-->

Jul 12, 2016

Current Affairs 12th July 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 12th July 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.विश्व बैंक ने बिहार की दो परियोजना के लिए कुल कितने करोड़ डॉलर के कर्ज की घोषणा की?
उत्तर - 29 करोड़ डॉलर |

2.पूरे विश्व में 11 जुलाई 2016 को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाया गया. इस वर्ष का विषय क्या है?
उत्तर - किशोर लड़कियों में निवेश |

3.किस जोड़ी ने जुलाई 2016 में संपन्न विम्बल्डन टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स का ख़िताब जीता?
उत्तर - पियरे ह्युगस हबर्ट एवं निकोलस माहुत |

4.मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाईक जुलाई 2016 में काफी चर्चा में रहा. उससे जुड़ी रिसर्च संस्था का नाम क्या है ?
उत्तर - इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन |

5.केंद्र सरकार ने जुलाई 2016 में बिहार के किस क्षेत्र/जिले में कृषि एवं डेयरी विकास केन्द्र की स्थापना की?
उत्तर - मोतीहारी (पूर्वी चंपारण) |


6.भारत ने जुलाई 2016 में किस देश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर - तंजानिया |

7.भारतीय मर्चेंट नेवी की पहली महिला किसे समुद्र में विशिष्ट बहादुरी के लिए आईएमओ पुरस्कार हेतु चुना गया?
उत्तर - कैप्टन राधिका मेनन |

8.बांग्लादेश की सरकार ने भारत के विवादास्पद धर्म प्रचारक जाकिर नाईक के किस टीवी चैनल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया?
उत्तर - पीस टीवी |

9.भारत ने तंजानिया को हाल ही में कितने करोड़ डॉलर का कर्ज देने की घोषणा की?
उत्तर - 9.2 करोड़ |

10.लुईस हैमिल्टन ने मर्सीडीज टीम के अपने साथी निको रोसबर्ग को पछाड़ते हुए जुलाई 2016 में किसमे खिताब जीता?
उत्तर - ब्रिटिश ग्रां प्री |


11.किस टेनिस खिलाड़ी ने लंदन में आयोजित विम्बल्डन टूर्नामेंट-2016 ख़िताब जीता?
उत्तर - एंडी मरे |

12.वर्ष 2016 का यूरो कप जीतने वाली विजेता टीम का नाम क्या है ?
उत्तर - पुर्तगाल |

13.वर्ष 2016 की ब्रिटिश फार्मूला वन ग्रां प्री-2016 ख़िताब जीतने वाले खिलाड़ी का नाम क्या है ?
उत्तर - लुईस हैमिलटन |

14.किस देश के राष्ट्रपति ने हाल ही में चर्चित आतंकवाद रोधी क़ानून ‘बिग ब्रदर लॉ’ पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर - रूस |

15.किस खिलाड़ी ने वर्ष 2016 का विंबलडन महिला एकल खिताब जीता एवं लगातार 22 ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड भी कायम किया?
उत्तर - सेरेना विलियम्स |





Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box