-->

Aug 21, 2017

Current Affairs 21th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 21th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1. 15 वीं बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम, बिम्सटेक की मंत्रिस्तरीय बैठक कहाँ पर हुई ?
उत्तर -  काठमांडू में |

2.किस देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव में, उहरु केन्याता पुनःनिर्वाचित हुए ?
उत्तर -  केन्या में |

3.केन्द्र ने तीन साल के लिए किस गीतकार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, सीबीएफसी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है ?
उत्तर -  प्रसून जोशी को |

4.हाल ही में किसने दो बैलेंस शीट चुनौती से निपटने के लिए प्रमुख कदमउठाए हैं, जिससे कि छोटी अवधि में बाजार का विश्वास बढ़ा है ?
उत्तर -  सरकार और आरबीआई ने |

5.लोक सभा द्वारा कौन-सा विलय विधेयक पारित किया गया ?
उत्तर -  एसबीआई |

6.बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने तकनीकी सहायता को बढ़ावा देने और प्रतिभूति नियमों के क्षेत्र में सीमा पार से सहयोग जैसी सुविधाओं के लिए किस देश में अपने  समकक्ष एसईओ के साथ समझौता किया ?
उत्तर -  ईरान में |


7.हाल ही में किसने भारत में डिजिटल मुद्रा के लिए व्यापार मंच लॉन्च किया ?
उत्तर -  बिटबे ने |
8.लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल ने 2028 में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों की मेजबानी पर आधिकारिक स्वीकृति देते हुए कैलिफोर्निया में इसे करने का रास्ता तैयार कर दिया एवं 2024 ओलंपिक खेलों की मेजबानी किस देश को देते हुए अपना दावा छोड़ दिया ?
उत्तर -  पेरिस को |

9.आस्ताना में एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप में महेश्वरी चौहान ने कौन-सा पदक प्राप्त किया एवं किसी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वैयक्तिक महिला स्कीट में पदक प्राप्त करने वाली भारत की पहली महिला बन गयी ?
उत्तर -  कांस्य पदक |

10.भारत, हाल ही में जारी फीफा रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर किस स्थान पर काबिज़ हुआ ?
उत्तर -  97वें स्थान पर |

11.इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित ग्लोबल लिबेबिलिटी रिपोर्ट के वर्ष 2017 संस्करण में कौन सा शहर पहला स्थान हासिल कर दुनिया में रहने के लिए सर्वेश्रेष्ठ शहर का खिताब लगातार सातवें साल पाने में सफल हुआ है?
उत्तर -  मेलबर्न |

12.कौन सा यूरोपीय शहर 17 अगस्त 2017 को एक आतंकी घटना का शिकार बना जिसमें एक व्यस्त सड़क पर चल रहे लोगों पर एक तेज वैन ने टक्कर मारकर 13 लोगों की हत्या कर दी?
उत्तर -  बार्सिलोना |


13.प्रमुख भारतीय सॉफ्टवेयर कम्पनी इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विशाल सिक्का  ने 19 अगस्त 2017 को एकाएक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को इसी दिन कम्पनी के बोर्ड द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद किसे कम्पनी का कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी  नियुक्त किया गया?
उत्तर -  यू. बी. प्रवीण राव |

14.रक्षा मंत्रालय द्वारा 18 अगस्त 2017 को जारी जानकारी के अनुसार भारतीय सेना को कौन से 6 अमेरिकी लड़ाकू हैलिकॉप्टर प्राप्त होंगे जिसके लिए वह पिछले काफी समय से प्रयासरत थी?
उत्तर -  अपाचे |

15. 16 अगस्त 2017 को किसने भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त का पद संभाल लिया?
उत्तर -  सोहेल महमूद |

16.किसने विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया ?
उत्तर -  केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने |

17.किस देश ने पाकिस्तान के साथ अपनी विवादित सीमा पर एक स्मार्ट इज़राइल विकसित बाड़ प्रणाली, जिसमें त्वरित प्रतिक्रिया टीमकी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से सीसीटीवी संचालित नियंत्रण कक्ष घुसपैठ के प्रयास का पता लगाता है,को तैनात किया है ?
उत्तर -  भारत ने |


18.केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने गुरुवार को किस भाषा में भारतीय राष्ट्रीय गान वीडियो का शुभारंभ किया, जिसमें पूर्णतः दिव्यांग और आंशिक रूप से दिव्यांग बच्चों को शामिल किया गया  ?
उत्तर -  सांकेतिक भाषा में |

19.केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गोवा में छह 105 मीटर की अपतटीय गश्ती जहाजों (ओपीवी) की श्रृंखला में पांचवी भारतीय तट पर तैनात रक्षक जहाज का नाम क्या है ?
उत्तर -  “शौर्य” |

20.आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, उदारीकरण जैसे उपायों से कौन-सा देश अब विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) प्राप्त करने के लिए दुनिया में सबसे अधिक खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरा है ?
उत्तर -  भारत |

21.हाल ही में किसे भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया ?
उत्तर -  डेविड रस्किन्हा को  |

22.हाल ही में किसे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का सचिव नियुक्त किया गया ?
उत्तर -  सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आई वी सुब्बा राव को |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box