-->

Jun 13, 2017

Current Affairs 13 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 13 June 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए 12 जून को विश्वभर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - विश्व बाल श्रम निषेध दिवस |

2.ईयू, फ्रांस ने किस देश में उत्सर्जन रोकने के लिए 3.5 मिलियन यूरो का अनुदान दिया ?
उत्तर - भारत में |

3.भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो किस शहर में चलेगी ?
उत्तर - कोलकाता में |

4.पेरिस में फाइनल में स्टेन वावरिंका पर जीत के साथ 10 वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब किसने जीता ?
उत्तर - स्पेन के राफेल नडाल ने |

5.माइकल वीनस-रयान हैरिसन ने हाल ही में कौन-सा ख़िताब जीता ?
उत्तर - फ्रेंच ओपन पुरुष युगल खिताब |

6.किसने कनाडाई ग्रांड प्रिक्स जीतते हुए सेबैस्टियन वेट्टेल की खिताबी बढत 12 अंक तक कम कर दी है ?
उत्तर - लेविस हैमिल्टन ने |


7. 1960 के दशक के टीवी श्रृंखला बैटमैन में काम करने वाले किस अमेरिकी अभिनेता का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया ?
उत्तर - एडम वेस्ट का |

8.किस पुस्तक का विमोचन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी मेमोरियल में किया ?
उत्तर - “इंदिरा गांधी – अ लाइफ इन नेचर” |

9.भारत ने अंतरिक्ष प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में एक नया इतिहास 5 जून 2017 को तब रचा जब देश के सबसे भारी-भरकम रॉकेट जीएसएलवी मार्क-तीन डी-1 अपने साथ एक भारी-भरकम उपग्रह को लेकर सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया। 3136 किलो वजन का देश का अब तक का यह सबसे भारी उपग्रह कौन सा है?
उत्तर - जीसैट-19 |

10.एक बड़ा राजनयिक संकट उस समय खड़ा हो गया जब 6 अरब देशों ने 5 जून 2017 को कतर द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में उससे अपने राजनयिक सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस घटनाक्रम में शामिल ये 4 अरब देश कौन से हैं?
उत्तर - बहरीन, मिस्र, लीबिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन |

11.कौन सा रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे का पहला निजी रेलवे स्टेशन बनने की दिशा में अग्रसर है क्योंकि इसके संचालन तथा रखरखाव की जिम्मेदारी एक निजी उपक्रम को प्रदान की गई है?
उत्तर - हबीबगंज (भोपाल) |


12.अपनी राजधानी तथा शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के उन्नयन के लिए भारतीय रेलवे द्वारा तैयार की गई नई परियोजना का क्या नाम है?
उत्तर - “ऑपरेशन स्वर्ण” |

13.किस बैंक ने 6 जून 2017 को क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेण्ट के द्वारा लगभग 15,000 करोड़ रुपए बाजार से हासिल किए, जोकि देश का अब तक का सबसे बड़ा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेण्ट ऑफर था?
उत्तर - भारतीय स्टेट बैंक |

14.भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने 7 जून 2017 को प्रस्तुत वर्ष 2017-18 की दूसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर समेत लगभग सभी प्रमुख बैंक दरों को यथावत रखा। वह एकमात्र दर कौन सी है जिसमें परिवर्तन किया गया है?
उत्तर - वैधानिक तरलता दर |

15.आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति द्वारा 7 जून 2017 को प्रस्तुत मौद्रिक नीति समीक्षा में लिए गए निर्णयों को लेकर समिति के सभी सदस्यों में एकमत नहीं था। समिति का वह एकमात्र सदस्य कौन था जिसने समिति के अन्य सदस्यों के निर्णय का समर्थन नहीं किया?
उत्तर - रवीन्द्र ढोलकिया |

16.भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में ऐसा क्या अहम कदम उठाया जिससे बैंकों को गृह ऋण के लिए अधिक धन उपलब्ध कराना और ब्याज दरों को कम रखना संभव हो गया है?
उत्तर - उसने बैंकों द्वारा गृह ऋण के लिए सिक्योरिटी के तौर पर रखे जाने वाले धन की मात्रा को घटा दिया है |

17.किस देश की संसद पर इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमलावरों ने 7 जून 2017 को हमला किया जिसके चलते कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई?
उत्तर - ईरान |


18. 7 जून 2017 को किसने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली?
उत्तर - शेर बहादुर देउबा |

19.हाल ही में खोजे गए उस ब्राह्य-ग्रह का क्या नाम जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह खोजा गया अब तक का सबसे गर्म ग्रह है?
उत्तर - केईएलटी-9बी |

20.इज़राइल और अरब देशों के बीच हुए छह-दिन के युद्ध के नाम से विख्यात युद्ध को घटित हुए 10 जून 2017 को कितने वर्ष हो गए?
उत्तर - 50 वर्ष |

21.भारत और पाकिस्तान 9 जून 2017 को किस संगठन के औपचारिक तथा पूर्ण सदस्य बन गए?
उत्तर - शंघाई सहयोग संगठन |

22.भारत के पूँजी बाजार की नियामक संस्था सेबी ने किसको देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इण्डिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबन्ध निदेशक सशर्त नियुक्त करने की घोषणा 9 जून 2017 को की?
उत्तर - विक्रम लिमाए |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box