-->

Jan 11, 2018

Current Affairs 11 January 2018 Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 11 January 2018 Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स(

1.भारत के किस प्रसिद्ध ऐतिहासिक शैव आचार्य के बारे में मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाया जाना अनिवार्य कर दिया गया ?
उत्तर- आदि शंकराचार्य |

2.हाल ही में किस प्रकार के तिरंगे के उपयोग पर सरकार ने रोक लगाने की घोषणा की ?
उत्तर- प्लास्टिक से बना तिरंगा |

3.भारत की नौसैन्य शक्ति प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण हाल ही में किस युद्धपोत पर सवार हुईं ?
उत्तर- आईएनएस कोलकाता |

4.हाल ही में किस देश में कॉटन बड्स पर रोक लगाई गई ?
उत्तर- इंग्लैंड |

5.हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर ने किस देश में हुई एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता ?
उत्तर- तुर्की |


6.किस संस्था ने भारत की वृद्धि दर वर्ष 2018 में 7.3 और अगले दो साल के दौरान 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया ?
उत्तर- विश्व बैंक |

7.अमेरिका ने किस देश को एंटी-बैलिस्टिक मिसाइलें बेचे जाने की मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर- जापान |

8.सिंगापुर में कार्यरत भारतीय मूल के व्यापारी सनी वर्गीज को किस शहर में स्थित वर्ल्ड बिज़नेस कॉउंसिल फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया ?
उत्तर- जिनेवा |

9.भारतीय रेलवे की किस शोध शाखा ने "नया ऑनलाइन विक्रेता पंजीकरण प्रणाली" शुरू की ?
उत्तर- अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन |

10.हाल ही में विश्व हिंदी दिवस कब मनाया गया ?
उत्तर- 10 जनवरी |


11.भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण  ने 10 जनवरी 2018 को घोषणा की कि वह आधार नम्बरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल आईडी तथा सीमित केवाईसी सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस सम्बन्ध में द्वारा की गई घोषणा के अनुसार वर्चुअल आईडी पर आधारित व्यवस्था को कब से लागू किया जायेगा
उत्तर- 1 जून 2018  |

12.केन्द्र सरकार ने 10 जनवरी 2018 से किस बाण्ड योजना को निवेश के लिए खोल दिया जो बेहद लोकप्रिय 8% बचत बाण्ड योजना के स्थान पर शुरू की
उत्तर- 7.75% बचत  बाण्ड |

13.केन्द्र सरकार ने 9 और 10 जनवरी 2018 को ऑफर-फॉर-सेल के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनएमडीसी लिमिटेड  में अपनी कितने प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश किया ?
उत्तर- 1.5प्रतिशत |

14.जनवरी 2018 के दौरान जारी की गई जानकारी के अनुसार कौन सा राज्य उच्च जोखिम वाले प्रसव पर पोर्टल शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना ?
उत्तर- हरियाणा |

15.केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित 12-सदस्यीय अंतर-मंत्रालयीय समिति , जिसका गठन सिनेमा हॉलों में राष्ट्र-गान बजाने के मुद्दे पर तमाम पक्षों की राय लेकर इस पर अपनी सिफारिश देने के उद्देश्य से किया गया , इसका नेतृत्व कौन कर रहा है?
उत्तर-  बी.आर. शर्मा (अतिरिक्त सचिव) |


16.देश में शुरू किए गए अपने तरह के पहले लॉजिस्टिक्स सूचकांक लॉजिस्टिक्स ईज़ एक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स इंडेक्समें किस राज्य को लॉजिस्टिक्स कार्यकुशलता के मामले में पहले स्थान पर रखा गया ?
उत्तर- गुजरात |

17. 6 जनवरी 2018 को 88 वर्ष की आयु में दिवंगत हुए ब्रिगेडियर कपिल मोहन किस सुप्रसिद्ध भारतीय मदिरा ब्राण्ड के जनक थे
उत्तर- ओल्ड मौंक |

18.भारत से हज-यात्रियों को समुद्री मार्ग से भेजने की व्यवस्था किस वर्ष बंद कर दी गई थी
उत्तर- 1995 में |

19.ओला ने किस बैंक से ग्राहकों और चालक-भागीदारों को एकीकृत पेशकश की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के लिए करार किया ?
उत्तर- आईसीआईसीआई बैंक |

20.राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार रसद का आकलन करने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों के सूचकांक में रसद किस राज्य में सबसे ऊपर है ?
उत्तर- गुजरात |





Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box