-->

May 3, 2017

Current Affairs 3rd May 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 3 May 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.केरल पुलिस के किस महानिदेशक के बहाली करने के आदेश उच्चतम न्यायलय ने दिए ?
उत्तर - टीपी सेन कुमार |

2.किस राज्य के विधानमंडल ने सर्वसम्मति से बिहार वस्ते सेवा कर -जीएसटी विधेयक 2017 और बिहार कराधान संसोधन विधेयक 2017 पारित कर दिया ?
उत्तर - बिहार |

3.उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी किन दो देशो की यात्रा पर पांच दिन के लिए गए ?
उत्तर - अर्मेनिया और पोलैंड |

4.टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाडी का नाम क्या है ?
उत्तर - यूनिस खान |

5.मनप्रीत कौर ने एशियाई ग्रांपी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में कौन-सा पदक जीता ?
उत्तर - स्वर्ण पदक |

6.किस राज्य के मुख्यमंत्री ने आतंकवाद रोधी दस्ते के गठन की मंजूरी दी ?
उत्तर - पंजाब |


7.आतंकवाद से प्राचीन विरासत की रक्षा हेतु भारत सहित कितने देशों ने एक समूह बनाया ?
उत्तर - 10 |

8.किस राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की योजनाओ के अंतर्गत संसोधित गरीबी रेखा की आय सीमाओं को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर - हरियाणा |

9.स्वच्छता आधारित पहल के लिए किस फोडेशन को पुरस्कार मिला है ?
उत्तर - आगा खान फाउंडेशन |

10.भारत ICC वनडे रैंकिंग में किस स्थान पर है ?
उत्तर - तीसरे |

11.किस देश ने अमेरिकी देशो के संघठन से अलग होने का निर्णय लिया है ?
उत्तर - वेनेजुएला |

12.केंद्र सरकार ने रियल स्टेट क्षेत्र में 1 मई 2017 से नए प्रावधान किये है , इनका नाम क्या है ?
उत्तर - रियल स्टेट रेगुलेशन कानून 2016 |


13.अंतराष्ट्रीय श्रम दिवस पर किसने एक बीमित - दो डिस्पेंसरी और ' आधार आधारित ऑनलाइन योजना का शुभारम्भ किया ?
उत्तर - बंडारू दत्तातत्रैय |

14.भारतीयों में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने हेतु राष्ट्रव्यापी किस अभियान की शुरुआत की गई ?
उत्तर - विद्या - वीरता |

15.नेपाल में किस पार्टी ने गठबंधन सरकार से हटने का फैसला लिया ?
उत्तर - राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी |

16.उत्तर प्रदेश कैबिनेट के निर्णय के अनुसार प्रतिवर्ष कब से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया ?
उत्तर - 24 जनवरी |

17.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चेयरमैन कौन है जिनका इस्तीफ़ा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा नामंजूर कर दिया गया ?
उत्तर - शहरयार खान |


18.किसने भारत के महालेखा नियंत्रक (CGA) का पदभार ग्रहण किया ?
उत्तर - एंथोनी लियानजुआला |

19.विश्व के किस शहर के लिए पहली बार माइक्रोसॉफ्ट द्वारा उसके ही नाम पर फॉन्ट लॉन्च किया गया ?
उत्तर - दुबई |

20.गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) द्वारा आरम्भ किये गए दिवस का क्या नाम है ?
उत्तर - गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस |

21.भारत के किस खिलाडी द्वारा तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट का युगल ख़िताब जीता ?
उत्तर - लिएंडर पेस |

22.हॉकी इंडिया ने राजीव गाँधी खेल रत्न के लिए किसके नाम की सिफारिश की ?
उत्तर - सरदार सिंह |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box