-->

Oct 20, 2016

Current Affairs 20 Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 20 Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.किस संस्था के द्वारा ग्रामीण विकास रिपोर्ट 2016 जारी किया गया>
उत्तर - अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष |

2.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किस शहर को 22वां जिला घोषित किया ?
उत्तर - चरखी दादरी |

3.मानव अधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला द्वारा बनाई गयी पार्टी का नाम क्या है?
उत्तर - पीपल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस |

4.किस वाहन कम्पनी ने अक्टूबर 2016 को देश की पहली शून्य-उत्सर्जन वाली इलेक्ट्रिक बस जारी की है ?
उत्तर - अशोक लीलैण्ड |

5.मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला द्वारा 18 अक्टूबर 2016 को एक नए राजनीतिक दल की स्थापना की घोषणा की गई। मणिपुर के आगामी विधानसभा चुनावों में प्रतिभागिता करने वाले इस नए राजनीतिक दल का नाम क्या रखा गया है?
उत्तर - पीपुल्स रिसर्जेन्स एण्ड जस्टिस एलायंस |

6.भारत में सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर के दौर को शुरू करने की राह में एक अहम घटनाक्रम में केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने 18 अक्टूबर 2016 को गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (GST) की दरों के ढांचे का प्रस्ताव रखा। इसके तहत वित्त मंत्रालय द्वारा सुझायी गई अधिकतम GST दर कितनी है?
उत्तर - 26% |


7.किस संगठन ने अक्टूबर 2016 में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर - भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन |

8.कौन-सा स्थान जहां अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के उद्यमियों की सहायता हेतु राष्ट्रीय एससी-एसटी हब आरंभ किया गया?
उत्तर - लुधियाना |

9.कार-निकोबार श्रेणी का कौन-सा युद्धपोत जिसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया?
उत्तर - आईएनएस तिहायु |

10.हाल ही में किस देश की मंत्रिमंडल ने एक साथ त्यागपत्र दे दिया और वहाँ की संसद को भंग कर दिया गया?
उत्तर - कुवैत |

11.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजातियों के उद्यमियों को उद्यमिता से सम्बन्धित समग्र सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 18 अक्टूबर 2016 को राष्ट्रीय एससी/एसटी हब  की शुरुआत की। अपने तरह के देश के पहले प्रकल्प की शुरुआत कहां की गई?
उत्तर - लुधियाना |

12. 18 अक्टूबर 2016 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परमाणु मारक क्षमता से लैस देश में निर्मित पहली पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत को भारतीय नौसेना में देश में शामिल कर भारत ने तीनों माध्यमों में परमाणु मारक क्षमता हासिल कर ली है। इस क्षमता को हासिल करने वाला भारत दुनिया का कौन सा देश बना है?
उत्तर - चौथा |


13.किस यूरोपीय देश ने सीरिया संकट पर शांति वार्ता हेतु अक्टूबर 2016 में राजी हुआ?
उत्तर - ब्रिटेन |

14.भारत ने किस देश के साथ हाल ही में अकुला स्तर की दूसरी परमाणु शक्ति संपन्न पनडुब्बी का समझौता किया?
उत्तर - रूस |

15.किसे यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ़ इंडिया का उत्तरी क्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया?
उत्तर - एस पी यादव |

16.भारत के विधि आयोग में सदस्य सचिव किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर - संजय सिंह |

17.हाल ही में किस हिरण को क्रिटिकली एनडेंजर्ड घोषित किया गया?
उत्तर - कश्मीरी लाल हिरण |

18.भारतीय वायुसेना द्वारा देश में कितने राष्ट्रीय राजमार्गों को रनवे में बदलने हेतु चयनित किया गया?
उत्तर - 21 |


19.आईसीसी की शक्तिशाली उप-समिति के सदस्य किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर - अनुराग ठाकुर |

20.ओडीशा के भुवनेश्वर स्थित उस निजी अस्पताल का क्या नाम है जिसमें 17 अक्टूबर 2016 को आग लगने के चलते कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई?
उत्तर - एसयूएम हॉस्पिटल |

21. 18 अक्टूबर 2016 को जारी सूचना के अनुसार कौन सा भारतीय ट्रेवल पोर्टल आईबीबो समूह का अधिग्रहण करेगा, जोकि ट्रैवल वर्ग में देश का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा?
उत्तर - मेकमाईट्रिप |

22.देश की किस सुविख्यात खेल हस्ती को अंतर्राष्ट्रीय ऑलम्पिक समिति के एथलेटिक्स आयोग के सदस्य के रूप में चयनित करने की घोषणा 17 अक्टूबर 2016 को की गई, जोकि किसी भारतीय खेल हस्ती को मिलने वाला काफी बड़ा सम्मान है?
उत्तर - साइना नेहवाल |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box