-->

Oct 3, 2016

Current Affairs 2nd Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 2nd Oct 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


1.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 28 सितंबर 2016 को कोलकाता स्थित किस सार्वजनिक उपक्रम को बंद करने का निर्णय लिया?
उत्तर - हिंदुस्तान केबल्स लिमिटेड |

2.विश्व भर में 29 सितंबर 2016 को मनाये गये विश्व समुद्रीय दिवस का विषय क्या था?
उत्तर - नौका परिवहन: विश्व के लिए अपरिहार्य |

3.भारतीय सेना द्वारा उरी हमले के जवाब में 28 सितंबर 2016 को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर किये गये सैन्य अभियान को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर - सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन |

4.फीफा अंडर-17 विश्व कप किस देश में आयोजित कराया जा रहा है?
उत्तर - भारत |

5.न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के किस शहर को देश का सबसे अमीर शहर घोषित किया गया?
उत्तर - मुंबई |


6.हरियाणा राज्यसभा चुनावों में हुई इंक कंट्रोवर्सी के मामले में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने किस रिटर्निंग ऑफिसर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए?
उत्तर - आर के नांदल |

7.नई दिल्ली में आयोजित सीएसआईआर की प्लेटि‍नम जयंती का उदघाटन किस व्यक्ति ने किया?
उत्तर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी |

8.हाल ही में इजराइल के किस पूर्व राष्ट्रपति का 93 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया?
उत्तर - शिमोन पेरेज |

9.किसे विश्व बैंक ने दूसरे कार्यकाल के लिए विश्व बैंक का निदेशक नियुक्त किया?
उत्तर - जिम योंग किम |

10.विश्व रेबीज़ दिवस का विषय क्या था?
उत्तर - रेबीज़: जागरुकता, वैक्सीन, उन्मूलन |


11.कौन सा स्थान जहां पहली बार भारत-चीन के मध्य आतंकवाद का सामना करने तथा सुरक्षा संबंधी मुद्दों हेतु उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया?
उत्तर - बीजिंग |

12.हाल ही में के माधवन का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
उत्तर - स्वतंत्रता सेनानी |

13.बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्धक निदेशक जिन्हें हाल ही में उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया?
उत्तर - सुशील मुहनोत |

14.वैज्ञानिक अनुसंधान क्षेत्र से जुड़ी किस प्रमुख संस्था के प्लैटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया?
उत्तर - वैज्ञानिक एवं औद्यौगिक अनुसंधान परिषद |

15.केंद्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किस फूड पार्क का उद्घाटन किया?
उत्तर - लुधियाना मेगा फूड पार्क |


16.लता मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से हाल ही में किस संगीतकार को नामित किया गया?
उत्तर - उत्तम सिंह |

17.भारत के दृष्टिकोण से विश्व में व्यापार हेतु सबसे पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा किस देश को प्रदान किया गया?
उत्तर - पाकिस्तान |

18.किस राज्य सरकार ने देश में बनी विदेशी शराब और बीयर के निर्यात शुल्क में शत प्रतिशत छूट को मंजूरी दी?
उत्तर - बिहार सरकार |

19.धान खरीद के लिए आरबीआई ने 26,000 करोड़ रु की मंजूरी किस राज्य में दी?
उत्तर - पंजाब |

20.हाल ही में भारतीय सांख्यकी संस्थान के प्रमुख किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर - विजय केलकर |

21.भारत के साथ किन देशों ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की?
उत्तर - अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box