-->

Oct 21, 2016

Current Affairs 21 Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 21 October 2016

1.केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स की दरों के ढांचे का प्रस्ताव रखा. इसके तहत वित्त मंत्रालय द्वारा सुझायी गई अधिकतम जीएसटी दर है क्या है  ?
उत्तर - 26% |

2.किस अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान को हरियाणा पुलिस में डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट के पद से सम्मानित किया गया?
उत्तर - गीता फोगाट |

3.किस राज्य की मुख्यमंत्री ने सिंगूर में नैनो कार फैक्टरी के लिए ली गई कृषि भूमि किसानों को लौटाने की बात कही है?
उत्तर - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी |

4.भारतीय रेलवे की टीम ने 15 वें इंटरनेशनल शूटिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कुल कितने पदक जीते?
उत्तर - 10 |

5.सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वाहनों के लिए कौन-सा नियम अनिवार्य किया गया ?
उत्तर - कार्बन उत्सर्जन और ध्वनि प्रदूषण जानकारी |

Related: List Of Pradhan Mantri Yojana 2016

6.निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा पर अब तक का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन का विषय क्या था?
उत्तर - समावेशी, जागरूक और नैतिक भागीदारी के लिए मतदाता शिक्षा |

7.भारत और चीन के मध्य किस स्थान पर दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया?
उत्तर - लद्दाख |

8.फिल्म सोसाइटी ऑफ़ लिंकन सेंटर द्वारा हाल ही में 44वें चैपलिन अवार्ड के लिए किसे चयनित किया गया?
उत्तर - रॉबर्ट डी नीरो |

9.कौन-सा शहर जहां वैज्ञानिकों ने हाल ही में पानी की सहायता से बिना किसी बाहरी ऊर्जा की सहायता से बिजली बनाने में सफलता प्राप्त की?
उत्तर - दिल्ली |

10.संयुक्त राष्ट्र संघ ने 19 अक्टूबर 2016 से यमन में कितने घंटे के लिए युद्धविराम की घोषणा की?
उत्तर - 72 घंटे |

Related:List Of Indian Prime Ministers From 1947 To 2016

11.बच्चों में कुपोषण की समाप्ति हेतु बांग्लादेश को विश्वबैंक द्वारा कितना फंड प्रदान किया जायेगा?
उत्तर - 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर |

12.भारत का कौन-सा स्थान जहां फीफा अंडर-17 विश्व कप आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर - कोच्ची |

13.आईएनएस अरिहंत को भारतीय नौसेना में शामिल कर भारत ने तीनों माध्यमों में परमाणु मारक क्षमता हासिल कर ली है. इस क्षमता को हासिल करने वाला भारत विश्व कौन-सा देश बना?
उत्तर - चौथा |

14.हाल ही में कौन-सा भारतीय ट्रेवल पोर्टल आईबीबो समूह का अधिग्रहण करेगा, जो कि ट्रैवल वर्ग में देश का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा?
उत्तर - मेकमाईट्रिप |

15.रूस ने किस देश को दूसरी परमाणु पनडुब्बी लीज पर देने की घोषणा की?
उत्तर - भारत |
Related: List Of Indian Presidents From 1947 To 2016

16.किस फुटबॉल क्लब ने 19 अक्टूबर 2016 को AFC कप के फाइनल में पहुँच कर इस प्रतिष्ठित लीग के फाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय क्लब बनने का गौरव हासिल किया?
उत्तर - बेंगलुरु एफसी |

17. 20 अक्टूबर 2016 को आईं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षा में सेंध लगने का आंदेशा होने के बाद देश के बैंकों ने लगभग 32 लाख डेबिट कार्डों को ब्लॉक करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम में शामिल सबसे प्रभावित 5 बैंक कौन से हैं?
उत्तर - एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, येस बैंक और एक्सिस बैंक |

18.भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने बैंक के केन्द्रीय बोर्ड की 20 अक्टूबर 2016 को हुई बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक किस शहर में आयोजित की गई, जहाँ इस महत्वपूर्ण बैठक के आयोजन का यह पहला मौका था?
उत्तर - कानपुर |

19.अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा 19 अक्टूबर 2016 को जारी वित्तीय पहुँच सर्वे के परिणामों के अनुसार भारत में वर्ष 2015 के दौरान वित्तीय पहुँच की क्या स्थिति तक?
उत्तर - प्रति एक लाख व्यस्कों पर 13 वाणिज्यिक बैंकों की शाखाएं |

20.यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा प्रक्षेपित मंगल मिशन के उस “मार्स रोवर” का क्या नाम है जो 19 अक्टूबर 2016 को मंगल की सतह में उतरने के बाद किसी भी संदेश को भेजने में असफल रहा जिसके चलते इस रोवर को प्रारंभिक तौर पर असफल मान लिया गया?
उत्तर - “शियापरेली” |

21. केन्द्र सरकार ने 490 करोड़ से राष्ट्रीय एससी/एसटी हब की शुरुआत कब पंजाब के लुधियाना में की ?
उत्तर - 18 अक्टूबर 2016 को |

Related: List Of Present Chief Minister Of All States Of India

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box