-->

Mar 26, 2018

Daily Current Affairs - 26 March 2018 (Hindi)


26 March Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय
1.सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के केंद्रीय मंत्री, थावरचंद गेहलोत द्वारा 3000 शब्दों का पहला भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोष शुरू किया गया है।

2.23 मार्च 2018 को फिक्की, नयी दिल्ली में आयोजित 5वें भारतीय मक्का सम्मेलन 2018 के अवसर पर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि हाल के वर्षों में मक्का उत्पादन में खासी वृद्धि दर्ज की गई है |

3.सरकार ने ऊर्जा संरक्षण के मकसद से हर साल मनाये जाने वाले अर्थ ऑवर के दौरान देशवासियों से एक घंटे (शाम 8.30 से 9.30 बजे तक) के लिये गैर जरूरी बत्तियां बंद रखने की अपील की है।

4.बिजली उपकरण बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल ने विभिन्न क्षमता की लिथियम आयन बैटरी के विनिर्माण के लिये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता किया है।

5.विदेश मामलों के मंत्रालय के विदेश प्रचार और सार्वजनिक कूटनीति प्रभाग ने हैदराबाद में 'विदेश आया प्रदेश के द्वार अभियान शुरू किया। इस अभियान का लक्ष्य आम नागरिकों को विदेश नीति के लक्ष्यों से अवगत कराना और उन तक कूटनीति की पहुंच बढ़ाना है।

6.गुजरात के पोरबंदर जिले में स्थित माधवपुर घेड में 25 मार्च 2018 से चार दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का आयोजन केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया गया है। 28 मार्च तक चलने वाले इस मेले को पहली बार भव्य रूप दिया गया है।

7.तेलंगाना विधानसभा ने राज्य के स्कूलों में तेलगु शिक्षण और तेलगु भाषा सीखने को अनिवार्य बनाने संबंधी एक विधेयक 24 मार्च 2018 को पारित किया, अधिनियम के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2018-19 से शुरू करते हुए सभी स्कूलों में तेलगु को कक्षा पहली से दसवीं तक चरणबद्ध तरीके से अनिवार्य विषय बनाया जाएगा।

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i). केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री द्वारा कितने शब्दों का पहला भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोष प्रारंभ किया गया ?
उत्तर- तीन हजार |

ii).हाल ही में ऊर्जा संरक्षण हेतु अर्थ ऑवर समारोह कब मनाया गया ?
उत्तर- 24 मार्च |

iii). इसरो ने हाल ही में किस संगठन के साथ स्पेस ग्रेड लिथियम आयन सेल बनाने के लिये समझौता किया ?
उत्तर- भेल |

iv). हाल ही में किस मंत्रालय ने 'विदेश आया प्रदेश के द्वार' पहल का शुभारंभ किया ?
उत्तर- विदेश मामलों के मंत्रालय |

v).प्रत्येक वर्ष किस भारतीय राज्य में माधवपुर मेले का आयोजन किया जाता है ?
उत्तर- गुजरात |

vi). तेलंगाना राज्य के सभी स्कूलों में किस कक्षा तक, तेलुगू भाषा अनिवार्य कर दी गई ?
उत्तर- कक्षा पहली से दसवीं तक |

vii).5वें भारतीय मक्का सम्मेलन 2018 को किस शहर में आयोजित किया गया ?
उत्तर- नई दिल्ली |

Read: IAS Preparation Tips For Beginners

अन्तराष्ट्रीय
1.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) ने विश्व स्तर पर पहली बार पीतल में वायदा कारोबार को लॉन्च कर दिया है। यह पीतल हितधारकों के जोखिमों को कम करने का काम करेगा। इसके लिए एक्सचेंज को सेबी से पहले ही मंजूरी मिल गई थी।

2.मेघालय में क्रेम पुरी नामक 24,583 मीटर लंबी दुनिया की सबसे लंबी रेतीले पत्थर की गुफा की खोज की गयी है। वर्ष 2016 में क्रेम पुरी की खोज की गई थी। हालांकि इसकी वास्तविक लंबाई 5 फरवरी और 1 मार्च 2018 के बीच पता चली है।

3.ऑस्ट्रेलिया ने नियोक्ता- प्रायोजित 457 वीजा कार्यक्रम समाप्त कर दिया है. इसकी जगह नया सख्त कार्यक्रम लाया गया है जिसमें अंग्रेजी भाषा में उच्च स्तर की दक्षता और उच्च रोजगार कुशलता होना अनिवार्य है |

4.स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने करीब 2.6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और फॉलोवर वाले फेसबुक के ऑफिसियल पेज को डिलीट कर दिया |

Read: Last Minute Tips For प्रतियोगी परीक्षा

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).विश्व स्तर पर किस देश नें पहली बार पीतल में वायदा कारोबार को लॉन्च किया ?
उत्तर- भारत |

ii).किस देश में विश्व की सबसे लंबी रेतीले पत्थर की गुफा की खोज हुई ?
उत्तर- भारत |

iii).अमेरिका के बाद हाल ही में किस देश ने लोकप्रिय 457 वीज़ा कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की ?
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया |

iv).फेसबुक डाटा लीक के कारण किस प्रसिद्ध कम्पनी ने हाल ही में अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया ?
उत्तर-  टेस्ला-स्पेसएक्स |

बैंकिंग एवं वित्त
1.सरकार ने पिछले वर्ष के 10 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य के खिलाफ वर्ष 2018-19 के लिए 11 लाख करोड़ रुपये का कृषि ऋण लक्ष्य तय किया है।

2.दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 53,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया । इसमें पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्ष और पानी पर विशेष ध्यान दिया गया है।


बैंकिंग एवं वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i). वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत सरकार द्वारा कृषि ऋण लक्ष्य के रूप में कितनी राशि तय की गई ?
उत्तर- 11 लाख करोड़ |

ii).दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कितने करोड़ रुपये का बजट पेश किया ?
उत्तर- 53,000 करोड़ |

खेल
1.सिडनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भारत के विवान कपूर ने ट्रैप प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। विवान ने 40 में से 30 क्ले पर निशाना साधते हुए कांस्य पर कब्जा जमाया।


2.बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी।

3.भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने बी भास्कर को 6-1 से हराकर एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा है।

Read: म.प्र में 90 हजार युवाओ को सरकारी नौकरी का मौका

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).सिडनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में किस भारतीय खिलाडी ने भारत के ट्रैप प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया ?
उत्तर- विवान कपूर |

ii). 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में किस भारतीय खिलाड़ी को भारतीय ध्वज का वाहक चयनित किया गया ?
उत्तर- पी वी सिंधू |

iii). हाल ही में किस भारीतय खिलाडी ने एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2018 में विजय प्राप्त की ?
उत्तर- पंकज आडवाणी |

Read: PCS परीक्षा कैसे Qualify करे - PCS टॉपर की जुबानी

नियुक्ति
1.जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रफेसर राकेश भटनागर को विश्वविद्यालय का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है |

2.पेरू के नए राष्ट्रपति मार्टिन विजकार्रा ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की. इस दौरान मार्टिन ने सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की प्रतिबद्धता जताई |

नियुक्तिकरंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- प्रोफेसर राकेश भटनागर |

ii).पेड्रो पाब्लो कुजेन्स्की के इस्तीफा देने के बाद हाल ही में पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में किसे चयनित किया गया ?
उत्तर- मार्टिन विजकार्रा |

Read: कैसे करे बिना कोचिंग के Competition Exam की तैयारी - जानिये

Advertisement