-->

Nov 28, 2017

Current Affairs 28th November 2017- Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 28th November 2017- Read in Hindi PDF Download

1.हाल ही में किस देश में माउंट अगुंग ज्वालामुखी के पुनःसक्रिय होने के बाद रेड अलर्ट जारी किया ?
उत्तर- इंडोनेशिया |

2.दुनिया के पहले कृत्रिम बुद्धि वाले राजनीतिज्ञ का क्या  नाम रखा गया ?
उत्तर- सैम |

3.अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल परिषद के तत्वाधान में 7 वें विश्व सैन्य खेल किस देश में आयोजित किये जाएंगे ?
उत्तर- चीन |

4.भारत तथा किस देश ने हाल ही में व्यापार, निवेश, ऊर्जा तथा सूचना प्रौद्योगिकी सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत बनाने का निर्णय  लिया ?
उत्तर- फिनलैंड |

5.हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के बलात्कार दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा का प्रस्ताव पारित किया ?
उत्तर- मध्य प्रदेश |


6.हाल ही में किस ओपन सुपर सीरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फाइनल में चीनी ताईपे की ताई जू यिंग ने भारत की पी वी सिंधू को पराजित किया ?
उत्तर- हांगकांग |

7.पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने दो स्वर्ण पदक एवं दो रजत सहित कुल कितने पदक हाल ही में जीते ?
उत्तर- दस पदक |

8.हाल ही में भारत के किस राज्य में आयोजित एआईबीए विश्व महिला युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत ने पांच स्वर्ण पदक जीते ?
उत्तर- गुवाहाटी |

9.किस देश की डेमी-ले-नेल-पीटर्स ने मिस यूनिवर्स-2017 का ख़िताब जीता ?
उत्तर- दक्षिण अफ्रीका |

10.हाल ही में सरकार द्वारा गठित 15 वें वित्त आयोग के  अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- एन के सिंह को |


11.दो-दिवसीय भारत-म्यांमार मीडिया इंटरैक्शन कार्यक्रम का उदघाटन किस राज्य में हुआ ?
उत्तर- इम्फाल |

12.हाल ही में किस राज्य सरकार ने मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मछली तलाव योजना शुरुआत की है ?
उत्तर- ओडिशा |

13. एफ 1 अबू धाबी ग्रांड प्रिक्स का विजेता किसे घोषित किया गया ?
उत्तर- वाल्टेरी बाटास |

14.ओडिशा सरकार द्वारा 'मछली तलाव योजना' योजना के लिए कितना बजट आवंटित करने की घोषणा हुई  ?
उत्तर-  96 करोड़ रुपये |

15. भारत के राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय अम्बेडकर सम्मेलन का उदघाटन किस राज्य में किया ?
उत्तर- दिल्ली |


16.किस देश ने भारत के साथ हाल ही में व्यापक आतंकवाद विरोधी समझौता किया ?
उत्तर- रूस |

17.राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने किस देश के प्रोफेसर हिरोशी मारुई को तीसरे प्रतिष्ठित आईसीसीआर भारतविद् पुरस्कार से सम्मानित किया ?
उत्तर- जापान |

18.हाल ही में किस भारतीय महिला को विश्व स्वास्थ्य संगठन का उपमहानिदेशक नियुक्त किया गया ?
उत्तर- सौम्या स्वामीनाथन |

19.आइसीसी ने किस देश के ऑलराउंडर दसुन शनाका को नागपुर टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में जुर्माना लगाया ?
उत्तर- श्रीलंका |

20.हाल ही में किस देश के कानून मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया ?
उत्तर- पाकिस्तान |



.

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box