-->

Aug 8, 2017

Current Affairs 8th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download

Current Affairs 8th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.विश्व बैंक ने कहा है कि सिंधु जल संधि 1960 के तहत भारत को झेलम और चेनाब की सहायक नदियों पर कुछ शर्तों के साथ किसके निर्माण की अनुमति दे दी गई है ?
उत्तर -  पनबिजली विद्युत संयंत्रों के |

2.किससे संबंधित मुद्दों का अध्ययन करने के लिए समिति का गठन किया गया ?
उत्तर -  डेटा संरक्षण से |

3.कृषि उत्पादो को बेचने के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने किस पोर्टल शुभारंभ किया ?
उत्तर -  ई-राष्ट्रीय किसान कृषि मंडी (ई-रकम) का |

4.किस बैंक ने 2 अगस्त, 2017 को चालू वित्त वर्ष 2017-18 के लिए तीसरा द्वि-मासिक मौद्रिक नीति घोषित किया ?
उत्तर -  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने |

5.सेबी ने किस पर एक समिति की स्थापना की है जो अन्य नियमों के साथ साथ बाजार की निगरानी में सुधार लाने और कंप्यूटरीकृत व्यापार के नियमों को मजबूत करने के उपाय सुझाएगी ?
उत्तर -  ‘निष्पक्ष बाजार आचरण’ |

6.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और किस कम्पनी ने सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसबीआई डेबिट कार्ड के उच्च संस्करण के लिए सैमसंग पे की उपलब्धता की घोषणा की ?
उत्तर -  सैमसंग इंडिया ने |


7.किस संस्था ने घोषणा की है कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन के रूप में धीरेंद्र स्वरुप की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर -  बीएसई लिमिटेड ने |

8.पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, वे किसकी जगह लेंगे ?
उत्तर -  ए. दिदार सिंह की |

9.पुलित्जर पुरस्कार विजेता, नाटककार और ऑस्कर नामित किस अभिनेता का निधन हो गया ?
उत्तर -  सैम शेपार्ड का |

10.किस आनुवांशिक रूप से संशोधित फसलों के पुरजोर आलोचक और आण्विक जीवविज्ञानी का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर -  पुष्पा मित्रा भार्गव का |

11.केन्द्र सरकार द्वारा 4 अगस्त 2017 को जारी सूचना के अनुसार 22 कम्पनियों का एक नया सरकारी एक्सचेंज ट्रेडेड फण्ड हाल ही में स्थापित किया गया है जिसमें ओएनजीसी, भारतीय स्टेट बैंक और इण्डियन ऑयल जैसे सार्वजनिक उपक्रमों के अलावा एल एण्ड टी और आईटीसी जैसे निजी उपक्रमों को भी स्थान दिया गया है। इस नए ईटीएफ का नाम क्या रखा गया है?
उत्तर -  भारत-22 |

12.केन्द्र सरकार ने धोखाधड़ियों को रोकने के उद्देश्य से 4 अगस्त 2017 को मृत्यु पंजीकरण  के लिए आधार को अनिवार्य करने की घोषणा की। यह नया नियम कब से प्रभाव में आयेगा?
उत्तर -  1 अक्टूबर 2017 |


13.कौन सा देश पहला खाड़ी देश बन गया है जिसने अपने यहाँ रहने वाले कुछ विदेशी नागरिकों को स्थायी निवासिता की सुविधा दिलाने का प्रावधान करने के लिए 2 अगस्त 2017 को एक ऐतिहासिक विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी?
उत्तर -  कतर |

14.केन्द्र सरकार ने अगस्त 2017 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के किस उपक्रम में अपनी 5.5% हिस्सेदारी का विनिवेश ऑफर फॉर सेल माध्यम से किया?
उत्तर -  हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड |

15.अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज डाओ जोन्स ने 2 अगस्त 2017 को कौन से स्तर पर पहली बार हासिल किया?
उत्तर -  22,000 अंक |

16.हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर स्थाई रूप से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए किस कार्यक्रम का आरम्भ किया गया ?
उत्तर -  म्हारा गांव जगमग गांव |

17.इजरायल द्वारा प्रक्षेपित किये गए पहले पर्यावरण अनुसंधान सेटेलाइट का क्या नाम है ?
उत्तर -  वीनस |


18.किसे सिडबी का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया ?
उत्तर -  मोहम्मद |

19.किस खाड़ी देश ने विदेशी विदेशी नागरिको को स्थाई नागरिकता प्रदान करने के लिए मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर -  क़तर |

20.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में किसके खिलाफ प्रतिबंध वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया है ?
उत्तर -  रूस |

21.मंत्रिमंडल ने देश भर में कितने विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान खोलने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर -  20 |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box