-->

Apr 6, 2017

Current Affairs 6 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 6 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.लोकतंत्र और मानवाधिकारों को कायम रखने के लिए राजनीतिक और आर्थिक असमानता को समाप्त करने के तरीके और साधनों पर ध्यान देने के लिए कहाँ पर विश्व सांसदों का मेगा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है ?
उत्तर - ढाका में |

2.एक मलेशियन कंपनी आंध्र प्रदेश में एक प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित करने में मदद करने पर सहमत हो गई है, जिससे पहले चरण में कितने मिलियन डॉलर के निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने की उम्मीद है ?
उत्तर - 100 मिलियन डॉलर |

3.किसने घोषणा कि दिल्ली का कनॉट प्लेस 105.71 अमरीकी डालर प्रति वर्ग फुट के सालाना प्राइम किराये के साथ कार्यालय के लिये दुनिया का 9वां सबसे महंगा स्थान है ?
उत्तर - संपत्ति सलाहकार सीबीआरई |

4.हाल ही में किसने नई दिल्ली में शैक्षिक संस्थानों के लिए ‘भारत रैंकिंग 2017’ जारी किया ?
उत्तर - केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने |

5.किसने नई दिल्ली में “ऑटिज्‍म पर राष्ट्रीय सम्मेलन” का उद्घाटन किया ?
उत्तर - थावरचंद गहलोत ने |

6.हाल ही में किसने यूपीआई-आधारित ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू की ?
उत्तर - जेट एयरवेज ने |


7. 19वां राष्ट्रमंडल वन सम्मेलन 3 से 7 अप्रैल, 2017 तक वन अनुसंधान संस्थान, कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है ?
उत्तर - देहरादून में |

8.किस सरकार ने विभिन्न नगरपालिका सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है ?
उत्तर - मध्यप्रदेश सरकार ने |

9.किस प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं ?
उत्तर - किशोरी आमोनकर का |

10.गोवा के लेखक लुइस डी असिस कोरिया ने हाल ही में अपनी कौन-सी किताब जारी की है ?
उत्तर - “पोर्तगीज इंडिया एंड मुगल रिलेशंस 1510-1735” |


11.किन बैंको ने कागज बनाने वाले बल्लारपुर इंडस्ट्रीज के 1800 करोड़ रुपये का कर्ज एडेलवीस एसेट रिकन्स्ट्रक्शन कंपनी को बेचा है ?
उत्तर - आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक ने |

12.हाल ही में किस पत्रकार को 2017 यूनेस्को / गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज के लिए चुना गया है ?
उत्तर - इरिट्रियन-स्वीडिश पत्रकार दावित ईसाक को |

13.हाल ही में किसने दुबई के नए कॉन्सल जनरल के रूप में कार्यभार संभाला ?
उत्तर - विपुल ने |

14. अप्रैल 2017 के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार भारत ने हाल ही में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के क्षेत्र में कौन सी अहम उपलब्धि हासिल की है ?
उत्तर - वर्ष 1991 के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जब देश को हासिल FDI ने चालू खाते के घाटे की भरपाई की है |

15. 3 अप्रैल 2017 को प्रकाशित कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक किस नए मूल्यवर्ग के करेंसी नोट के मुद्रण की तैयारी करने जा रहा है?
उत्तर - रु. 200 |

16.मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा 3 अप्रैल 2017 को जारी देश के सर्वोच्च 100 विश्वविद्यालयों की NIRF रैंकिंग में किस संस्थान को पहला स्थान मिला है?
उत्तर - भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलूर |

17.किस संस्था के शोधकर्त्ताओं ने ई-कचरे की रीसाइक्लिंग के लिए इको फ्रेंडली तरीका खोजा ?
उत्तर - आईआईएससी |


18.असंगठित क्षेत्र के पॉवरलूम कामगारों के समग्र विकास हेतु केंद्र सरकार ने किस योजना को लागू किया ?
उत्तर - पोवेरटेक्स इंडिया |

19.कौन-सा देश धातु खनन पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया ?
उत्तर - एल सल्वाडोर |

20.भारत और मलेशिया के बीच कितने समझौते किये ?
उत्तर - सात |

21.राष्ट्रपति ने किस शहर में रवींद्र भवन और हज घर की आधारशिला रखी ?
उत्तर - राची |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box