-->

Mar 31, 2018

Daily Current Affairs - 31 March 2018 (Hindi)


31 March Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय
1.आईआईटी खड़गपुर की यूएस एलुमनाई फाउंडेशन द्वारा विदेश में वित्तीय सहायता के साथ छात्रों को इंटर्नशिप प्रदान करने की घोषणा की गई |

2.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की घोषणा की है |

3.कार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों को भी एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) की सुविधा दी जाएगी और वे 4 साल में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकेंगे |

4.कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी किये गए नए दिशा निर्देशों के अनुसार आपराधिक या भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे सिविल सेवा अधिकारियों को पासपोर्ट के लिए सतर्कता विभाग से मंजूरी नहीं दी जाएगी |

5.हिमाचल प्रदेश बजट में कहा गया कि जिला सुशासन सूचकांक शुरू होगा तथा जनमंच लगा कर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी |


6.तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने 26 मार्च 2018 को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 5 करोड़ रुपये की लागत के कीट संग्रहालय का अनावरण किया है।

7.सरकार ने एयर इंडिया की 76% हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है। सरकार जल्द ही एयरलाइंस का प्रबंधन प्राइवेट कंपनियों को सौंप सकती है।

8.रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रतिभूतियों की प्रत्यक्ष बिक्री के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर आईसीआईसीआई बैंक के ऊपर 58.9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i). हाल ही में किस आईआईटी संस्थान ने पहली बार विदेश जाकर इंटर्नशिप करने के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की ?
उत्तर- आईआईटी खड़गपुर |

ii).मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर कितने वर्ष करने की घोषणा की ?
उत्तर- 62 वर्ष |

iii).कार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों को भी एलटीसी की सुविधा दी जाएगी, और वह कितने वर्ष  में एक बार इसका प्रयोग कर सकेंगे ?
उत्तर- 4 वर्षों में  |

iv).हाल ही में सरकार द्वारा किस प्रकार के अधिकारियों को पासपोर्ट जारी न किये जाने के दिशा-निर्देश जारी किये ?
उत्तर- भ्रष्ट सिविल सेवा अधिकारी |

v).हाल ही में किस राज्य द्वारा अपने बजट में जिला सुशासन सूचकांक शुरू करने की घोषणा की गई ?
उत्तर- हिमाचल प्रदेश |

vi). किस भारतीय राज्य में भारत के पहले कीट संग्रहालय का हाल ही में अनावरण किया गया ?
उत्तर- तमिलनाडु |

vii). एयर इंडिया ने कितने प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई ?
उत्तर- 76% हिस्सेदारी |

viii. हाल ही में आरबीआई नें किस कारण से आईसीआईसीआई बैंक पर जुर्माना लगाया ?
उत्तर- प्रतिभूतियों की बिक्री के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर |

Read: IAS Preparation Tips For Beginners

अन्तराष्ट्रीय
1.शहीद भगत सिंह और उनके साथियों पर चल रहे मुकदमे और फांसी से जुड़ी सभी फाइलों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है |

2.अमेरिका पर पटलवार करते हुए रूस ने अपने देश से यूएस के 60 राजनयिकों को बाहर निकालने का फैसला किया है |

3.विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने टोक्यो में 9वें भारत-जापान विदेश मंत्री स्तरीय रणनीतिक संवाद में हिस्सा लिया। उन्होंने रणनीतिक वार्ता के बाद दिए अपने वक्तव्य में सभी द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भारत-जापान की दोस्ती की मजबूती की बात को दोहराया।

4.भारतीय उद्योगपति और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को वैश्विक शोध संस्थान अटलांटिक काउंसिल के अंतरराष्ट्रीय परामर्श बोर्ड में शामिल किया गया है।

Read: Last Minute Tips For प्रतियोगी परीक्षा

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में पाकिस्तान ने किस महान शहीद स्वतंत्रता नायक के केस से जुड़ी सभी फाइलों को सार्वजनिक करने की घोषणा की?
उत्तर- शहीद भगत सिंह |

ii).हाल ही में किस देश ने अमेरिका के 60 राजनयिकों को निष्कासित करने का निर्णय लिया ?
उत्तर- रूस |

iii).भारत-जापान की 9वीं रणनीतिक वार्ता किस शहर में आयोजित हुई ?
उत्तर- टोक्यो |

iv).हाल ही में किस भारतीय व्यक्ति को अटलांटिक काउंसिल के अंतरराष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया ?
उत्तर- अनिल अंबानी |

बैंकिंग एवं वित्त
1.सरकार ने चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विनिवेश के जरिये बजटीय लक्ष्य से अधिक राशि जुटाई है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि विनिवेश के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये जुटाए गए हैं जोकि पिछले वित्त वर्ष में जुटाई गए 46,250 करोड़ रूपये की तुलना में अधिक है।

2.हिमाचल प्रदेश में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (टीवीईटी) संस्थानों के आधुनिकीकरण और राज्य में कौशल पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने दिल्ली में 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।

बैंकिंग एवं वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i). वर्ष 2017-18 के लिए सरकार द्वारा विनिवेश लक्ष्य कितना निर्धारित किया गया ?
उत्तर- 1 ट्रिलियन रुपये |

ii). एशियाई विकास बैंक ने किस भारतीय राज्य को युवा रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 80 मिलियन डॉलर का ऋण दिया ?
उत्तर- हिमाचल प्रदेश |

खेल
1.अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए जिम्बाब्वे की टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसके बाद अब जिम्बाब्वे क्रिकेट में बड़ा बदलाव किया गया है। टीम के कप्तान ग्रेम क्रीमर को कप्तान पद से मुक्त कर दिया गया है।

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).क्रिकेट विश्व कप के 36 वर्ष के इतिहास में किस देश की क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में प्रतिभागी नहीं बन सकेगी ?
उत्तर- जिम्बाब्वे |

Read: PCS परीक्षा कैसे Qualify करे - PCS टॉपर की जुबानी

नियुक्ति
1.मिस्र में हुए राष्ट्रपति चुनावों में एक बार फिर अब्दल फतेह अल सिसी की जीत हुई है। सिसी को 92 फीसदी से भी ज्यादा वोट मिले हैं।

2.कृष्णास्वामी विजय राघवन को केंद्र सरकार का प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। विजय राघवन भौतिकीविद् राजगोपाल चिदंबरम का स्थान लेंगे जो 16 साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे हैं।

नियुक्तिकरंट अफेयर्स क्विज
i).मिस्र के नए राष्ट्रपति के रूप में किसे चयनित किया गया ?
उत्तर- अब्देल फतह अल-सिसी |

ii). हाल ही में प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- कृष्णास्वामी विजय राघवन |

Read: कैसे करे बिना कोचिंग के Competition Exam की तैयारी - जानिये

Advertisement