-->

Oct 9, 2017

Current Affairs 9 Oct 2017 - Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 9 Oct 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.विश्व भर में परमाणु हथियारों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए वर्ष 2017 का शांति का नोबेल पुरस्कार गैर-सरकारी संगठनों के किस गठबन्धन को देने कि घोषणा 6 अक्टूबर 2017 को की गई?
उत्तर -  इंटरनेशनल कैम्पेन टू एबॉलिश न्यूक्लियर वेपन्स |

2. वर्ष 2017 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर -  काज़ुओ इशिगुरो |

3.भारत को पहली बार किसी विश्वस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेण्ट में खेलने का मौका 6 अक्टूबर 2017 को तब मिला जब फीफा अण्डर-17 विश्व कप का प्रारंभ भारत में हुआ। यह पहला मौका है जब भारत किसी FIFA  टूर्नामेण्ट का आयोजन कर रहा है। इस टूर्नामेण्ट के पहले मैच में भारत किसके खिलाफ खेला?
उत्तर -  अमेरिका |

4.देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है जो 6 अक्टूबर 2017 को इस पद से सेवानिवृत्त होने वाली अरुंधति भट्टाचार्य का स्थान लेंगे?
उत्तर -  रजनीश कुमार |

5.राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अपने राष्ट्रपतित्व काल की पहली विदेश यात्रा पर 4 अक्टूबर 2017 को किस देश में पहुंचे?
उत्तर -  जिबूती |


6.बिहार के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर -  पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल मलिक को |

7.पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) की योजना में कितने प्रतिशत की वार्षिक दर मिलेगी ?
उत्तर -  7.8% |

8.एरिस कम्युनिकेशन ने आईओटी सलूशन के लिए किस कम्पनी के साथ साझेदारी की ?
उत्तर -  बीएसएनएल से |

9.अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने विदेशी मुद्रा व्यापारियों की देखरेख करने के लिए वैश्विक बैंकिंग कंपनी एचएसबीसी पर कितना जुर्माना लगाया है ?
उत्तर -  $ 175 मिलियन का |

10.किस टेलीविजन और थिएटर अभिनेता और पद्म श्री का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है ?
उत्तर -  टॉम अल्टर का |

11.केंद्र सरकार ने संगम पर नदी जैवविविधिता पार्क विकसित करने हेतु मंजूरी दी , इस परियोजना को किस कार्यक्रम हेतु विकसित किया गया ?
उत्तर -  नमामि गंगे |


12.किस देश ने हाल ही में क्यूबा के 15 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया ?
उत्तर -  अमेरिका |

13.किस देश के तीन खगोवैज्ञनिकों को भौतिकी का नोबल प्रदान करने की घोषणा की गई ?
उत्तर -  अमेरिका |

14.अमेरिका ने वन वेल्ट वन रोड परियोजना का भारत के रुख का समर्थन किया , यह परियोजना किस देश द्वारा निर्माण की जा रही है ?
उत्तर -  चीन |

15.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के मध्य प्रत्यर्पण संधि को मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर -  लिथुआनिया |

16.किस राज्य सरकार ने पर्यटन सूची से ताजमहल को हटाया ?
उत्तर -  उत्तर प्रदेश |


17.विश्वनाथन आनंद आईले ऑफ़ मैन शतरंज चैंपियनशिप में किस स्थान पर रहे ?
उत्तर -  दूसरे|

18.किस शहर के मीनाक्षी मंदिर को भारत में सर्वश्रेष्ठ 'स्वच्छ आइकोनिक प्लेस ' घोषित किया गया ?
उत्तर -  मदुरै |

19.केंद्र सरकार ने एकल ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई के कितने प्रस्तावों को मंजूरी दी ?
उत्तर -  पांच |

20.किस देश ने विशाल तितली के आकर का दुनिया का सबसे लम्बा रास्ता बनाया है ?
उत्तर -  चीन |

21.रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा किस देश के लिए की ?
उत्तर -  जिबूती |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box