-->

Oct 29, 2016

Current Affairs 29th Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 29th Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)
1.किस राज्य की टीम ने एनसीसी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का ख़िताब जीता ?
उत्तर - पंजाब |

2.भारत में मनाये गये पहले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का विषय क्या था?
उत्तर - आयुर्वेद के माध्यम से रोकथाम और मधुमेह पर नियंत्रण |


3.किस देश के राजनियक को हाल ही में संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में भारत छोड़ने का आदेश जारी किया गया ?
उत्तर - पाकिस्तान |

4.टाटा सन्स लिमिटेड एवं साइरस मिस्त्री प्रकरण में टाटा समूह के इस होटल की नीलामी के आदेश जारी किये गये ?
उत्तर - होटल ताज मान सिंह |

5.किस राज्य के उच्च न्यायालय ने होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक दवा बनाने में अल्कोहल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को अवैध घोषित किया ?
उत्तर - बिहार |

6.देश भर में 27 अक्टूबर 2016 को पैदल सेना दिवस मनाया गया. यह सेना दिवस क्या है?
उत्तर - 69वां |

7.एविएनइन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) पर निगरानी हेतु केन्द्र सरकार ने समिति का गठन किया है. समिति का  नाम क्या है ?
उत्तर - मुनियप्पा समिति |

8.भारतीय विदेश सेवा के किस अधिकारी को आस्ट्रेलिया में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया ?
उत्तर - डॉ. अजय एम गोंडान |


9.जापान के शाही खानदान के सबसे वरिष्ठ सदस्य का हाल ही में निधन हो गया. उनका नाम क्या है?
उत्तर - प्रिंस मिकासा |

10.यूरोपीय संसद ने इराकी मूल की यजीदी महिलाओं नादिया मुराद और लामिया अजी बशर को किस पुरस्कार से सम्मानित किया ?
उत्तर - खारोव पुरस्कार |

11.हाल ही में किस राज्य सरकार ने वर्ष 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का घोषणा किया है ?
उत्तर - हरियाणा |

12.किस राज्य सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं हेतु 1626 करोड़ रूपए की मंजूरी दी ?
उत्तर - मध्य प्रदेश |

13. 23वीं अन्तर्राष्ट्रीय पुर्नवास वर्ल्ड कांग्रेस किस देश में आयोजित करने की घोषणा की गई?
उत्तर - स्कॉटलैंड |


14.भारत एक अनुदान के रूप में किस देश को एलईडी बल्ब उपकरण प्रदान करने की घोषणा की ?
उत्तर - वानुअतु |

15.पुनर्गठित केंद्रीय संस्कृति सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता हाल ही में किसने किया?
उत्तर - केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा |

16.RBI ने देश के स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने से सम्बन्धित कौन सी अहम घोषणा 27 अक्टूबर 2016 को की?
उत्तर - उसने इन उपक्रमों को एक वित्तीय वर्ष में 3 मिलियन डॉलर तक ब्राह्य वाणिज्यिक उधार के माध्यम से प्राप्त करने की अनुमति प्रदान कर दी |

17.केन्द्रीय कैबिनेट ने 27 अक्टूबर 2016 को राष्ट्रीय अकादमिक डिपॉज़िटरी बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी। इस डिपॉज़िटरी का मुख्य उद्देश्य क्या होगा?
उत्तर - इसमें देश में प्रदत्त समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों तथा डिग्रियों को डिज़िटल स्वरूप में रखकर उनके सत्यापन की ऑन-लाइन सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी |

18.केन्द्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश से सम्बन्धित कौन सा महत्वपूर्ण निर्णय 27 अक्टूबर 2016 को लिया?
उत्तर - उसने इन उपक्रमों में रणनीतिक बिक्री को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी |

19.विश्व के सबसे बड़े संरक्षित समुद्री क्षेत्र को स्थापित करने के लिए एक समझौता 27 अक्टूबर 2016 को किया गया। इस महात्वाकांक्षी समझौते के द्वारा किस क्षेत्र में 1.57 मिलियन वर्ग किमी. क्षेत्र में संरक्षित समुद्री क्षेत्र को विकसित किया जायेगा?
उत्तर - अंटार्कटिका |


20. 28 अक्टूबर 2016 को धनवंतरि दिवस के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय  ने किस राष्ट्रीय दिवस को मनाने की शुरूआत की?
उत्तर - राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस |

21.विश्व में अब तक के विकसित उस सबसे शक्तिशाली अंतर-महाद्वीपीय परमाणु प्रक्षेपास्त्र को क्या नाम दिया गया है जिसे रूस ने विकसित करने की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2016 के दौरान की तथा जिसके एक वार से फ्रांस तथा ब्रिटेन जैसे देशों को समाप्त किया जा सकता है?

उत्तर - “सैटन-2” |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box