-->

Aug 30, 2017

Current Affairs 30th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 30th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.ग्लासगो , ब्रिटेन में शुरू होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की ओर से कौन-से खिलाडी मुख्य आकर्षण होंगे ?
उत्तर -  पी.वी. सिंधु, सायना नेहवाल और किदंबी श्रीकांत |

2.ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और एशियाई चैंपियन बजरंग पुनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे इसका आयोजन कहाँ हो रहा है ?
उत्तर -  पेरिस में  |

3.पूर्व प्रधान मंत्री पी वी नरसिम्हा राव के अतिरिक्त सचिव और मीडिया सलाहकार कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर -  सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पी वी आर के प्रसाद |

4.मणिपुर के बॉडी बिल्डर तथा विश्व कांस्य पदक विजेता प्रदीकुमार सिंह ने अपनी किस नई किताब में अपनी स्थिति की घोषणा करते हुए अपने कैरियर का दस्तावेजीकरण किया ?
उत्तर -  “मैं एचआईवी पॉजिटिव हूं, तो क्या”? |

5.हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने डिजिटल पुलिस पोर्टल का शुभारंभ किया ?
उत्तर -  केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने |


6.कर्नाटक की वर्षाधर नामित क्लाउड-सीडिंग परियोजना जक्कुर एयरफील्ड पर प्रारंभ की गयी। यह परियोजना कितने दिनों की अवधि के लिए है ?
उत्तर -  60 दिनों की |

7.नीति आयोग  ने  हाल ही में कौन-सा अभियान शुरू किया ?
उत्तर -  “मेंटर इंडिया” |

8.किस संस्था ने मुस्लिम समुदाय में प्रचलित तीन तलाक की प्रथा को असंवैधानिक, अवैध और अमान्य बताया  है ?
उत्तर -  उच्चतम न्यायालय ने |

9.किस संस्था ने वैक्सीन अनुसंधान और विकास के लिए दक्षिण कोरिया स्थित इंटरनैशनल वैक्सीन इंस्टिट्यूट (आईवीआई) के साथ एक समझौता किया है ?
उत्तर -  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) ने |

10.चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) कितने फ़ीसदी बढ़कर 10 अरब डॉलर (4 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया ?
उत्तर -  37 फीसदी |


11.सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 2017 के लिए किस फिल्म निर्माता अध्यक्षता में एक 40 सदस्यीय पूर्वावलोकन समिति  का गठन किया, जो गोवा में आयोजित होने जा रहा है ?
उत्तर -  विवेक अग्निहोत्री की |

12.इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है ?
उत्तर -  पैरा ओलंपियन देवेन्द्र झाझरिया और हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को |

13.पिछले दो दशकों से भारतीय महिला फुटबॉल का नेतृत्व करने वाली किस खिलाडी को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के विजेता के रूप में नामित किया गया ?
उत्तर -  ओयनम बेबेम देवी को |

14.किस कम्पनी ने अपने एंड्रॉइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) का नवीनतम संस्करण जारी किया है, जिसका नाम ओरेओ चॉकलेट बिस्कुट के नाम पर रखा गया है ?
उत्तर -  गूगल  ने |

15.सुब्रोतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का 58 वां संस्करण कहाँ पर शुरू हुआ ?
उत्तर -  दिल्ली में |

16.किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पहली लोकसभा के सदस्य रहे रिशांग किशिंग का निधन हो गया ,वे 96 वर्ष के थे ?
उत्तर -  मणिपुर के |


17.शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य राज्यों के प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक, किर्गिज़ गणराज्य में चोपलोन अता में शुरू हुई , इस बैठक में भारत की ओर से किसने भाग लिया ?
उत्तर -  गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने |

18.किसकी अध्‍यक्षता में नई दिल्‍ली में वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की 17वीं बैठक आयोजित की गई ?
उत्तर -  वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली की |

19.मंत्रिमंडल ने केन्‍द्रीय क्षेत्र की किस नई स्‍कीम को मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर -  ‘प्रधानमंत्री किसान सम्‍पदा योजना’ |

20.मंत्रिमंडल ने किसके माध्‍यम से सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के विलय को मंजूरी दी ?
उत्तर -  अल्‍टरनेटिव मैकेनिज्‍म के |

21.सरकार ने देश की शीर्ष नौकरशाही में राष्‍ट्रीय एकता सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए किस नीति को अंतिम रूप दे दिया है ?
उत्तर -  नई कैडर नीति को |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box