-->

Apr 10, 2017

Current Affairs 10th Apr 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 10 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.विश्व स्वास्थ्य दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रायोजन के तहत, कब हर साल मनाया जाने वाला एक वैश्विक स्वास्थ्य जागृति दिवस है ?
उत्तर - 7 अप्रैल को |

2.किस कम्पनी ने अंततः अन्य मुद्राओं की तर्ज पर मुख्य धारा की मुद्रा की मान्यता प्राप्त कर ली है ?
उत्तर - बिटकॉइन ने |

3.विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूची में भारत 12 स्थानों की वृद्धि करते हुए विश्व स्तर पर किस स्थान पर है ?
उत्तर - 40वें स्थान पर |

4.ईवाई यूरोप, मध्य पूर्व, भारत और अफ्रीका (ईएमईआईए) धोखाधड़ी सर्वेक्षण 2017 के मुताबिक, 41 देशों के बीच भारत का रिश्वतखोरी और भ्रष्ट व्यवसायों में कौन-सा स्थान है ?
उत्तर - नौवां स्थान |

5.सरकारी स्वामित्व वाली इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने कहा कि इजरायल ने भारत के साथ कितने बिलियन डॉलर का करार किया है जिसके तहत वह भारत को मिसाइल डिफेंस सिस्टम सप्लाई करेगा ?
उत्तर - 2 बिलियन डॉलर का |

6.किस बैंक ने वित्तीय वर्ष 2017-18 की अपनी पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में मुद्रास्फीति और वैश्विक अनिश्चितता के जोखिमों का हवाला देते हुए पुनर्खरीद (रेपो) दर को 6.25% पर अपरिवर्तित रखा ?
उत्तर - भारतीय रिजर्व बैंक ने |


7.सरकार ने दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) के अगले अध्यक्ष के रूप में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त किस व्यक्ति को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर - शिव कीर्ति सिंह को |

8.किसने हाल ही में 2017-18 के चेयरमैन के रूप में क्वाटर्रो के सीएएमडी रमन रॉय को नियुक्त किया हैं ?
उत्तर - आईटी उद्योग निकाय नासकॉम ने |

9.किस क्रिकेट टीम के कप्तान को 2016 के लिये विज्डन ने लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड के रूप में चुना है।
उत्तर - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को |

10.भारतीय फुटबॉल टीम ने दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग हासिल करते हुए नवीनतम सूची में किस स्थान पर पहुंच गई है ?
उत्तर - 101वें स्थान पर |

11.ब्रांड ट्रस्ट रपट-2017 के अनुसार कौन-सी कम्पनी भारत में सबसे विश्वसनीय ब्रांड है ?
उत्तर - दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग |

12.भारत के किस व्यक्ति ने आईडब्ल्यूएफ युवा विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में लड़कों के 56 किलो वर्ग में रजत पदक जीता ?
उत्तर - जेरेमी लालरिन्नुंगा ने |


13.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संचारी रोगों एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत एवं किस देश के बीच हुए एक सहमति पत्र को मंजूरी दी ?
उत्तर - ऑस्ट्रेलिया के |

14.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसके साथ वायु सेवा करार पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी। इससे दोनों देशों के बीच वायु संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी ?
उत्तर - जॉर्जिया के साथ |

15.किस बैंक के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2017-18 में सुधरकर 7.4 प्रतिशत और इससे अगले वित्त वर्ष में और बढ़कर 7.6 प्रतिशत रह सकती है ?
उत्तर - एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने |

16.संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरस ने किस नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत के रूप में चुना है, जो कि वैश्विक नागरिकों को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख द्वारा दिया गया सर्वोच्च सम्मान है ?
उत्तर - मलाला यूसुफजई को |


17.पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने किसे अपनी पुस्तक ‘द फ्लेमिंग ट्रेसेस ऑफ द्रौपदी’ की पहली प्रति भेंट की ?
उत्तर - राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को |

18.ओलम्पिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु 'बैडमिंटन वर्ल्ड फडरेशन' की तजा रैंकिंग में तीन स्थान की सुधर के साथ किस स्थान पर है ?
उत्तर - 2 |

19.पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के किस खिलाडी ने 6 अप्रैल 2017 को सन्यास की घोषणा कर दी ?
उत्तर - मिस्बाह उल हक़ |

20.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस योजना को बंद करने की मंजूरी दी ?
उत्तर - महात्मा गाँधी प्रवासी सुरक्षा योजना |

21.भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किसे कार्यकारी निर्देशक नियुक्त किया ?
उत्तर - मालविका सिन्हा |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box