने किसी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में सर्वाधिक दिन बिताने का कीर्तिमान स्थापित किया?
उत्तर - 24 अप्रैल 2017 को |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box