-->

Oct 1, 2016

Current Affairs 1st Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)



Current Affairs 1st Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.केन्द्र सरकार ने सूखा प्रभावित किस प्रदेश को 12 अरब 69 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी प्रदान की?
उत्तर - महाराष्ट्र |

2.केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण हेतु किस कार्यक्रम की शुरुआत की?
उत्तर - प्रगति पंचायत |

3.केंद्र सरकार ने विनिमय व्यापार निधि में कर्मचारी भविष्य निधि का निवेश 5 प्रतिशत से बढ़ाकर कितना किये जाने का निर्णय लिया?
उत्तर - 10 प्रतिशत |

4.किस संगठन ने पाकिस्तानी कलाकारों पर हिंदी सिनेमा में काम करने पर अस्थायी प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की गयी?
उत्तर - इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन |

5.किसे नेहरु मेमोरियल म्यूज़ियम एवं लाइब्रेरी का निदेशक (एनएमएमएल) नियुक्त किया गया?
उत्तर - शक्ति सिन्हा |


6.आतंकवाद और सुरक्षा के मुद्दे पर प्रथम भारत-चीन उच्च स्तरीय सम्मलेन किस शहर में संपन्न हुआ?
उत्तर - बीजिंग |

7.केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने  सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की स्थापना को अधिसूचित किया?
उत्तर - 6 |

8.पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा किन दो क्षेत्रों के बीच मोनोरेल चलाने का निर्णय लिया गया?
उत्तर - बज बज से रूबी |

9.सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व सांसद और सीवान के किस बहुचर्चित नेता की जमानत रद्द कर दी?
उत्तर - मोहम्मद शहाबुद्दीन |

10.केन्द्र सरकार ने जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी किस समझौते की पुष्टि करने को मंजूरी प्रदान की?
उत्तर - पेरिस समझौता |

11.हाल ही में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने श्रीनगर में किस योजना का शुभारंभ किया?
उत्तर - प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना |


12.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को खसरा मुक्त क्षेत्र घोषित किया?
उत्तर - अमेरिका |

13.किस भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर को यूपी रणजी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया?
उत्तर - सुरेश रैना |

14.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्वच्छता संबंधी किस सम्मेलन का उद्घाटन किया?
उत्तर - स्वच्छता सम्मेलन - इंडोसैन |

15.विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में जारी वर्ष 2016-17 के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत को कौन-सा स्थान दिया गया है?
उत्तर - 39वाँ |

16.वियतनाम में आयोजित बीच खेलों में भारत की महिला बीच (beach) कबड्डी टीम ने पांचवें एशियाई बीच (beach) खेलों में स्वर्ण पदक जीता है. यह देश के लिए हाल ही में कौन-सा स्वर्ण पदक है/
उत्तर - पहला |

17.हाल ही में किसको पीटीआई का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया जो मनोरमा प्रबंधन के सदस्य भी हैं?
उत्तर - रियाद मैथ्यू  |


18.बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जाने-माने बांग्ला कवि, नाटककार और निबंध लेखक का निधन हो गया, उनका नाम क्या है?
उत्तर - सैयद शमसूल हक |

19. 9-10 नवम्बर 2016 को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाला किस नम्बर का सा‍र्क शिखर सम्मेलन है. जिसका सार्क के आठ सदस्य देशों में से चार देशों ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया ?
उत्तर - 19 वां |

20.आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों के लिये जारी ताजा विश्व रैंकिंग में आर अश्विन किस स्थान पर पहुंच गये?
उत्तर - दूसरे |

21.भारत ने पाकिस्तान को विश्व व्यापार संगठन के शुल्क और व्यापार पर सामान्‍य समझौते के अंतर्गत विशेष तरजीह वाले राष्ट्र यानि मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा कब दिया?
उत्तर - 1996 |

22.भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने किस खिलाड़ी को टेबल टेनिस का मुख्य कोच नियुक्त किया?
उत्तर - मैसिमो कॉस्टेंटिनी |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box