-->

Dec 11, 2017

Current Affairs 11 December 2017- Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 11 December 2017- Read in Hindi PDF Download

1.हाल ही में किस फुटबॉल खिलाड़ी को “बैलन डी ओर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- क्रिस्टियानो रोनाल्डो |

2.भारत की किस पहली महिला फोटो पत्रकार के  सम्मान में गूगल ने  डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ?
उत्तर- होमी व्यारवाला |

3. हाल ही में वर्चुअल राष्ट्र असगर्डिया समूह द्वारा शुरू किए गए उपग्रह को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- एज़गार्डिया 1 |

4.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस देश से एक माह पहले बंद किये गये यमन के बंदरगाह को शुरू किये जाने की अपील की है ?
उत्तर- सऊदी अरब |

5. किस कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष ग्रीन हाउस उत्सर्जन हेतु पीएम ट्रॉफी जीती ?
उत्तर- टाटा स्टील |


6.हाल ही में किस प्रजाति के कुत्तों को भारतीय सेना की ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित किये जाने की घोषणा हुई ?
उत्तर- मुधोल प्रजाति |

7.किस राज्य सरकार ने  देश के सबसे स्वच्छ तीर्थ स्थल के रूप में कामख्या मंदिर को तैयार करने की घोषणा की है ?
उत्तर- असम  |

8.हाल ही में केंद्र ने किस राज्य में एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र की स्थापना के लिए 75 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है ?
उत्तर- मेघालय |

9. नेत्रहीन क्रिकेट संघ ने पांचवें वनडे विश्व कप हेतु कितने सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हुई ?
उत्तर- 17 सदस्यीय |

10. ईराक को किस आतंकवादी संगठन से मुक्त घोषित किया गया ?
उत्तर- आईएसआईएस |


11.डॉ. महेश शर्मा ने किस शहर में बौधि पर्व, बौद्ध विरासत के समृद्ध उत्सव का उदघाटन किया ?
उत्तर- नई दिल्ली |

12. भारत के पहले सीप्लेन का ट्रायल किस शहर में हुआ ?
उत्तर- मुंबई के गिरगांव चौपाटी |

13.हाल ही में आसियान-भारत संपर्क शिखर सम्मेलन को भारत के किस शहर में आयोजित किया गया ?
उत्तर- नई दिल्ली |

14.हाल ही में किस सार्वजनिक खरीद पोर्टल का शुभारम्भ लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा किया गया ?
उत्तर- 'एमएसएमई समझौता' |

15.कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के शोधकर्ताओं ने  हाल ही में किस पदार्थ के नए रूप का अस्तित्व सिद्ध किया ?
उत्तर- एक्सीटोनियम |


16.दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किस योजना के अंतर्गत एससी और एसटी छात्रों को सिविल सेवा, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मुफ्त प्रवेश कराये जाने की घोषणा की है ?
उत्तर- जय भीम प्रमुख प्रतिभा विकास योजना |

17.हाल ही में केंद्र सरकार ने मेघालय में एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र की स्थापना हेतु कितनी राशि प्रदान करने की घोषणा की है ?
उत्तर- 75 करोड़ |

18.प्रसिद्ध हिंदी लेखक ममता कालिया को उनके किस उपन्यास हेतु साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- "दुक्खम सुखाखम" |

19.हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने भारत में कितने नए वीजा कार्यालय खोलने की घोषणा की है ?
उत्तर- तीन |

20.इंडोनेशिया ओपन एक्वाटिक में भारतीय इंडियन डाइविंग टीम ने कितने मेडल जीते ?
उत्तर- 6 |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box