-->

Mar 3, 2016

Current Affairs 3rd Mar 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 3rd  Mar  2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.वर्ष 2016-17 के आम बजट में कितने भारतीय नागरिकों को डिज़िटल साक्षरता (digital literacy) प्रदान करने की अहम घोषणा की गई?
उत्तर -  6 करोड़ |

2.कौन से कलाकार हैं जो ऑस्कर अवार्ड विजेता रह चुके हैं एवं उनका बोइसे इडाहो में निधन हो गया ?
उत्तर -  जॉर्ज केनेडी |

3.किस पूर्व भारतीय कप्तान को टी-20 मैचों की श्रृंखला में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का मेंटर बनाने की घोषणा की गई ?
उत्तर -  राहुल द्रविड़ |

4.क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के नियमों के अनुसार जांच के बाद किस गेंदबाज के गलत एक्शन के कारण उन्हें घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी से भी निलंबित कर दिया गया ?
उत्तर -  आरोन फैंगिसो |


5.केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया ?
उत्तर -  ओज़िवु दिवासठे काली |

6.कौन से खिलाड़ी ने पांच टी-20 मैंचों में तीन बार मैन ऑफ द मैच बनने का गौरव हासिल किया ?
उत्तर -  विराट कोहली |

7.किस देश के वैज्ञानिकों टिम ब्लिस, ग्राहम कॉल्लिंगरिज एवं रिचर्ड मॉरिस ने ग्रेट यूरोपियन ब्रेन रिसर्च प्राइज जीता ?
उत्तर -  ब्रिटेन |

8.वर्ष 2016-17 के बजट में देश में प्रधानमंत्री जन-औषधि योजना के अंतर्गत कितने जेनेरिक दवाओं के स्टो2र खोले जाएंगे ?
उत्तर -  3000 |

9.जल संसाधन मंत्रालय का कुल संसाधन आवंटन 2015-16 के 7,431 करोड़ रुपये की तुलना में 2016-17 के बजट में बढ़ाकर कितना किया गया ?
उत्तर -  12, 517 करोड़ रुपये |


10.भारतीय रेलवे ने अनारक्षित अनधिकृत टिकटों की सेल रोकने के लिए किस तरह के सिस्टम को आरंभ करने की घोषणा की ?
उत्तर -  बार कोड तकनीक |

11.हरियाणा सरकार ने यमुनानगर जिले में स्थित मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की ?
उत्तर -  सरस्वती नगर |

12.फ़्रांस के शोधकर्ताओं द्वारा फरवरी 2016 में किये गये एक अध्ययन में ज़िका वायरस द्वारा मस्तिष्क सम्बन्धी किस विकार के होने बारे में जानकारी दी गयी ?
उत्तर -  गुइलैन बार्र सिंड्रोम |

13.बाहरवें दक्षिण एशियाई खेलों की आयोजन समिति ने 2 मार्च 2016 को भारत में किन दो स्थानों पर बनने वाले तिखोर पार्कों (खेलों के शुभंकर) के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की ?
उत्तर -  गुवाहाटी और शिलांग |


14.फ़ोर्ब्स पत्रिका द्वारा 1 मार्च 2016 को जारी विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में मार्क जुकरबर्ग किस स्थान पर रहे ?
उत्तर -  छठे |

15.वर्ष 2016-17 का केन्द्रीय बजट प्रस्तुत करते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले विनिवेश मंत्रालय का नाम बदलकर क्या करने की घोषणा की?

उत्तर -  निवेश एवं सार्वजनिक परिसम्पत्ति प्रबन्धन विभाग |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box