-->

Feb 4, 2017

Current Affairs 4 Feb 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

Current Affairs 4 Feb 2017
1.इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी),  भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद (आईआईएम-ए) और भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (IIMB) को किस रैंकिंग में शीर्ष 50 में स्थान दिया गया है ?
उत्तर - फाइनेंशियल टाइम्स ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2017 में |

2.किस देश ने पांच मुस्‍लिम देशों के वीजा पर रोक लगा दी है। इन पांच देशों में पाकिस्‍तान, सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और ईरान शामिल हैं ?
उत्तर - कुवैत ने  |

3.वित्त और कंपनी मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने संसद में आम बजट 2017-18 प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थाओं के लिए सभी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने के लिए स्वायत्त और स्व-संपोषित प्रमुख परीक्षा संगठन के रूप में कौन-सा प्रस्ताव पारित किया है ?
उत्तर - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की स्थापना का |

4. 31वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला हरियाणा के किस जिले में शुरू हुआ जिसमें करीब 20 से ज्यादा देश भाग ले रहें हैं ?
उत्तर - फरीदाबाद में |

5.बढ़ते गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) और नुकसान घिरे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में सरकार अगले वित्त वर्ष में कितने रुपये का निवेश करेगी जिससे उन्हें अपनी पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और वित्तीय संकट से उबरने में मदद मिलेगी ?
उत्तर - 10,000 करोड़ रुपये का |

6.डिजिटल भुगतान को बढावा देने के लिये प्रयासरत सरकार ने ग्राहक सुरक्षा व विवादों के निपटान के लिये किस बोर्ड का गठन का प्रस्ताव रखा है ?
उत्तर - भुगतान नियामक बॉर्ड के |


7.किसकी रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी वृद्धि 7.1 प्रतिशत रहने की संभावना की गई है ?
उत्तर - एचएसबीसी के अनुसार |

8.किसने हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार ठुकरा दिया क्योंकि यह ‘‘बहुत देर’’ से दिया जा रहा है और उनके ‘‘विश्वव्यापी शोहरत और योगदान’’ के अनुरूप नहीं है ?
उत्तर - मशहूर सितार एवं सुरबहार वादक उस्ताद इमरत खान ने  |

9.किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सिंगापुर में हाल ही में आयोजित एशिया वन पुरस्कारों में कितने पुरस्कार हासिल किये है ?
उत्तर - तीन पुरस्कार |

10.सिरिल वर्मा व आदित्य जोशी के नक्शे कदम पर चलते हुए  15 वर्षीय कौन-सा खिलाडी जूनियर बैडमिंटन के पुरुष एकल वर्ग में दुनिया के नंबर 1 शटलर बन गए हैं ?
उत्तर - लक्ष्य सेन |

11.वेस्टइंडीज के किस क्रिकेट खिलाडी पर एक साल का बैन लगाया गया ?
उत्तर - आंद्रे रसेल |

12. सेंट पीटर्सबर्ग अंतराष्ट्रीय आर्थिक फोरम में किस देश को अतिथि देश के रूप में आमन्त्रित किया गया ?
उत्तर - भारत |


13.यूनिसेफ ने विश्व भर में संकट के दौरान पकड़े गए बच्चो की सहायता हेतु कितने बिलियन अमेरिकी डॉलर राशि एकत्र करने के लिए अपील की है ?
उत्तर - 3.3 अमेरिकी बिलियन डॉलर |

14.सीमा सड़क संगठन का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - लेफिटनेंट जनरल संजीव कुमार श्रीवास्तव |

15.भारत में संयुक्त राष्ट्र के सद्धावना राजदूत किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - अशोक अमृत राज |

16.हाल ही में किस विभाग ने ऑपरेशन क्लीन मनी की शुरुआत की ?
उत्तर - आयकर विभाग |

17.सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व कैग विनोद राय के नेतृत्व में बीसीसीआई को चलाने हेतु कितने सदस्यीय समिति नियुक्त की ?
उत्तर - चार |

18.इंग्लैंड के किस पूर्व मिडफील्डर और चेल्सी के महान फुटबाल खिलाडी ने 2 फरवरी 2017 को फुटबाल से सन्यास लेने की घोषणा कर दी ?
उत्तर - फ्रैंक लैम्पार्ड |


19.नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेल नेटवर्क के आधारभूत ढांचे हेतु बजट में वित्त मंत्री ने कितने करोड़ रूपये प्रदान किये है ?
उत्तर - 444 करोड़ |

20.वित्त मंत्री ने आम बजट में दॆश भर में किसी भी भुगतान हेतु किस प्रपत्र को अनिवार्य किया है ?
उत्तर - पैन कार्ड |

21.दुनिया भर में कैब सर्विस प्रदान करने वाली कम्पनी उबर सीईओ ने डोनाल्ड ट्रम्प की बिजनेस एडवाइजरी कॉउंसिल से अपना इस्तीफ़ा दे दिया , उनका नाम क्या है ?
उत्तर - ट्रैविस क्लानिक |

22.हाल ही में किस देश में ऐतिहासिक सूचना का अधिकार लागू किया गया ?
उत्तर - श्रीलंका |

23.किस देश सरकार ने 28 देशो के संगठन यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का नीति दस्तावेज जारी किया ?
उत्तर - ब्रिटेन |


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box