-->

Aug 25, 2017

Current Affairs 25 Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download

Current Affairs 25 Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद से ए.के. मित्तल द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद 23 अगस्त 2017 को इस पद पर किसकी नियुक्ति केन्द्र सरकार द्वारा की गई?
उत्तर -  अश्विनी लोहानी |

2.भारतीय नाविकों को अवैध तरीके से अपंजीकृत एजेंटों द्वारा काम करने के लिए विदेश भेजने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए नौवहन महानिदेशालय ने अगस्त 2017 के दौरान किस उपाय को लागू करने की घोषणा की?
उत्तर -  विदेश जाने वाले भारतीय नाविकों के आंकड़ों की पड़ताल के लिए एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर |

3.आर्थिक मामलों पर गठित कैबिनेट समिति ने 23 अगस्त 2017 को घाटा झेल रहे किस केन्द्र सरकार के उपक्रम को बंद करने के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी?
उत्तर -  भारत वैगन एण्ड इंजीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड |

4.आरबीआई ने गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर युक्त किस मूल्य का नोट जारी करने की घोषणा की ?
उत्तर -  50 रूपये |

5.भारतीय दूरसंचार नियामक ने कॉल ड्राप के मामले में कम से कम कितने लाख रूपये जुर्माना लगाए जाने की घोषणा की गई ?
उत्तर -  10 लाख रूपये |

6.अमेरिका में व्हाइट हाउस के किस मुख्य रणनीति कार ने त्यागपत्र दे दिया ?
उत्तर -  स्टीव बैनन |


7.रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किसको भारत में राजदूत नियुक्त किया ?
उत्तर -  कुदाशेव निकोले रिश्तोविच |

8.ब्लू व्हेल खेल के मामले में किस संस्था ने स्कूल और स्कूल बसों में इंटरनेट और डिजिटल टेक्नोलॉजी के सुरक्षित एवं प्रभावी इस्तेमाल हेतु 18 सूत्री दिशानिर्देश जारी किया ?
उत्तर -  सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) |

9.राजस्थान के केकड़ी के पूर्व विधायक और खाड़ी ग्रामोद्योग बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर -  शम्भूदयाल बड़गुर्जर |

10.केंद्र सरकार ने देश की दूसरी बुलेट ट्रैन दिल्ली पंजाब रेल मार्ग पर किन दो शहरो के मध्य चलाये जाने की घोषणा की गई ?
उत्तर -  दिल्ली अमृतसर |

11.एम एस धोनी ने रांची में जनवरी में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के ब्रांड अम्बेस्डर बनने को स्वीकृत दे दी है , वह किस खेल से संबंधित है ?
उत्तर -  क्रिकेट |


12.श्री लंका सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के रियर एडमिरल त्राविश सिन्नइया श्रीलंकाई नौसेना बल के प्रमुख नियुक्त किया , वह किस समुदाय से है ?
उत्तर -  तमिल समुदाय |

13.पाकिस्तान ने कश्मीर की आजादी के लिए किस ख़ास ट्रैन को चलाया ?
उत्तर -  आजादी ट्रैन |

14.कानपूर और इटावा के बीच ओरैया जिले में किस रेल की डम्पर से टकराने के बाद 14 डिब्बे पटरी से उतर गए ?
उत्तर -  कैफियत एक्सप्रेस |

15.ताजा रैंकिंग में किस पुरुष खिलाडी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर -  राफेल नडाल |

16.मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजयसभा के सबसे ज्यादा उम्रदराज सदस्य के रूप में सेनावृति किस नेता का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर -  रिशांग कीशिंग |


17.किस राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा सभी निजी व् सरकारी स्कूलों को ब्लू व्हेल गेम हेतु विशेष सतर्कता के निर्देश दिए है ?
उत्तर -  हरियाणा |

18.किस राज्य ने बिजली चोरी रोकने के लिए 75 पुलिस स्टेशनो के निर्माण हेतु मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर -  उत्तर प्रदेश |

19.किस आयोग ने 23 अगस्त 2017 को ' मेंटर इंडिया अभियान ' का शुभारम्भ किया ?
उत्तर -  नीति आयोग |

20.किस देश ने नई अफगान नीति का ऐलान किया ?
उत्तर -  अमेरिका |

21.किस युनिवेर्सिटी के छात्र दचरला पांडुरंग रोहिथ ने भारतीय सेना के लिए नैनो मिसाइल विकसित की ?
उत्तर -  एसआरएम यूनिवर्सिटी |








Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box