-->

Jun 25, 2016

Current Affairs 25 June 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 25 June 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.ब्रिटेन में ईयू से बाहर होने के मुद्दे पर हुए चुनाव में कितने प्रतिशत लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया?
उत्तर - 52 प्रतिशत |

2.आईआईपीआर के वैज्ञानिकों ने किसी भी तरह की बीमारी से मुक्त तुअर/अरहर की एक नई प्रजाति विकसित की, उसका नाम क्या दिया गया?
उत्तर - आईपीए 203 |

3.भारत ने किस देश के साथ सौर गठजोड़ तथा नैनो सामग्री के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास भागीदार के रूप में काम करने के लिए समझौता किया?

उत्तर - ब्रिटेन |

4.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जून 2016 में किस जगह गये?
उत्तर - ताशकंद |


5.न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) जून 2016 में काफी चर्चा में रहा. वर्तमान में इस ग्रुप में कितने सदस्य देश शामिल हैं?
उत्तर - 48 |

6.वर्ष 2016 के विश्व हाइड्रोग्राफी डे का विषय क्या था?
उत्तर - हाइड्रोग्राफी–अच्छी तरह से प्रबंधित समुद्र और जलमार्ग की कुंजी |

7.किस देश के प्रधानमंत्री ने 24 जून 2016 को अपने पद से हटने की घोषणा की?
उत्तर - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन |

8.किस राज्य सरकार ने यहूदी समुदाय को अल्पसंख्यक के दर्जे को मंजूरी दी?
उत्तर - महाराष्ट्र |


9.किस संगठन ने जून 2016 में भारत विकास अद्यतन 2016 रिपोर्ट जारी की?
उत्तर - विश्व बैंक समूह |

10.पेशेवर मुक्केबाजों के लिये एआईबीए ओलंपिक क्वालीफायर्स में कितने भारतीय चुने गए?
उत्तर - तीन |

11.किस पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया?
उत्तर - अनिल कुंबले |

12.किस संकट से निपटने के लिए यूरोपियन यूनियन ने बॉर्डर एंड कोस्टगार्ड फ़ोर्स तैयार करने का निर्णय लिया?
उत्तर - अवैध प्रवासी संकट |


13.किस अंतरराष्ट्रीय संस्था के द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार, विश्व के सबसे महंगे शहरों की सूची में हॉंगकॉंग प्रथम स्थान पर है?
उत्तर - मर्सर |

14.वैज्ञानिकों द्वारा 1000 प्रोग्राम प्रोसेसर की क्षमता वाली माइक्रोचिप का विकास करने वाली यूनिवर्सिटी का नाम क्या है ?
उत्तर - यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया |

15.कोलंबिया की सरकार ने किस विद्रोहियों ने साथ जून 2016 में ऐतिहासिक संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर - फार्क विद्रोही |





Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box