-->

Nov 7, 2016

Current Affairs 5 Nov 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 5 Nov 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.नई दिल्ली में आपदा जोखिम कम करने हेतु एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी |

2.जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री मंगत राम शर्मा का 4 नवम्बर 2016 को जम्मू में निधन हो गया. वे किस सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे?
उत्तर - मुफ्ती मोहम्मद सईद |

3.राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को किस देश के विश्वविद्यालय ने डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की?
उत्तर - नेपाल |

4.जलवायु परिवर्तन के वैश्विक संकट से निपटने हेतु वर्ष 2015 में हुए पेरिस जलवायु समझौता कब लागू करने की घोषणा की गई?
उत्तर - 04 नवंबर 2016 |

5.भारतीय मूल की किस महिला को ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस वुमन ऑफ द इयर घोषित किया गया?
उत्तर - उप्पमा विर्दी |


6.संजीव अरोड़ा को किस देश में भारत के राजदूत नियुक्त किया गया?
उत्तर - लेबनान |

7.किस बैंक ने होम लोन के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा की शुरूआत की?
उत्तर - आईसीआईसीआई बैंक |

8.गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स की नवम्बर 2016 को हुई बैठक में जीएसटी के कर ढांचे के बारे में सहमति हो गई. जीएसटी की न्यूनतम तथा अधिकतम प्रस्तावित दर क्या है?
उत्तर - न्यूनतम 5%  तथा अधिकतम 28% |

9.किस देश ने आठ वैज्ञानिकों को ''पानी के लिए प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार'' से सम्मानित किया?
उत्तर - सउदी अरब |

10.एमएनआरई ने आईएसटीएस योजना से जुड़ी कितने मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाएं लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए?
उत्तर - 1000 मेगावाट |


11.किस संस्था ने हाल ही में ब्रेक्सिट पर रोक लगा दी?
उत्तर - ब्रिटिश हाई कोर्ट |

12.फ्रीडम हाउस द्वारा जारी प्रेस की स्वतंत्रता रिपोर्ट में विश्व के कितने प्रतिशत लोगों के पास स्वतंत्र प्रेस की सुविधा की जानकारी दी गयी?
उत्तर - 13 प्रतिशत |

13.किस भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल को पठानकोट आतंकवादी हमले के दौरान संवेदनशील तथ्य दिखाए जाने के कारण सरकार द्वारा एक दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया?
उत्तर - एनडटीवी इंडिया |

14.भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंकों को कितने रुपये के नोटों को अधिक से अधिक एटीएम में प्रयोग करने के लिए निर्देश जारी किया गया?
उत्तर - 100 रुपये के नोट |

15.किस संस्था ने स्वतंत्रता सेनानी बताने वाले फर्जी लोगों को मानवीय आधार पर पेंशन दिए जाने की घोषणा की?
उत्तर - सुप्रीम कोर्ट |


16.स्कोटियाबैंक के भूतपूर्व उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह मारवाह हाल ही में क्यों चर्चा में आए?
उत्तर - वे कनाडा की संसद के उच्च सदन सीनेट के सदस्य नियुक्त किए जाने वाले पहले पहले सिख बन गए |

17.अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा विकसित उस अत्याधुनिक दूरबीन का क्या नाम है जो उसकी प्रसिद्ध हबल दूरबीन का स्थान लेगी तथा उसके मुकाबले 100 गुना अधिक शक्तिशाली है?
उत्तर - जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप |

18.रेल मंत्रालय ने स्वच्छ रेल मिशन के ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में किसकी नियुक्ति नवम्बर 2016 के दौरान की?
उत्तर - बिन्देश्वर पाठक |

19.“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” नामक इस महात्वाकांक्षी कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आधिकारिक रूप से शुरू किया ?
उत्तर - 31 अक्टूबर 2016 को |

20.भारतीय रिज़र्व बैंक ने मसाला बाण्ड्स से सम्बन्धित क्या महत्वपूर्ण दिशानिर्देश 3 नवम्बर 2016 को जारी किया?
उत्तर - उसने बैंकों को मसाला बाण्ड जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी |

21.अक्टूबर 2016 के दौरान किसने कृषि उत्पाद बाजार समिति कानून में सुझाई गई आदर्श परिपाटी के तहत उल्लिखित सात प्रावधानों पर आधारित बिन्दुओं पर देश के राज्यों का प्रदर्शन सूचकांक जारी किया ?
उत्तर - नीति आयोग ने |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box