-->

Nov 30, 2016

Current Affairs 30 Nov 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 30 Nov 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने किसको सैन्य अभियान के महानिदेशक (डीजीएमओ) नियुक्त किया?
उत्तर - लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. भट्ट |

2.पाकिस्तान की पुरुष जूनियर टीम इस वर्ष उत्तर प्रदेश में खेले जाने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगी, इसके क्या कारण हैं?
उत्तर - प्लेयर्स के लिए वीजा आवेदन अधिकारिक समय सीमा के बाद किया गया |

3.बलूचिस्तान हाईकोर्ट ने बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर खां बुगती की हत्या के मामले में पाकिस्तान के किस पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी हेतु जमानती वारंट जारी किया?
उत्तर - परवेज मुशर्रफ |

4.भारतीय सीनियर पुरूष हॉकी टीम के पूर्व फिजियो को नवंबर 2016 में भारतीय हॉकी का हाई परफार्मेंस निदेशक नियुक्त किया गया, उनका क्या नाम है?
उत्तर - डेविड जान |

5.किसने भाजपा सांसदों, विधायकों से नोटबंदी के बाद खातों से लेनदेन का ब्यौरा सौंपने को कहा?
उत्तर - प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी |

6.मुंबई की विशेष अदालत ने बहुचर्चित हर्षद मेहता शेयर घोटाले में कुल 7 आरोपियों को दोषी करार दिया. यह घोटाला क्या था? 
उत्तर - 700 करोड़ रुपये का घोटाला ,हर्षद मेहता ने बैंकिंग के नियमों का फायदा उठाकर बैंकों को बिना बताए उनके करोड़ों रुपयों को शेयर मार्केट में लगाया |


7.प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया?
उत्तर - लेफ्टिनेंट जनरल कमर बाजवा |

8.आईएफएफआई ने आईसीएफटी यूनेस्को गांधी पदक के लिए कितने फिल्मों को नामित किया?
उत्तर - 8 |

9.किस भारतीय खिलाड़ी ने आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता?
उत्तर - पंकज आडवाणी |

10.हाल ही में किस देश में 7000 वर्ष पुराना शहर मिला?
उत्तर - मिस्र |

11.किस मंत्री ने कराधान कानून संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया?
उत्तर - वित्त मंत्री अरुण जेटली |


12.किस मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर ई-पशु हाट पोर्टल को लॉन्च किया?
उत्तर - केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह |

13.किस राज्य सरकार के द्वारा जॉब रैकेट पर अंकुश लगाने के लिए नया बिल पास किया गया?
उत्तर - झारखंड सरकार |

14.देश का पहला कैशलैस राज्य कौन बनने जा रहा हैं?
उत्तर - गोवा |

15.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के मध्य कन्वेंशन के तीसरे प्रोटोकॉल को मंजूरी दी?
उत्तर - न्यूजीलैंड |

16. 23 नवम्बर 2016 को की गई घोषणा के अनुसार अनिल अम्बानी के नेतृत्व वाले रिलायंस कैपिटल ने अपने रेडियो व्यवसाय में 49% हिस्सेदारी तथा अपना सम्पूर्ण टीवी व्यवसाय किस समूह को बेचने से सम्बन्धित समझौता किया है?
उत्तर - ज़ी समूह |

17.जनवरी 2017 के दौरान बंगलुरू में होने वाले 14वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि कौन होगा?
उत्तर - पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा |


18.क्रेडिट सुइस द्वारा नवम्बर 2016 के दौरान जारी किए गए वैश्विक सम्पत्ति से सम्बन्धित आंकड़ों  के अनुसार भारत के सबसे धनी 1% लोगों के पास देश की कुल सम्पत्ति में कितनी हिस्सेदारी है?
उत्तर - 58.4% |

19.दिग्गज क्रांतिकारी तथा क्यूबा के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पदों को संभाल चुके फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में 25 नवम्बर 2016 को निधन हो गया। कास्त्रो ने क्यूबाई क्रांति का नेतृत्व करते हुए तानाशाह राष्ट्रपति फुलजेन्सियो बतिस्ता की सत्ता को पलटते हुए किस वर्ष क्यूबा की सत्ता संभाली थी?
उत्तर - 1959 में |

20. 25 नवम्बर 2016 को दिवंगत होने वाले दिलीप पाडगाँवकर किस सुप्रसिद्ध अंग्रेजी समाचार-पत्र के भूतपूर्व सम्पादक थे?
उत्तर - द टाइम्स ऑफ इण्डिया |

21.नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति पद से 25 नवम्बर 2016 को इस्तीफा देने वाली हस्ती का क्या नाम है?
उत्तर - प्रो. जॉर्ज यिओ |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box