-->

Jul 13, 2016

Current Affairs 13th July 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 13th  July 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.ट्रिपल जंपर रंजीत महेश्वरी और गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी सहित कितने भारतीय खिलाड़ियों ने जुलाई 2016 में रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया?
उत्तर - छह |

2.भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और उत्पल बोरा ऑयल इंडिया लिमिटेड का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक किसे बनाया गया?
उत्तर - डी राजकुमार |

3.किस संस्था ने साउथ चाइना सी के मुद्दे पर जुलाई 2016 में चीन के ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाया?
उत्तर - अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल |

4.किस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने जुलाई 2016 में पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया?
उत्तर - नेशनल हेराल्ड केस |

5.तमिलनाडु के कुडनकुलम में कितने मेगावाट क्षमता की दूसरी परमाणु ऊर्जा रिएक्टर इकाई को जुलाई 2016 में प्रारंभ किया गया?
उत्तर - 1,000 मेगावाट |


6.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका के साथ संबंध और मजबूत करने के लक्ष्य से महाद्वीप के कितने देशों की यात्रा के बाद 12 जुलाई 2016 को स्वदेश लौटे?
उत्तर - चार |

7.भारत ने केन्या के साथ जुलाई 2016 में कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर - सात |

8.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर अंतिम पड़ाव की यात्रा किस देश में था?
उत्तर - केन्या

9.वह प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर - रघुवीर चौधरी |

10.केंद्र सरकार द्वारा दालों की बढ़ती कीमत कम करने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया?
उत्तर - अरविन्द सुब्रमण्यन |


11.किस भारतीय कम्पनी ने विश्व की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी लाफार्ज होलसिम के इंडियन सीमेंट्स प्लांट्स औऱ उसके एसेट्स को खरीदने का समझौता किया?
उत्तर - निरमा |

12.ट्रिपल जम्प के एथलीट में किसने रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया?
उत्तर - रंजीत माहेश्वरी |

13.अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण संघ द्वारा जुलाई में किस प्रजाति को गंभीर रूप से विलुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी में शामिल किया गया?
उत्तर - बोर्नियन ओरेंगुटान |

14.कोंकण रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कौन है ?
उत्तर - संजय गुप्ता |

15.किस राजनेता की पार्टी को जापान की पार्लियामेंट द्वारा बहुमत प्रदान किया गया?
उत्तर - शिंज़ो एबे |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box