-->

Jun 17, 2017

Current Affairs 17 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 17 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.हाल ही में किसने अफगानिस्तान परियोजनाओं के लिए $500 मिलियन पैकेज को मंजूरी दी ?
उत्तर - विश्व बैंक ने |

2.भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) 2017 में 130 देशों के बीच छह स्थानों के सुधार के साथ किस स्थान पर आ गया है, जो मध्य और दक्षिण एशिया में शीर्ष-स्तरीय अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है ?
उत्तर - 60वें |

3.दुनिया भर में काम कर रहे भारतीयों ने पिछले वर्ष कितने  बिलियन डॉलर धनघर भेजा था, जिससे भारत चीन से आगे निकलकर सबसे अधिक प्रेषण प्राप्त करने वाला देश बन गया है ?
उत्तर - 62.7 बिलियन डॉलर |

4.भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना दो बलों के बीच अंतर-क्षमता और सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से किस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास भाग ले रही हैं ?
उत्तर - AUSINDEX-17 में  |

5.इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को हाल ही में किसने $150 मिलियन का ऋण दिया ?
उत्तर - एआईआईबी ने |

6.राज्य स्वामित्व वाली तेल कंपनियों आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने कितने अरब डॉलर की लागत से महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ?
उत्तर - 40 अरब डॉलर की |


7.अंतर्राष्ट्रीय निकाय के चुनाव के बाद अंतर्राष्ट्रीय समुद्र न्यायाधिकरण कानून (आईटीएलओएस) में न्यायाधीश बनने वाली पहली भारतीय महिला कौन होगी ?
उत्तर - भारतीय वकील डॉ नीरु चड्डा |

8.बुकर इंटरनेशनल प्राइज जीतने वाले इजरायल के पहले लेखक कौन हैं ?
उत्तर - डेविड ग्रॉसमैन मैन |

9.महात्मा गाँधी के सुप्रसिद्ध साबरमती आश्रम ने 17 जून 2017 को अपनी स्थापना के कितने वर्ष पूरे कर लिए?
उत्तर - 100 वर्ष |

10. 16 जून 2017 से भारत में पेट्रोलियम और डीज़ल के मूल्यों में प्रतिदिन बदलाव करने की नई व्यवस्था लागू कर दी गई। अभी तक इन मूल्यों में कब बदलाव किया जाता था?
उत्तर - प्रत्येक माह की 1 और 16 तारीख को |

11.केन्द्र सरकार ने बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन से सम्बन्धित कौन से नये नियम की घोषणा 16 जून 2017 को की?
उत्तर - उसने बैंक खातों को खोलने व उनके परिचालन के लिए तथा 50,000 रुपए व उससे अधिक के वित्तीय लेन-देन के लिए आधार विवरण देना अनिवार्य कर दिया है |


12.भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने 13 जून 2017 को अपने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल करियर की क्या अहम उपलब्धि हासिल की?
उत्तर - वे अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुँच गए |
13.हामिद दलवाई की पत्नी तथा प्रसिद्ध समाज सेविका का नाम क्या है जिनका हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर - मेहरून्निसा दलवाई |

14.केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने कर्नाटक के किस खेल को मंजूरी देने के लिए पशु क्रूरता रोकथाम विधेयक-2017 को मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर - कम्बाला |

15.कनाडा के किस लेखक की पुस्तक ' हू हैज सीन द विंड ' 52 वर्ष बाद लाइब्रेरी में लौटाई गई ?
उत्तर - डब्लू ओ मिशेल |

16.रोहन बोपन्ना ने फ्रेंच ओपन में किस जोड़ीदार के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स ख़िताब जीता ?
उत्तर - गैब्रीयला डाब्रो वस्की |

17.किस भारतीय छात्रा के नाम पर मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी द्वारा एक छोटे ग्रह का नाम रखे जाने की घोषणा की गई ?
उत्तर - साहीथी पिंगली |


18.हाल ही में ब्रह्माण्ड में किस सबसे गर्म ग्रह की खोज की गई ?
उत्तर - केल्ट-9 बी |

19.आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ़ फेम में किस क्रिकेटर को हाल ही में शामिल किया गया ?
उत्तर - मुथैया मुरली धरन |

20.आधिकारिक तौर पर कौन-सा देश नाटो का 29वा सदस्य बना ?
उत्तर - मोंटेनेग्रो |

21.पदम् भूषण से सम्मानित किस व्यक्ति ने ओडिसा सरकार के तकनीकि सलाहकार पद से इस्तीफ़ा दे दिया ?
उत्तर - सैम पित्रौदा |

22.योग पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्पादको  का दूसरा सम्मेलन हाल ही में दिल्ली में आयोजित किया गया इसका मुख्य विषय क्या था ?
उत्तर - स्वास्थ्य और सद्भाव के लिए योग |

23.वैश्विक तम्बाकू नियंत्रण में योगदान हेतु डब्लूएचओ महानिदेशक ने भारत के किस केंद्रीय को मंत्री को विशेष मान्यता पुरस्कार से सम्मानित किया ?
उत्तर - जे.पी. नड्डा |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box