-->

Oct 15, 2016

Current Affairs 14 Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 14 Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.चंड़ीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग बनाने हेतु किस कम्पनी को आईबीसी उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया?
उत्तर - चंड़ीगढ़ इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) |

2.विश्वभर में 13 अक्टूबर को मनाये गये अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस का विषय था?
उत्तर - जागरुकता बढ़ाना, मृत्यु दर में कमी लाना |

3.उत्तराखंड के प्रसिद्ध लेखक एवं साहित्यविद् का 13 अक्टूबर 2016 को नैनीताल में निधन हो गया, उनका जो नाम है?
उत्तर - दयानंद अनंत |

4.केन्द्र सरकार ने किस प्रदेश में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) खोलने का निर्णय लिया?
उत्तर - जम्मू |


5.इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी भुखमरी सूचकांक-2016 में भारत को स्थान प्राप्त हुआ?
उत्तर - 97वां |

6.देश का पहला अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र किस शहर में खुला?
उत्तर - मुम्बई |

7.भारत और किस देश ने द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास बेलावन में प्रारंभ किया?
उत्तर - इंडोनेशिया |

8.आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जो भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर है?
उत्तर - रविचन्द्रन अश्विन |

9.प्रसिद्ध अभिनेता सर इयान मैककेलेन को अक्टूबर 2016 में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर - यूके थिएटर पुरस्कार |


10.वर्ष 2016 के अंतिम संस्करण में ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने किन दो शब्दों को शामिल किया?
उत्तर - अइयो, अईया |

11.पहला ब्रिक्स व्यापार मेला और प्रदर्शनी भारत के किस शहर में शुरू हुआ?
उत्तर - नई दिल्ली |

12.भारतीय वायुसेना के चीता और चेतक हेलिकॉप्टरों के स्थान पर रूस के साथ मिलकर किस हेलिकॉप्टर का विकास किया जायेगा?
उत्तर - कामोव |

13.ऑस्ट्रिया में भारत की राजदूत हाल ही में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर - रेनू पाल |

14.किस भारतीय निशानेबाज ने अक्टूबर 2016 में पिस्टल चैम्पियंस ट्रॉफी जीती?
उत्तर - जीतू राय |

15.जम्मू-कश्मीर का कौन-सा स्थान जहां भारतीय सुरक्षा बलों का 56 घंटे तक अतंकवादियों से संघर्ष चलता रहा?
उत्तर - पम्पोर |


16.वर्ष 2016 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान करने की घोषणा नोबेल पुरस्कार समिति ने 13 अक्टूबर 2016 को की?
उत्तर - बॉब डाइलन (अमेरिका) |

17.विश्व में सर्वाधिक समय तक सम्राट का पद संभालने वाले सम्राट भूमिबोल अदुल्यदेज का 13 अक्टूबर 2016 को निधन हो गया। वे किस देश के बेहद सम्मानित सम्राट थे?
उत्तर - थाईलैण्ड |

18.निजी क्षेत्र के किस बैंक ने 12 अक्टूबर 2016 को दावा किया कि वह ब्लॉकचेन-आधारित ट्रांज़ेक्शन  करने वाला देश का पहला बैंक बना है?
उत्तर - आईसीआईसीआई बैंक |

19.केन्द्र सरकार ने कहाँ एक नया भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) बनाने के प्रस्ताव को 13 अक्टूबर 2016 को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी?
उत्तर - जम्मू |


20.आर्थिक मसलों पर गठित केन्द्रीय कैबिनेट ने एथेनॉल मूल्य-निर्धारण का कौन सा नया फार्मूला 13 अक्टूबर 2016 को स्वीकृत कर दिया?
उत्तर - नया फार्मूला जिसमें तेल विपणन कम्पनियों को वर्ष 2016-17 के नए चीनी सत्र के दौरान एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम को क्रियान्वित करने की सुविधा प्रदान की गई है |

21.वर्ष 2016 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार ब्रिटिश मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री ऑलिवर हार्ट तथा फिनलैण्ड के अर्थशास्त्री बेंग्ट हॉमस्ट्रोम को प्रदान करने की घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ ने 10 अक्टूबर 2016 को की। इन्हें अर्थशास्त्र के किस विषय से सम्बन्धित अपने शोध के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है?

उत्तर - कॉन्ट्रेक्ट थ्योरी (वेतन व आर्थिक लाभ) से सम्बन्धित अनुसंधान के लिए |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box