-->

Jun 7, 2017

Current Affairs 7 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 7 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1. 7-8 जून 2017 को कहाँ पर दूसरी मिशन अभिनव मंत्रालयिक बैठक (एमआई -2) होगी ?
उत्तर - बीजिंग, चीन में |

2.चार अरब देशों ने किस देश के साथ कूटनीतिक संबंधों को खत्म करते हुए इस्लामिक समूहों के समर्थन के कारण इन देशों और कतर के बीच दरार को और गहरा कर दिया ?
उत्तर - कतर के साथ |

3.केन्द्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र (डीओएनईआर), एमओएस पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने इम्फाल (मणिपुर) में पूर्वोत्तर के लिए  किस योजना के शुभारंभ की घोषणा की ?
उत्तर - “पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम” (एचएडीपी) के |

4.विद्युत मंत्रालय के अधीनस्‍थ एनर्जी एफिसिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के माध्‍यम से भारत सरकार किस राज्य के सात जिलों की ग्राम पंचायतों में 10 लाख परंपरागत स्‍ट्रीट लाइट के स्‍थान पर एलईडी लाइट लगायेगी ?
उत्तर - आंध्र प्रदेश के |

5.किस परियोजना के लिए विश्व बैंक के साथ 39.2 मिलियन अमरीकी डालर के आईबीआरडी क्रेडिट के लिए एक समझौता किया गया है ?
उत्तर - “असम नागरिक केन्द्रित सेवा वितरण” |

6.किसकी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 7.1 प्रतिशत पर रहने की उम्मीद है क्योंकि निवेश अभी भी कमजोर है और सरकारी खर्च राजकोषीय समेकन के मुकाबले ज्यादा नहीं हो सकता है ?
उत्तर - एचएसबीसी की रिपोर्ट में |


7.विश्व बैंक का 2017 में वैश्विक विकास का अनुमान कितने प्रतिशत है ?
उत्तर -  2.7% |

8.राष्ट्रीय विमानन विवि ने किस कम्पनी के साथ समझौता किया ?
उत्तर - बर्ड वर्ल्डवाइड फ्लाइट सर्विसेज (भारत) के |

9.किसने हाल ही में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीनस्‍थ राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) के महानिदेशक का अतिरिक्‍त प्रभार संभाल लिया है ?
उत्तर - डॉ. शरद कुमार जैन ने |

10.किस राज्य पुलिस द्वारा साइकिल गश्ती दल के पहले चरण में 65 साइकलो को गश्त के लिए लाया गया है ?
उत्तर - दिल्ली पुलिस |

11.किस राज्य द्वारा प्लास्टिक के बैग की खरीद या बेच पर 5000 रु का जुर्माना लगाने की घोषणा की ?
उत्तर - गोवा |


12.किस एक मात्र भारतीय क्रिकेटर को आईसीसी द्वारा जारी सूची में टॉप-10 स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर - विराट कोहली |

13.केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में कितने रूपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की गई ?
उत्तर - एक रूपये |

14.किस स्थान पर भारत का पहला डिजिटल सेनेटरी पैड बैंक लॉन्च हुआ है ?
उत्तर - मुंबई |

15.विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 31 मई |

16.किस मंत्रालय ने जनवरी 2018 में ' डीप ओशन मिशन ' का शुभारम्भ करने के लिए तैयार है ?
उत्तर - पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय |


17.मैन्युअल एंटोनियों नोरिगा का हाल ही में निधन हो गया वे किस देश के तानाशाह थे ?
उत्तर - पनामा |

18.किस प्रदेश के हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने का सुझाव दिया है ?
उत्तर - राजस्थान |

19.किस केंद्रीय मंत्री ने जेएनपीटी की सम्पर्क सुविधा बढ़ाने हेतु 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है ?
उत्तर - नितिन गडकरी |

20. 2 जून 2017 को दिवंगत हुए कवि एस. अब्दुल रहमान किस भाषा के बेहद प्रतिष्ठित रचनाकार थे?
उत्तर - तमिल |

21.ग्लोबल वार्मिंग को कम करने हेतु किस राज्य सरकार ने नीम, पीपल व् बरगद के पेड़ों के रोपण को प्राथमिकता देने  का निर्णय लिया ?
उत्तर - हरियाणा |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box