-->

Aug 17, 2017

Current Affairs 17th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download

Current Affairs 17th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.उच्‍चतम न्‍यायालय के न्‍यायाधीश के पद पर कौन भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश होगा ?
उत्तर -  न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा |

2.हाल ही में किसे एशिया सोसाइटी गेम चेंज़र्स पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर -  देव पटेल को |

3.कौन-सा क्रिकेट खिलाड़ी बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पीछे छोडकर आईसीसी टैस्ट क्रिकेट आलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है ?
उत्तर -  भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा |

4.कजाखस्तान के अस्ताना में 7 वें एशियाई चैम्पियनशिप शॉटगन में, भारतीय शूटर केनन चेनाई ने पुरुष वर्ग में कौन-सा पदक जीता ?
उत्तर -  कांस्य पदक |

5.विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कौन-सा एथलेटिक्स पुरुषों की 400 मीटर की प्रतियोगिता जीती और लंदन में अपना खिताब बरकरार रखा ?
उत्तर -  ओलंपिक चैंपियन वायडे वान निएर्कक ने ?
6.भाजपा के अजमेर से किस संसद सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री का हाल ही में दिल्ली में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे ?
उत्तर -  प्रो सांवर लाल जाट का |


7. दिल्ली  2021 में एशिया का सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में सबसे उपर होगा, इस शहर राज्य की अर्थव्यस्था में पिछले वर्ष के अंत की तुलना में लगभग कितने प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है ?
उत्तर -  50% की वृद्धि |

8.किस देश ने वर्ष 2022 में विश्व कप फुटबॉल आयोजित करने के लिए भारत सहित 80 देशों के दर्शकों की वीजा जरूरतें खत्म करने की घोषणा की है ?
उत्तर -  क़तर ने |

9.किस देश ने क्योटो प्रोटोकॉल जो ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन तथा जलवायु क्रियान्वयन पर देशों  के रुख की पुष्टि को प्रतिबद्ध करता है, की दूसरी प्रतिबद्धता अवधि को मंजूरी दी है ?
उत्तर -  भारत ने,|

10.हाल ही में किसने नए भारत- मंथन विषय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर के जिला कलेक्‍टरों को सम्‍बोधित किया ?
उत्तर -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने |

11.हाल ही में किस राज्य मंत्री ने एनसीईआरटी के वेब पोर्टल को, नई दिल्ली में एक समारोह में स्कूलों और व्यक्तियों को पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति के लिए, शुरू किया ?
उत्तर -  मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने |


12.सर्वेक्षण के अनुसार, किन राज्यों में लगभग सभी ग्रामीण घरों में शौचालय की पहुंच है ?
उत्तर -  केरल और हरियाणा में |

13.हाल ही में किस संस्था ने प्रतिभूतियों के संरक्षकों के लिए एक ऑनलाइन पंजीकरण तंत्र पेश किया है ताकि उन्हें व्यवसाय करने में सुविधा हो सके ?
उत्तर -  भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, सेबी ने |

14.देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता किस बैंक ने अपने बचत खाता ग्राहकों को पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस तरीके से तत्काल रूप से क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिये तत्काल क्रेडिट कार्ड से लॉन्च किया ?
उत्तर -  आईसीआईसीआई बैंक ने |

15.ई-भुगतान समाधान को बढ़ावा देने के लिए, निजी ऋणदाता के किस बैंक ने डिजिटल भुगतान ब्रांड जेटा के साथ भागीदारी की ?
उत्तर -  आईडीएफसी बैंक ने |


16.किस जोड़ी ने हाल ही में कजाकस्तान के अस्ताना में सातवीं एशियाई शॉट गन निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता ?
उत्तर -  कीनन चेनाई और श्रेयसी सिंह की |


17.केंद्र सरकार ने किस गीतकार को तीन वर्ष के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है ?
उत्तर -  प्रसून जोशी |

18.बंटवारे के बाद भारत छोड़कर पकिस्तान जाने वाले लोगों के जमा धन के हस्तानांतरण सहित कितने निरर्थक कानूनों को निरस्त करने हेतु विधेयक लोकसभा में पेश किया गया ?
उत्तर -  131 |

19.दिल्ली की अदालत ने बाबा रामदेव लिखी गई किताब पर अंतरिम रोक लगा दी , इस किताब का नाम क्या है ?
उत्तर -  '' गॉडमैन टू टाइकून : दि अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ बाबा रामदेव " |
20.बहु क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग हेतु बंगाल की खाड़ी पहल बिम्सटेक 15वीं मंत्रिस्तरीय बैठक किस शहर में सम्पन्न हुई ?
उत्तर -  काठमांडू |

21.उच्चत्तम न्यायालय ने राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद मालिकाना हक़ विवाद की अंतिम सुनवाई बिना रुके कब करने की घोषणा की गई ?
उत्तर -  पांच दिसंबर |

22.किस खिलाडी को डब्लूएचओ का सद्धभावना दूत किसे नियुक्त किया ?
उत्तर -  फ्लयिंग सिख ' मिल्खा सिंह |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box