-->

Dec 15, 2017

साल 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया - जाने अभी



साल 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया जाने अभी
आज किसी को क्षेत्र या किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करनी होती है ,तो सबसे पहले 'गूगलका प्रयोग करते हैं । अपने सवाल को सर्च इंजन गूगल पर लिखते हैं ,और पलक झपकते ही प्रश्नों का जवाब हमें प्राप्त हो जाता है । गूगल का प्रयोग सम्पूर्ण विश्व में सर्वाधिक रूप से किया जा रहा है, परन्तु यह जाननें की जिज्ञासा किसे नहीं होगी, कि ऐसे कौन से टॉपिक्स है ? जिनके उत्तर जानने के लिए सबसे ज्‍यादा गूगल पर सर्च किया जाता है । हाल ही में गूगल ने एक लिस्‍ट तैयार किया है, जिसमें वर्ष 2017 सबसे ज्‍यादा पूछे जाने वाले सवालों को सम्मिलित किया गया है । इस सूची के बारे में इस पेज पर विस्तार से बता रहें है |


विश्व के टॉप -10 गूगल सर्च में
गूगल प्रत्येक वर्ष दिसम्बर माह में सर्च की वार्ड लिस्ट जारी करता है, जिसमे गूगल वर्ष  में सबसे अधिक सर्च किये गये टापिक्स के बारे में बताता है, इस वर्ष भी गूगल ने वर्ष 2017 में सबसे अधिक सर्च किये गये टापिक्स के बारे में बताया है | गूगल के अनुसार अमेरिका में आये तूफान ‘हरिकेन इरमा’ को सबसे अधिक सर्च किया गया, जिसे पहला नंबर दिया गया , दूसरे नंबर पर आई फ़ोन 8 और तीसरे नंबर पर आई फ़ोन एक्स रहा | ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की मंगेतर और अमेरिका की अभिनेत्री मेगन मर्केल सूची में पांचवे नंबर पर है | टॉप टेन में भारत की क्रिकेट टीम दसवें नंबर पर है |

Read: नौकरी चाहने वाले के लिए रहेगा साल 2018 बेहतर -ऐसा क्यों जाने यहाँ



ग्लोबल सर्च
टॉप सेलिब्रिटी सर्च-
1
मेगन मर्केल 
2
मैट ल्यौर 
3
हार्वे विन्सटीन 
4
माईकल फिन  
5
मेलेनिया ट्रम्प
टॉप गैजेट सर्च - 
1
आईफोन -8
2
आईफोन एक्स
3
फिजेट स्पिनर
4
सैमसंग गैलेक्सी एस -8 
5
वन प्लस -5

भारत के टॉप -10 गूगल सर्च में
भारत के टॉप -10 सूची में सबसे ऊपर बाहुबली-2’ का नाम है | इस फिल्म के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया ,दूसरे नंबर पर क्रिकेट लीग आईपीएल , इंडियन प्रेमियर लीग के अपडेटटीमें और खिलाड़ियों के बारे में खूब सर्च किया गया. गूगल की दुनिया में आईपीएल सीजन 2017 छाया रहा | तीसरा नंबर गूगल पर लाइव क्रिकेट स्कोर  सर्च किया गया | वर्ष  2017 में टीम इंडिया का प्रदर्शन यादगार रहा क्योंकि आज के समय में मोबाइल प्रत्येक व्यक्ति के पास है ,वह  व्यक्ति  ऑफिस में हो या बस में या किसी मीटिंग मेंक्रिकेट के लाइव स्कोर जानने के लिए गूगल का प्रयोग करता है |


चौथे नंबर पर बॉलीवुड ने एंट्री मारी , आमिर खान की फिल्म दंगल गूगल पर चौथे नंबर पर रही. इस फिल्म ने विश्व स्तर पर भारतीय सिनेमा का नाम रोशन किया | इस लिस्ट में 5वें नंबर भी बॉलीवुड को ही मिला | वर्ष 2017 में सबसे खराब फिल्मों में से एक हाफ गर्लफ्रैंड के बारे में भी गूगल पर खूब सर्च किया गया | फिल्म ने अपने रिलीज होने से पहले मार्केट में खूब नाम किया था ,लेकिन बड़े पर्दे पर आते ही ऐसे गिरी कि फिल्म कितनी खराब हैयह सम्पूर्ण देश में चर्चा का विषय बन गया | छठवें नंबर पर बद्री की दुल्हनियां ,सातवे पर मुन्ना माइकल आठवे नंबर पर जग्गा जासूस ,नवें और दसवें पर चैंपियन ट्राफी ,फिल्म रईस रही |


भारत में सर्वाधिक सर्च
टॉप ओवरआल सर्च -
1
बाहुबली -2
2
इंडियन प्रीमियर लीग
3
लाइव क्रिकेट स्कोर
4
दंगल
5
हाफ गर्लफ्रेंड
टॉप सेलिब्रिटी सर्च -
1
सनी लियोनी
2
अर्शी खान
3
सपना चौधरी
4
दिशा पाटनी
5
सुनील ग्रोवर
टॉप स्पोर्ट सर्च -
1
इंडियन प्रीमियर लीग
2
चैंपियंस ट्राफी
3
विंबलडन
4
डब्ल्यूडब्ल्यूई 
5
रेसलमेनिया
टॉप-5 लोकेशन सर्च -
1
नजदीकी पोस्ट आफिस
2
नजदीकी थियेटर में शो टाइमिंग
3
नजदीकी बेस्ट कॉफ़ी शॉप
4
नजदीकी कोरियर सर्विस
5
नजदीकी इंटरटेनमेंट स्पॉट  
टॉप-5 सवाल-
1
जीएसटी क्या है  
2
आधार को लिंक कैसे करायें
3
बिटकॉइन क्या है 
4
जियोफोन कैसे बुक करें 
5
फोन पर स्क्रीनशॉट कैसे लें  

Read:List of Highest Paying Jobs

मित्रो ,गूगल पर सबसे अधिक सर्च किये गये टापिक्स के बारे में जानकारी दी गयी है | यदि इससे सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न आ रहा है ,तो कमेंट बाक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है | आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया का हमें इन्तजार है |

हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है जहाँ आपको डेली करंट अफेयर आर्टिकल नौकरी सम्बन्धी तथा करियर के बारे में जानकारियाँ मिलेंगी यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box