-->

Dec 6, 2017

खुद से इन 10 सवालों को पूछे - और जाने अपना करियर Goal


खुद से इन 10 सवालों को पूछे - और जाने अपना करियर Goal
कई छात्र यह निश्चित नहीं कर पाते कि, उनको जीवन में क्या करना है, या अपने करियर को किस क्षेत्र में अग्रसर करना है | हमें अपने करियर को आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले अपने लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए ,और यह जानना बहुत आवशयक है, कि हम अपने लक्ष्य को सही तरीके से समझ पायें  | इस आर्टिकल के माध्यम से हम दस सवालों के बारे में जानकारी दे रहे है ,जिससे आप अपने  गोल्स प्राप्त करनें में सफल होंगे |





करियर से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें
आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है ? जिसके बारे में आपको समझ में आता है, उसे लिखनें का प्रयास करें | जैसे कि आपको लगता है कि, आपके लिए आपके शिक्षक बहुत अहम रोल निभाते हैं ,क्योंकि आपको उनसे अनेक प्रकार की जानकारी और मोटिवेशन प्राप्त होता है | आपके लिए आपके दोस्त ज्यादा ज़रूरी हैं ,क्योंकि उनके साथ समय व्यतीत करना अच्छा लगता है , या किसी पत्रिका का पढ़ना अच्छा  लगता है , क्योंकि आप उसे पढ़कर अच्छा महसूस करते हैं | आपको इसमें क्या महत्वपूर्ण लगता है ,उसे कारण सहित लिखें |
अच्छे अचीवमेंट एवं परिणाम
अपने व्यतीत किये हुए सभी अचिवेमेंट्स को याद रखना चाहिए क्योंकि उन अचीवमेंटस के बारे में जब आप पढ़ेगे या याद करेंगे ,तो आपको स्वयं पर गर्व महसूस होगा | जैसे पिछली परीक्षा में आपने अच्छे अंक प्राप्त किया था ,या आपने अपने आफिस में अच्छा कार्य करने पर आपकी प्रशंशा हुई हो ,ऐसे जितने कार्य है उनके बारे में लिखे |


स्वयं के विशेष गुण
 कई छात्र ऐसे होते है जिन्हें अपने अच्छे गुणों के बारे में मालूम नहीं होता है ,कि उनके अन्दर कौन -कौन से गुण विधमान है | कई छात्र ऐसे होते है , जिन्हें अच्छा नालेज होता है ,परन्तु किसी के पूछनें पर वह उसका सही उत्तर नहीं बता पाते ,क्योंकि उनके अन्दर हेजिटेशन आ जाता है , हेजिटेशन के कारण वह यह नहीं समझ पाते  कि ,उन्हें क्या जवाब देना है | इस प्रकार के कारण को एक जगह लिखे और समय मिलने पर पढ़े |


 मनपसंद कार्य के बारे में
यहाँ आपको अपने मनपसंद कार्यो के बारे में जानना है ,कि ऐसा कोई कार्य है जिसे  करने में आपको बहुत अच्छा महसूस होता है ,या ऐसा कोई कार्य जिसे करने के लिए आप हमेशा तैयार  रहते हैं | यदि आप किसी आफिस  में कार्य करते हैं, और किसी अन्य कार्य के लिए जो आपको करना अच्छा लगता है ,उसके लिए प्रतिदिन समय निकलते है ,वास आपका इंटरेस्ट है ,आपको अपने के बारे में लिख लेना चाहिए |


रुचि से सम्बंधित ना होने पर
यहाँ आपको ऐसे कार्यो के बारे में लिखना है जिनमे आपको कोई इंटरेस्ट नहीं है | ऐसा कोई कार्य जो आपको करना बिलकुल पसंद नहीं है ,यहाँ आपको उन सभी बातो को लिखना है, जिनमें आपको इंटरेस्ट नहीं है  | जैसे –ड्राइविंग करते समय किसी का फ़ोन रिसीव ना करना पसंद नहीं है |

आप किस समय क्या करना चाहते है
प्रत्येक व्यक्ति अपनी दिनचर्या के बारे में अवस्य सोंचता है ,कि आज हमें क्या करना है ? आज हमें इस सम्बंधित विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है | इस दिन आपको कितना समय अपने काम को देना है ? आप कब क्या करना पसंद करते हैं ,आपको अपने काम के अनुसार किस चीज़ को कितना समय देना है ,आदि सभी के बारे में नोट कर लेना चाहिए |


स्थिति में अचानक परिवर्तन
जैसा आप सोंच रहे है ,यदि उसके विपरीत आपको अचानक यह मालूम पड़े कि ,जिस कार्य को आप करने जा रहे थे ,उसका आज अंतिम दिन था | वह कार्य आपसे छूट गया | उस कार्य के छूट जाने के पश्चात आपके मन में अनेक प्रकार के प्रशन आएंगे | प्रत्येक उस चीज़ को आप लिख ले ,जो उस समय आप सोंच रहे थे |

स्वयं में परफेक्ट होना
आप स्वयं  में यह जानने कि कोशिश करें कि आपके अन्दर ऐसी कोई  स्किल्स है ,जिसमें द्वारा आप दूसरो से अलग दिखे ,या ऐसा कोई गुण है , जिसके माध्यम से आपने अपनी एक अलग पहचान बनायी है | जैसे की आपकी टाइपिंग स्पीड बहुत अच्छी है ,यह आपका एक परफेक्ट गुण है ,जिसे आपको और विकसित करना है | इस प्रकार के गुणों के बारे में लिखें और समय के अनुसार उसे पढ़ना चाहिए ,ताकि आपके अन्दर कॉन्फिडेंस हमेशा बना रहे |


जब आपको सफलता की गारंटी मिल जाए  
यहाँ आप सोचें कि ऐसा क्या है ,जिसे आप निडरता से कर सकते है  है  | जैसे  आपको यह मालूम है, कि आपकी टाइपिंग स्पीड बहुत अच्छी है आपको इसमें कोई पीछे नहीं कर सकता | ऐसी स्थिति में आप क्या करना चाहेंगे ? उस समय आपके दिमाग में जो भी आ रहा है , उसे क्रमवार नोट कर लेना चाहिए  |

आपके ना रहने पर लोगो की राय
यह एक महत्वपूर्ण बात है ,जिसके बारे में आपको पहले से सोंचना है ,आप के द्वारा कोई ऐसा कार्य ना किया जाये ,जो आपके ना रहने पर आपके गुणों को अवगुणों में परिवर्तित कर दे ,अर्थात किसी ऐसे कार्य को नहीं करना है ,जिससे आपके सारे  गुण अवगुण में बदल जाये | इन सभी बातों के बारे में क्रमवार लिखें | इस प्रकार की बातो को लिखने और पढ़ने से आप अपने मार्ग से अलग नहीं होंगे, और आपके द्वारा कोई गलत कार्य नहीं होगा |


इस आर्टिकल के द्वारा आप को अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है ,यदि आपके मन में इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई प्रश्न आ रहा है ,तो कमेंट बाक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है | हमें आपके सवालों, प्रतिक्रिया और सुझाव का इंतज़ार रहेगा |

हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके इस तरह की अन्य और भी ढेरों जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारें इस पोर्टल पर आपको प्रतिदिन करंट अफेयरआर्टिकल , नौकरी सम्बन्धी तथा करियर से संबंधित अन्य जानकारियाँ भी उपलब्ध है | यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box