-->

May 26, 2017

Current Affairs 26 May 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 26 May 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.जापान मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मेबा लोकपा के पहाड़ी इलाके में किस संग्रहालय का निर्माण करने जा रहा है, जहां द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक जापानी शिविर स्थित था ?
उत्तर -  एक युद्ध संग्रहालय का |

2.नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष रहे किस व्यक्ति के अगले प्रधान मंत्री बनने के लिए रास्ता साफ करते हुए इस्तीफा दे दिया है ?
उत्तर - शेर बहादुर देउबा के |

3.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में किसे समाप्त करने का निर्णय लिया गया है ?
उत्तर - विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड को (एफआईपीबी) को |

4.युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय दिल्ली में ‘मलिन बस्ती को गोद लेना’ पहल की शुरूआत करेगा , यह फैसला किसने लिया ?
उत्तर - श्री विजय गोयल ने |

5.महाराष्ट्र में खुले में शौच की निगरानी व रोकथाम हेतु किस दल की स्थापना का निर्णय लिया ?
उत्तर - ‘गुड मॉर्निंग’ |

6.ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में प्रतिनिधि मंडल के चार स्थानों के लिये मतदान हुआ जिसमें किसे बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग के लिये चुना गया ?
उत्तर - ओलंपिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु व तीन अन्य महिलाओं को |


7.स्वीडन ने किसे नाटकीय पेनल्टी शूटआउट में हराकर आइस हॉकी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है ?
उत्तर - कनाडा को |

8.प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रसारण कार्यक्रम मन की बात अब किसके रूप में उपलब्ध होगी ?
उत्तर - पुस्तक के रूप में |

9.हाल ही में किसने भगवान पर दुनिया के पहले दार्शनिक उपन्यास का विमोचन किया ?
उत्तर - किरन रिजिजू ने |

10.भारत के किस शहर में नौ घंटे चले आप्रेशन के बाद डॉक्टर्स ने पहली बार यूट्रस ट्रांस प्लांट करने में सफलता पायी ?
उत्तर - पुणे |

11.भारत सरकार ने किस शहर में ग्लोबलऑटोमेटिव रिसर्च सेण्टर द्वारा विकसित टेस्ट ट्रैक सुविधा आरम्भ की ?
उत्तर - चेन्नई |


12.विश्व प्रसिद्ध साउंड गार्डन म्यूजिक बैंड के संस्थापक कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर - क्रिस कर्नेल |

13.आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग में किस देश को दसवां स्थान मिला ?
उत्तर - जिम्बाम्बे |

14.किस भारतीय-अमेरिकी छात्र को अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित नेशनल जिओग्राफिक बी प्रतियोगिता जीता ?
उत्तर - प्रणय वरदा |

15.केंद्र सरकार ने किस राज्य में 8 राष्ट्रीय राज्यमार्गो के लिए 1793 करोड़ की मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर - आंध्र प्रदेश |

16.सीमा सुरक्षा बल ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर कौन-सा ऑप्रेशन शुरू किया है ?
उत्तर - गर्म हवा |


17.किस देश के वैज्ञानिको ने पानी से ऑक्सीजन और हाइड्रोजन अलग करने का एक नया तरीका निकला है ?
उत्तर - अमेरिका |

18.किस वैश्विक कार कम्पनी ने भारत में अपने वाहनों की बिक्री बंद करने की घोषणा हाल ही में कर दी ?
उत्तर - जनरल मोटर्स |

19.जीएसटी द्वारा लागू किये जाने वाले नए नियम में कितने फीसदी वस्तुओं को कर छूट सूची के अंतर्गत लिया जायेगा ?
उत्तर - सात |

20.जीएसटी परिषद द्वारा निर्धारित वस्तुओं की दरों के बाद कौन-से खाद्य पदार्थ सर्वाधिक सस्ते होंगे ?
उत्तर - खाद्यान |

21.हाल ही में किस कम्पनी ने INMARSAT के माध्यम से उपग्रह फोन सेवा शुरू की है, जो कि शुरू में सरकारी एजेंसियों को दी जाएगी और बाद में दूसरे लोगों के लिए चरणबद्ध तरीके से शुरु किया जायेगा ?
उत्तर - सरकारी स्वामित्व वाली बीएसएनएल ने |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box