1.किसने जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन करने के
लिये पंजाब के चकवाल जिले में कटास राज हिंदू मंदिर का दौरा किया ?
उत्तर - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज
शरीफ ने |
2.किसने सोने की हॉलमार्किंग के भारतीय मानकों
में संशोधन किया है। ये इस साल एक जनवरी से लागू हो गए हैं ?
उत्तर - भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस)
ने |
3.राष्ट्रीय वैक्सीन सलाहकार निकाय द्वारा खसरा-रूबेला
वैक्सीन (एमआर) यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) की शुरूआत की सिफारिश के तीन
साल बाद यह टीका पांच राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कब से शुरू किया जा रहा है
?
उत्तर - फरवरी महीने से |
4.स्कॉर्पीन क्लास की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी
को कहाँ से लॉन्च किया गया ?
उत्तर - मझगांव डॉक लिमिटेड शिपयार्ड
से |
5.विश्व बैंक ने घटते उपभोग, मेन्यूफेक्चरिंग व
नोटबंदी के बाद चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के बारे में अपने अनुमान
को घटा दिया है पर उसके अनुसार अब भी यह कितने प्रतिशत के ‘मजबूत’ स्तर पर रहेगी ?
उत्तर - 7% |
6.किसने निकारागुआ के राष्ट्रपति के रूप में तीसरे
कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की है जबकि उनकी पत्नी रोसारियो मुरिलो नई उपाध्यक्ष उपराष्ट्रपति
बनी है ?
उत्तर - डेनियल ओर्टेगा ने |
7.किसे सेशेल्स गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त
के रूप में नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - डॉ ऑसफ सईद को |
8.केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने विश्व पुस्तक
मेले में विमुद्रिकरण के बाद उपजी नवीन शब्दावली पर आधारित वरिष्ठ पत्रकार व लेखक तरुण
विजय की किस किताब का लोकार्पण किया ?
उत्तर - ‘साइबर पाठशाला’ |
9. 99 फीसद मुस्लिम आबादी वाले उत्तर अफ्रीकी के
किस देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया है ?
उत्तर - मोरक्को में |
10.दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के पास इस समय
कितने परमाणु बम बनाने भर का प्लूटोनियम मौजूद है ?
उत्तर - दस परमाणु बम |
11.ग्रीनपीस इंडिया का दावा है कि भारत में हर
साल इससे कितने लोगों की मौत हो जाती है ?
उत्तर - 12 लाख लोगों |
12.नोटबंदी से फिलहाल आर्थिक विकास दर घटेगी यह
किसने कहा ?
उत्तर - विश्व बैंक ने |
13.आइसीसी वनडे रैंकिंग में कितने अंकों के साथ
आठवें स्थान पर काबिज पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर 2019 विश्व कप से बाहर होने का खतरा
है ?
उत्तर - 89 अंकों |
14.भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जनवरी 2017 को गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में किया।
इस एक्सचेंज का नाम क्या है?
उत्तर - इण्डिया आईएनएक्स |
15.भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज – इण्डिया
आईएनएक्स का पहला प्रमुख किसे बनाया गया है?
उत्तर - वी. बालसुब्रह्मण्यम |
16.अपने निम्न लिंगानुपात तथा लैंगिक पक्षपात के
लिए कुख्यात रहे हरियाणा राज्य ने हाल ही में लिंगानुपात से सम्बन्धित क्या महत्वपूर्ण
उपलब्धि हासिल की है?
उत्तर - यहाँ का जन्म के समय लिंगानुपात
पिछले लगभग दो दशकों में पहली बार 900 के आंकड़े को पार कर गया है |
17.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात
ग्लोबल समिट 2017 का उद्घाटन गांधीनगर में 10 जनवरी 2017 को किया। विश्व भर के निवेशकों
को गुजरात में निवेश के लिए आह्वान करने के मुख्य उद्देश्य से प्रति दो वर्ष में आयोजित
किया जाने वाले इस सम्मेलन का यह कौन सा संस्करण है?
उत्तर - आठवाँ |
18.फीफा फुटबॉल विश्व कप के किस वर्ष के आयोजन
से इसमें वर्तमान 32 देशों के बजाय 48 टीमों को शामिल किया जायेगा, जिसके बारे में
फीफा ने 10 जनवरी 2017 को घोषणा की?
उत्तर - 2026 |
19.किस अरब देश का मार्चिंग बैण्ड भारत के आगामी
गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने
वाला किसी अरब देश का पहला सैनिक दस्ता बनेगा?
उत्तर - संयुक्त अरब अमीरात |
20.फ्लिपकार्ट ने किसे 9 जनवरी 2017 को अपना नया
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की ?
उत्तर - कल्याण कृष्णामूर्ति को |
21. 1989 से 1997 तक दो कार्यकाल के लिए ईरान के
राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालने वाले अकबर हाशमी रफसंन्जानी का कब दिल का दौरा पड़ने
के बाद निधन हो गया ?
उत्तर - 8 जनवरी 2017 को |
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, Write in Comment Box