-->

Jan 9, 2017

Current Affairs 9 Jan 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 9 Jan 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1. 14 वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन कब से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है ?
उत्तर - 7 जनवरी 2017 से |

2.चौथा असम अंतर्राष्ट्रीय एग्री होर्टी शो कब असम के गुवाहाटी में शुरू हो गया है ?
उत्तर - 6 जनवरी को |

3.किसने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से तहत सूखा-प्रभावित कर्नाटक को 1,782 करोड़ रुपये और वर्ष 2013 में बाढ़ से प्रभावित होने वाले उत्तराखंड को 209 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने को मंजूरी दे दी ?
उत्तर - केंद्र सरकार ने |

4.कौन-सा महोत्सव अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में शुरू हुआ ?
उत्तर - द्वीप पर्यटन महोत्सव 2017 |

5.नई दिल्ली में बहुप्रतिक्षित विश्व पुस्तक मेला 2017 प्रगति मैदान में शुरू होगा । यह मेला कब तक चलेगा ?
उत्तर - 7 से 15 जनवरी तक |

6.एक्सिस बैंक बड़े विदेशी बैंकों को, जिन्हें उनके निवेश बैंकिंग कौशल के लिए जाना जाता है, पीछे छोडकर ऋण निवेश बैंकिंग में पिछले कितने वर्षों से लगातार शीर्ष पद बरकरार रखा है ?
उत्तर - 10 वर्षों से |


7.भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने देश में उद्यमों के लिए पूंजी सहायता बढ़ाने के लिए किसके साथ करार किया है ?
उत्तर - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के साथ |

8.जाने-माने किस सितार वादक का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया। वह ‘सितार त्रयी’ के आखिरी जीवित कलाकार थे जिसमें पंडित रविशंकर, उस्ताद विलायत खान भी शामिल थे ?
उत्तर - अब्दुल हलीम जफर खान (88) का |

9.उत्तरी सीरिया में विद्रोहियों के करने वाले शहर एजाज में टैंकर बम विस्फोट से कितने लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए ?
उत्तर - 43 लोग |

10.अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत सुनिश्चित करने के लिए किसने साइबर हमले करवाए ?
उत्तर - रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने  |

11.नासा के दो अंतरिक्ष यात्री स्पेसवाक कर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर क्या लगाने में सफल रहे ?
उत्तर - नई बैटरी |

12.किस उद्योग और आम जनता पर पड़ने वाले असर को लेकर देश का पहला सर्वेक्षण प्रमुख उद्योग चैंबर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से आया है ?
उत्तर - नोटबंदी के कारण |


13.किसने सत्र की शुरुआत तो खिताब के साथ की, लेकिन अपनी नंबर एक की कुर्सी साथी को गंवा दी ?
उत्तर - भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने |

14. 14वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन 8 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। विदेशों में रह रहे भारतीयों के महत्व को रेखांकित करने वाले इस वार्षिक सम्मेलन का यह नवीनतम आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर - बेंगलूरू  |

15. 14वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश में रोजगार के लिए जाने वाले भारतीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किस नई योजना की घोषणा की?
उत्तर - “प्रवासी कौशल विकास योजना” |

16. हिंदी फिल्मों में कुछ अद्वितीय भूमिकाएं निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं नाट्यकर्मी ओम पुरी  का 6 जनवरी 2017 को तड़के अपने मुम्बई स्थित आवास में निधन हो गया। मुख्यत: अपने चरित्र अभिनय के लिए प्रसिद्धि पाने वाले इस अभिनेता ने कुल कितनी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था?
उत्तर - दो बार |

17.सेबी ने देश में स्टार्ट-अप व्यवसायों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले एंजेल निवेशकों की निवेश-सम्बन्धी शर्तों में कुछ रियायत प्रदान करने की घोषणा 4 जनवरी 2017 को की। इन घोषणाओं के अनुसार किसी एक स्टार्ट-अप योजना में अब कितने एंजेल निवेशक निवेश कर सकते हैं?
उत्तर - 200 |


18.केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला द्वारा स्वयं को खेल संघों के आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने के प्रकरण के चलते भारतीय ऑलम्पिक संघ (IOA) को अस्थायी रूप से निलंबित करने के बाद देश में खेल संघों के ढांचों में सुधार लाने के उद्देश्य से एक समिति का गठन जनवरी 2017 के दौरान किया। इस समिति की अध्यक्षता किसे सौंपी गई है?
उत्तर - आई. श्रीनिवास (खेल सचिव) |

19.जनवरी 2017 के दौरान की गई घोषणा के अनुसार कौन सा उपक्रम पहला प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम  बनने जा रहा है जिसको रणनीतिक विनिवेश प्रक्रिया के द्वारा बेचा जायेगा?
उत्तर - भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड |

20.पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री रहे उस नेता का क्या नाम है जिन्हें अपने देश में “लोकतंत्र के पिता” के नाम से जाना जाता था तथा जिसका निधन 7 जनवरी 2017 को हो गया?
उत्तर - मारियो सोरेज़ |

21.कौन सा देश दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है जो एफएम रेडियो नेटवर्क को पूरी तरह से बंद कर डिज़िटल रेडियो प्रसारण तकनीक को अपना लेगा?
उत्तर - नॉर्वे |

22.किसने 8 जनवरी 2017 को सम्पन्न चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेण्ट का पुरुष एकल खिताब जीता?
उत्तर - रॉबर्ट बॉतिस्ता ऑगट |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box