-->

May 23, 2017

Current Affairs 23rd May 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 23 May 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.यूएनडब्‍ल्‍यूटीओ की परिभाषा के मुताबिक,किसमें  दो अवयव यथा विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए) और अनिवासी देशवासियों का आगमन शामिल हैं ?
उत्तर - अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटकों के आगमन (आईटीए) में |

2.जैव विविधता के मुद्दों के प्रचार के लिए अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (विश्व जैव विविधता दिवस) संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृत अंतर्राष्ट्रीय दिन है। यह कब आयोजित किया जाता है ?
उत्तर - 22 मई को |

3. 20 मई, 1875 को 17 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा मीटर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद कौन-सा दिवस एक वार्षिक आयोजन बन गया है ?
उत्तर - विश्व मैट्रोलॉजी दिवस |

4.किस संस्था ने केम्पेगौडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में सौर फार्म का उद्घाटन किया है ?
उत्तर - बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने |

5.किस बैंक ने अवीवा इंडिया लाइफ के अतिरिक्त टाटा एआईए लाइफ और बिड़ला सन लाइफ में दो नए साझीदारों के साथ बैंकश्योरेंस भागीदारी की है ?
उत्तर - डीबीएस बैंक इंडिया ने |

6.रिलायंस जियो को टीएम फोरम का कौन-सा अवार्ड प्राप्त हुआ है ?
उत्तर - ‘डिजिटल सर्विस इनोवेटर ऑफ द ईयर अवार्ड’ |


7.भारत की तेरह वर्षीय किस लड़की ने सैकड़ों प्रतिद्वंद्वियों को हराकर पहली एशिया स्तरीय योग प्रतियोगिता जीती है ?
उत्तर - वैष्णवी ने |

8.किस टीम ने आईपीएल टूर्नामेंट में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ हार के मुंह से छीनकर एक रन से अविश्वसनीय जीत हासिल करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 10 ट्रॉफी जीत ली ?
उत्तर - मुंबई इंडियंस ने |

9.किस खिलाडी ने टेनिस एलीट क्लब में अपने आगमन को दर्शाते हुए इटालियन ओपन जीतने के लिए नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-3 से पराजित किया ?
उत्तर - अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने |

10.मथुनी मैथ्यूज जिन्हें लोकप्रिय रूप से ‘टोयोटा’ सनी के नाम से जाना जाता है, जो कुवैत में आधे से एक सदी तक भारतीय प्रवासी समुदाय के एक स्तंभ थे, का कुवैत के कदिसिया में उनके निवास पर निधन हो गया। वह कितने वर्ष के थे ?
उत्तर - 81 वर्ष |

11.हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने 18 मई 2017 को दिए अपने आदेश में पाकिस्तान में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दी गई फाँसी की सजा पर अपने अंतिम फैसले तक रोक लगाने का निर्देश दिया। इस महत्वपूर्ण आदेश को देने वाले अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष का नाम क्या है?
उत्तर - रॉनी अब्राहम |

12. 17 मई 2017 को भारतीय रेल द्वारा जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत के 407 रेलवे स्टेशनों में सबसे स्वच्छ स्टेशन कौन सा है?
उत्तर - ब्यास (पंजाब) |

13. 18 मई 2017 को दिवंगत हुए केन्द्रीय मंत्री अनिल माधव दवे किस मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे थे?
उत्तर - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय |


14.किस वैश्विक कार कम्पनी ने भारत में अपने वाहनों की बिक्री बंद करने की घोषणा 18 मई 2017 को की?
उत्तर - जनरल मोटर्स |

15.केन्द्र सरकार की क्षेत्रीय विमानन कनेक्टिविटी योजना – उडान के तहत लाइसेंस हासिल करने वाली पहली निजी एयरलाइन कौन सी बन गई?
उत्तर - टर्बो मेघा एयरवेज़ |

16.जापान के सॉफ्टबैंक समूह ने किस देश में 93 अरब डॉलर का एक टैक्नॉलॉजी फण्ड मई 2017 के दौरान लाँच किया है जिसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा निजी इक्विटी फण्ड बताया जा रहा है?
उत्तर - सऊदी अरब |

17.अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के शोधकर्ताओं ने एक नए खोजे गए जीवाणु का नाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर रखा है। यह नाम क्या है?
उत्तर - “सॉलिबेसिलस कलामी”  |


18.विश्व मौसमविज्ञान संगठन द्वारा 20 मई 2017 को घोषित विश्व की 5 सबसे घातक मौसमी घटनाओं में भारत की किस ओलावृष्टि को भी स्थान दिया गया है?
उत्तर - मुरादाबाद की वर्ष 1888 की ओलावृष्टि |

19.संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन द्वारा जारी नवीनतम पर्यटन बैरोमीटर सूचकांक में विदेशी पर्यटकों के आगमन के आधार पर भारत को कौन सा स्थान दिया गया है?
उत्तर - 24वाँ |

20.भारत में फ़्रांस के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - मोहन कात्रा |

21.दक्षिण कोरिया का प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - लीनाक-यो |

22.भारत के किस राज्य में पोस्टमैन मोबाइल एप्लीकेशन सेवा का शुभारम्भ किया गया ?
उत्तर - मध्य प्रदेश |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box