-->

Jan 16, 2018

Current Affairs 16 January 2018 Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 16 January 2018 Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स(
Daily Basis पर sarkarinaukricareer.in की टीम आपके लिए यहाँ इस पेज पर करंट अफेयर्स डेली अपडेट दे रही है, आशा करते हैं ये विभिन्न परीक्षाओं में बहुत उपयोगी होंगी

                                     
1.विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक विनिर्माण सूचकांक में भारत किस स्थान पर है ?
उत्तर- 30 |

2.हाल ही में राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण में जारी आंकड़ों के अनुसार किस समुदाय को भारत का सबसे समृद्ध समुदाय बताया गया ?
उत्तर- जैन |

3.किस राज्य के मदरसों में अगले शैक्षणिक सत्र से संस्कृत पढ़ाये जाने की घोषणा हुई ?
उत्तर- उत्तराखंड |

4.किस कमोडिटी हेतु भारत के पहले एग्री ऑप्शंस को लॉन्च किया गया ?
उत्तर- ग्वार |

5.आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे हाल ही में कब मनाया गया ?
उत्तर- 14 जनवरी 2018 |


6.किस शहर में स्थित तीन मूर्ति चौक का नाम परिवर्तित कर तीन मूर्ति हाइफा चौक हुआ ?
उत्तर- दिल्ली |

7.भारत और किस देश ने हाल ही में अवैध प्रवासियों की वापसी और आपराधिक रिकॉर्ड साझा करने हेतु एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर- ब्रिटेन |

8.टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का क्या नाम है ?
उत्तर- ऋषभ पंत |

9. 14 जनवरी 2018 को मंगला-भाग्यम-ऐश्वर्या क्षेत्रों के लिए उन्नत तेल प्राप्ति हेतु एनहांस्ड आयल रिकवरी कार्यक्रम का उदघाटन किसनें किया?
उत्तर- धर्मेंद्र प्रधान |

10.हाल ही में किस टीम ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग के तीसरे सीजन का खिताब जीता ?
उत्तर- हैदराबाद हंटर्स |


11.किस राज्य में जन्म के समय लिंगानुपात वर्ष 2017 में बढ़कर 1000 लडक़ों पर 914 लड़कियां हुआ ?
उत्तर- हरियाणा |

12.रायसीना वार्ता 2018 का तीसरा संस्करण किस शहर में आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर- नई दिल्ली |

13.किस भारतीय वास्तुकार को फ्रांस के शीर्ष सांस्कृतिक पुरस्कार "चेवालियर डे ला ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट लेट्रेस" से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- ऐश्वर्या टिपनीस |

14.भारत और इज़राइल ने साइबर सुरक्षा एवं ऊर्जा सहित मुख्य क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने हेतु कितने समझौतों पर हस्ताक्षर हुए ?
उत्तर- 9 |

15.भारत और श्रीलंका ने आई सीटी क्षेत्र में सहयोग, ई-ऑफिस प्रणाली की स्थापना और विश्वविद्यालयों एवं अकादमी के बीच सहयोग हेतु राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क से जुड़े कितने समझौतो पर हस्ताक्षर हुए ?
उत्तर- चार |


16. नई दिल्ली में डिज़ैस्टर रिज़िल्यन्ट इन्फ्रास्ट्रक्चरपर 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उदघाटन किसने किया ?
उत्तर- गृह मंत्री राजनाथ सिंह |

17.भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने किस तिथि तक पंजीकृत उपकरणों पर फ्यूजन मोड में चेहरा सत्यापन को सक्षम करने का निर्णय लिया ?
उत्तर- 1 जुलाई 2018 |

18.भारतीय ओलंपिक संघ के वित्त आयोग का अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- अनिल खन्ना |

19.हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के युवा मिशन को कितने अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया ?
उत्तर-  50,000 अमेरिकी डॉलर |

20.हाल ही में राजस्थान के बीकानेर में किस प्रसिद्ध दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन हुआ ?
उत्तर- ऊंट महोत्सव |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box