-->

May 25, 2017

Current Affairs 25 May 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 25 May 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.अंतर्राष्ट्रीय स्टेनलेस स्टील फोरम (आईएसएसएफ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक किस देश ने 2016 में चीन के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्टील उत्पादक के रूप में जापान को पीछे छोड़ दिया है ?
उत्तर - भारत |

2.हाल ही में किसने ओपेक मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में भारत-ओपेक संस्थागत वार्ता की सहअध्यक्षता की ?
उत्तर - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने |

3.वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने हनोई में 21-22 मई 2017 को तीसरी क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) अंतर-सत्रीय मंत्रीस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया जिसमें अन्य कितने और आरसीईपी देशों के व्यापारिक मंत्रियों ने भाग लिया ?
उत्तर - 15 |

4.संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (आईसी) डॉ महेश शर्मा ने राष्ट्रीय संग्रहालय, जनपथ नई दिल्ली में किस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया ?
उत्तर - “ऑस्ट्रेलिया से तीन पत्थरों की मूर्तियों की वापसी” |

5.केंद्रीय ऊर्जा, कोयला, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और खान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीयूष गोयल ने बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए किसके द्वारा विकसित सरल ईंधन वितरण एप्लीकेशन (एसईवीए) का शुभारंभ किया ?
उत्तर - कोयला इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा |

6.इस्राइल और भारत ने पिछले महीने दोनों देशों के बीच एक रिकॉर्ड हथियार बिक्री के बाद भारत की नौसेना को मिसाइल रक्षा प्रणालियों प्रदान करने के लिए कितने मिलियन मूल्य का सौदा किया है ?
उत्तर - $630 मिलियन |


7.डब्लूएचओ के सदस्य देशों ने किसे डब्ल्यूएचओ के नए महानिदेशक के रूप में चुना है ?
उत्तर - डॉ टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस को |

8.भारत के वन्यजीव और पर्यावरण कार्टूनिस्ट रहे किस व्यक्ति ने प्रकृति के प्रति दृष्टिकोण बदलने के अपने प्रयासों के लिए इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय प्रेजीडेंट पुरस्कार जीता है ?
उत्तर - रोहन चक्रवर्ती ने |

9.जेम्स बांड फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके किस ब्रिटिश अभिनेता निधन हो गया, वह 89 साल के थे ?
उत्तर - अभिनेता रोजर मूर का |

10.भारतीय रेल ने अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस पहली तेजस एक्सप्रेस को 22 मई 2017 को शुरू किया। 200 किमी. प्रति घण्टा की अधिकतम रफ्तार तक दौड़ने में सक्षम पूर्णतया वातानुकूलित पहली तेजस एक्सप्रेस की सेवा को किन स्टेशनों के बीच शुरू किया गया है?
उत्तर - छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुम्बई) और करमाली (गोवा) |

11. 23 मई 2017 को अपना परिचालन शुरू कर कौन सा उपक्रम पेमेन्ट्स बैंक क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाला भारत का तीसरा उपक्रम बन गया?
उत्तर - पेटीएम |

12.कौन सा ब्रिटिश शहर 22 मई 2017 की देर रात को एक संगीत आयोजन के दौरान एक भयंकर बम विस्फोट का शिकार बना जिसके चलते कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई?
उत्तर - मैनचेस्टर |


13.आदित्य बिड़ला समूह के उस अधिकारी का नाम क्या है जिसे टाटा समूह की होल्डिंग कम्पनी टाटा सन्स का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया है?
उत्तर - सौरभ अग्रवाल |

14.अमेरिका की उस 146-वर्ष पुरानी सुप्रसिद्ध सर्कस कम्पनी का क्या नाम है जो अपने आपको “विश्व के महानतम शो” के रूप में प्रमोट करती थी तथा जिसने अपने अंतिम शो की प्रस्तुति 21 मई 2017 को की?
उत्तर - रिंगलिंग ब्रदर्स एण्ड बार्नम एण्ड बेली सर्कस |

15.केन्द्रीय कैबिनेट ने विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड को समाप्त करने के एक प्रस्ताव को 24 मई 2017 को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्तावों की जाँच कर उन्हें अनुमति प्रदान करने के लिए गठित इस बोर्ड की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर - 1991 में |

16. 23 मई 2017 को किसे विश्व स्वास्थ्य संगठन के नए महानिदेशक के रूप में चुना गया, जिसके चलते वे इस संगठन के प्रमुख बनने वाले पहले अफ्रीकी बन गए हैं?
उत्तर - डॉ. टेड्रॉस अधानॉम घेब्रेयेसुस |

17.देश की पहली अण्डरवॉटर रेल सुरंग का काम मई 2017 के दौरान अपनी तय समयावधि से पूर्व पूरा हो गया। यह सुरंग किस राज्य में बन रही है?
उत्तर - पश्चिम बंगाल |


18.दुनिया के पहले रोबोट पुलिस अफसर को किस शहर में 24 मई 2017 को लाँच किया गया?
उत्तर - दुबई |

19.किस टीम ने 24 मई 2017 को यूरोपा लीग 2017 का खिताब जीत लिया?
उत्तर - मैनचेस्टर यूनाइटेड |

20.हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने 89 गांवों को शहरीकृत  दर्जा देकर उन्हें लैंड पूलिंग में शामिल किया ?
उत्तर - दिल्ली |

21.स्वच्छता के लिहाज से किये गए सर्वेक्षण में भारत का कौन-सा स्टेशन सबसे साफ स्टेशन है ?
उत्तर - विशाखापत्तनम |

22.सेना के लिए किस देश से आयात की गई एम्-777 की पहली खेप भारत पहुंची ?
उत्तर - अमेरिका |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box